Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक अंग्रेज़ी 2025

150 सवाल · पेज 7/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.121

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का निम्नांकित में से कौनसा जिला जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटा है?

Q.122

राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम, 2011 के अनुसार शाला प्रबंधन समिति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

(a) यह गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालय के अलावा प्रत्येक विद्यालय में गठित की जाएगी।
(b) विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक इसके सदस्य होंगे।
(c) उक्त समिति प्रत्येक नौ माह में न्यूनतम एक बार अवश्य बैठक करेगी।
(d) जिस वार्ड में विद्यालय स्थित है, वहाँ के स्थानीय प्राधिकरण से निर्वाचित व्यक्ति इस समिति का सदस्य होगा।
(e) कार्यकारी समिति के न्यूनतम 30% सदस्य महिलाएँ होंगी तथा अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.123

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक <b>अभिकथन A (Assertion A)</b> के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके <b>कारण R (Reason R)</b> के रूप में।

<b>अभिकथन A :</b> जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह II ने कुल तीन जंतर मंतर बनवाये थे।

<b>कारण R :</b> जयपुर स्थित जंतर मंतर सभी खगोलीय वेधशालाओं में सबसे बड़ा माना जाता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.124

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक <b>अभिकथन A (Assertion A)</b> के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके <b>कारण R (Reason R)</b> के रूप में।

<b>अभिकथन A :</b> रचनावाद द्वारा निरूपित दृष्टिकोण सूचना के निर्माण, अवबोध और अर्थबोध में शिक्षार्थी की सक्रिय भूमिका पर बल देता है।

<b>कारण R :</b> व्यवहारवाद द्वारा निरूपित दृष्टिकोण किसी व्यवहार के अर्जन में शिक्षार्थी की निष्क्रिय भूमिका पर बल देता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.125

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक <b>अभिकथन A (Assertion A)</b> के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके <b>कारण R (Reason R)</b> के रूप में।

<b>अभिकथन A :</b>
मरूस्थलीकरण की प्रक्रिया में ऊपजाऊ भूमि, शुष्क एवं अनुपजाऊ भूमि में परिवर्तित हो जाती है।

<b>कारण R :</b>
मरूस्थल की मृदा में उर्वरता और खाद-मिट्टी (ह्यूमस) की मात्रा उच्च होती है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.126

निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) तुंगा का युद्ध
(b) हुरडा सम्मेलन
(c) कृष्णा कुमारी की मृत्यु
(d) सवाई जय सिंह की मृत्यु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.127

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) आहड़ संस्कृति उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की ताम्रपाषाण संस्कृति है।
(b) आहड़ संस्कृति को हड़प्पा संस्कृति के ताम्रपाषाण स्थलों से अलग पाया गया है।
(c) आहड़ संस्कृति के मुख्य वितरण का संकेन्द्रण बनास नदी घाटी में प्रतीत होता है।
(d) आहड़ के लोगों की प्रौद्योगिकी मुख्यतया पत्थर आधारित थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.128

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (व्यक्ति) सूची-II (लेखन)
(a) कन्हय्या लाल सेठीया (i) द्रौपदी विनय
(b) सत्यप्रकाश जोशी (ii) सेनानी
(c) मेघराज मुकुल (iii) धरती धोरण री
(d) रामनाथ कविया (iv) राधा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.129

राजस्थान का कौनसा जिला आर्द्र जलवायु क्षेत्र में नहीं आता है?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.130

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (जनजाति) सूची-II (उनकी विशेषता)
(a) भील (i) राजस्थान में सबसे बड़ा जनजातीय समूह
(b) मीणा (ii) विवाह की मोर बंधिया रीति का अनुपालन
(c) गरासिया (iii) भारत में सबसे बड़ा जनजातीय समूह
(d) सहरिया (iv) मुख्यतया “बेहरू भवानी” की पूजा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.131

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक <b>अभिकथन A (Assertion A)</b> के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके <b>कारण R (Reason R)</b> के रूप में।

<b>अभिकथन A :</b>
तराईन का दूसरा युद्ध राजपूतों और उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा के लिए विध्वंसक था।

<b>कारण R :</b>
तराईन के दूसरे युद्ध और चंदावर के युद्ध ने भारत में अफगान शासन की नींव रखी थी।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Q.132

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें ।

(a) नागौर
(b) हनुमानगढ़
(c) बाँसवाड़ा
(d) भीलवाड़ा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.133

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (मेले) सूची-II (जिला)
(a) पुष्कर मेला (i) सीकर
(b) जीणमाता मेला (ii) टोंक
(c) शीतला माता मेला (iii) अजमेर
(d) डिग्गी कल्याणजी मेला (iv) जयपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.134

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) राजस्थान, में चूनापत्थर के विशाल/विस्तृत निक्षेप पाये जाते हैं।
(b) राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में जिप्सम व्यापक रूप से वितरित है।
(c) राजस्थान देश का महत्वपूर्ण ऐस्बेस्टॉस उत्पादक राज्य नहीं है।
(d) राजस्थान, देश में लेड और जिंक का अग्रणी उत्पादक नहीं है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.135

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (जल संरक्षण के परम्परागत तरीके) सूची-II (आकार/आकृति)
(a) झालरा (i) बेलनकार खड़ंजा वाला भूमिगत गड्ढा
(b) टांका (ii) आयताकार सीढ़ीदार कुआँ
(c) जोहड़ (iii) तश्तरीनुमा जलग्रहण क्षेत्र
(d) कुंड (iv) छोटे मिट्टी के चैकडैम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.136

राजस्थान उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश कौन थे -

Q.137

वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा सरसों के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है?

Q.138

राजस्थान के राज्यपालों का सही अनुक्रम क्या है?
(a) सरदार जोगेन्द्र सिंह
(b) वसंतराव पाटिल
(c) ओम प्रकाश मेहरा
(d) रघुकुल तिलक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.139

राजस्थान के किस जिले में जापानी औद्योगिक पार्क अवस्थित है?

Q.140

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
आरटीआई एक्ट, 2005 में उल्लिखित मामलों के संबंध में राजस्थान सूचना आयोग (RIC) अंतिम अपीलीय प्राधिकारी है।

कारण R :
राजस्थान सूचना आयोग (RIC) किसी भी व्यक्ति से लिखित शिकायत प्राप्त करने और उनकी जाँच करने के लिए सक्षम है, जो किसी लोक सूचना अधिकारी (PIO) से सूचना प्राप्त करने में सक्षम नहीं रहा है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें