Q.21
किस जिले को हरियाणा सरकार संग एमओयू के तहत यमुना नदी से जल मिल सकेगा?
- (A)
अलवर
- (B)
चूरू
- (C)
हनुमानगढ़
- (D)
भरतपुर
150 सवाल · पेज 2/8
Q.21
किस जिले को हरियाणा सरकार संग एमओयू के तहत यमुना नदी से जल मिल सकेगा?
अलवर
चूरू
हनुमानगढ़
भरतपुर
Q.22
राजस्थान के RTE नियम, 2011 के अनुसार पाठशाला प्रबंधन समिति का कार्यकाल कितना होता है?
1 वर्ष
2 वर्ष
3 वर्ष
4 वर्ष
Q.23
निम्नलिखित में से कौन से राज्य सरकार के नवाचार हैं?
a. विद्यालयों में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बजटीय आवंटन
b. मिशन स्टार्ट
c. कागजविहीन परीक्षा
d. मांग/बुलावे पर विषय-विशेषज्ञ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a, b
b, d
a, c
a, d
Q.24
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
| सूची I (कार्यक्रम) | सूची II (उद्देश्य) |
|---|---|
| a. निपुण भारत मिशन | I. सरकारी विद्यालयों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए |
| b. मीना-राजू मंच | II. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए |
| c. ज्ञान संकल्प पोर्टल | III. बालकों के अधिगम कौशल और दक्षता संवर्धन हेतु |
| d. गार्गी पारितोषिक योजना | IV. बालिका शिक्षा की सहायता के लिए परिवारों और समुदायों में समर्थन जुटाना |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a-I, b-II, c-III, d-IV
a-II, b-III, c-IV, d-I
a-III, b-IV, c-I, d-II
a-IV, b-I, c-II, d-III
Q.25
राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम 2011 कब अधिसूचित किया गया था?
29 जनवरी, 2011
29 फरवरी, 2011
29 मार्च, 2011
29 अप्रैल, 2011
Q.26
शाला प्रबंधन समिति में निम्नलिखित सदस्य होते हैं:
a. पाठशाला में कार्यरत 20 वर्ष अनुभव वाले वरिष्ठ शिक्षक
b. राज्य सरकार द्वारा नामित पाँच सेवानिवृत्त शिक्षक
c. पाठशाला में कार्यरत सभी शिक्षक
d. पाठशाला में अध्ययनरत प्रत्येक बालक के माता-पिता/संरक्षक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a, b
b, c
a, d
c, d
Q.27
राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2023 किसने जीता है?
अंबिका दत्त
भंवर सिंह सामौर
गजे सिंह राजपुरोहित
मितेश निर्मोही
Q.28
निम्नलिखित में से कौन अर्जुन पुरस्कार 2023 के विजेता हैं?
a. रोहित शर्मा
b. मोहम्मद शामी
c. सुशीला चानू
d. अवनि लेखरा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a, b
b, c
a, c
c, d
Q.29
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में में।
अभिकथन A: एसडीजी पर जिलों के प्रदर्शन का मापन करने के लिए राजस्थान एसडीजी सूचकांक विकसित किया गया है।
कारण R: राजस्थान एसडीजी सूचकांक के अद्यतन पांचवें संस्करण में 23 सूचक हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.30
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
| सूची I (नोबेल पुरस्कार विजेता) | सूची II (क्षेत्र) |
|---|---|
| a. अभिजीत विनायक बनर्जी | I. रसायन विज्ञान |
| b. कैलाश सत्यार्थी | II. शांति |
| c. वेंकटरमन रामकृष्णन | III. चिकित्सा/औषधि |
| d. हरगोविन्द खुराना | IV. अर्थशास्त्र |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a-I, b-II, c-III, d-IV
a-II, b-III, c-IV, d-I
a-III, b-IV, c-II, d-I
a-IV, b-II, c-I, d-III
Q.31
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए -
| सूची I (थर्मल प्लांट / सोलर पार्क) | सूची II (ज़िला) |
|---|---|
| a. भड़ला सोलर पार्क | I. जोधपुर |
| b. नोख सोलर पार्क | II. जैसलमेर |
| c. कालीसिंध थर्मल पावर स्टेशन | III. झालावाड़ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a-I, b-II, c-III
a-III, b-II, c-I
a-II, b-III, c-I
a-II, b-I, c-III
Q.32
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए -
| सूची I (शुभंकर) | सूची II (ज़िला) |
|---|---|
| a. जंगली मुर्गा | I. टोंक |
| b. चिंकारा | II. सिरोही |
| c. हंस | III. गंगानगर |
| d. कबर बिज्जू | IV. उदयपुर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a-II, b-III, c-I, d-IV
a-II, b-I, c-IV, d-III
a-III, b-I, c-II, d-IV
a-III, b-II, c-IV, d-I
Q.33
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में है।
अभिकथन A: तापमान, दाब, हवा, वर्षा आदि जलवायु के तत्व हैं।
कारण R: किसी प्रदत्त क्षेत्र की दीर्घावधि औसत मौसमी दशाओं को उस क्षेत्र की जलवायु के रूप में जाना जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.34
राजस्थान की फसलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
a. राजस्थान देश में बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक है।
b. कल्याण सोना, सोनालिका, मंगला गेहूँ की किस्में हैं।
c. गंगानगर राजस्थान में कपास का अग्रणी उत्पादक जिला है।
d. भारत के गेहूँ उत्पादक राज्यों में राजस्थान का प्रथम स्थान है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a, b, d
a, b, c
b, c, d
a, c, d
Q.35
निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के कबीर के नाम से जाना जाता है?
दादू दयाल
पाबूजी
गोगाजी
रामदेव जी
Q.36
सूची I को सूची II से सुमेलित करें-
| सूची I (प्रसिद्ध मंदिर) | सूची II (शहर/कस्बे) |
|---|---|
| a. करणी माता | I. करौली |
| b. मदन मोहन जी | II. समदड़ी |
| c. पीपाजी | III. देशनोक |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a-I, b-II, c-III
a-III, b-I, c-II
a-II, b-III, c-I
a-III, b-II, c-I
Q.37
गागरोण दुर्ग राजस्थान में किस प्रकार के दुर्ग का उदाहरण है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
एरण
जल
वन
पारीख
Q.38
राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरूआत कहाँ से हुई?
नसीराबाद
एरिनपुरा
खेरवाड़ा
नीमच
Q.39
“ढोलामारू रा दूहा” राजस्थान की किस चित्रकला शाखा से संबंधित है?
मारवाड़ शाखा/शैली
ढूंढाड़ शाखा/शैली
कोटा शाखा/शैली
अजमेर शाखा/शैली
Q.40
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
a. अग्नि नृत्य जसनाथी सम्प्रदाय का प्रसिद्ध नृत्य है।
b. वालर नृत्य गरासिया जनजाति द्वारा किया जाता है।
c. कामड़ जाति तेरहताली नृत्य द्वारा बाबा रामदेवजी की महिमा का गायन करती है।
d. गैर नृत्य कालबेलिया जनजाति की संस्कृति दर्शाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
a, b, d
a, c, d
a, b, c
b, c, d