Q.101
विकास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है ?
- (A)
यह गर्भावस्था से प्रारम्भ हो जाता है ।
- (B)
यह परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम है ।
- (C)
यह एक सतत् प्रक्रिया है ।
- (D)
यह परिपक्वता तक चलता है ।
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
विकास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है ?
यह गर्भावस्था से प्रारम्भ हो जाता है ।
यह परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम है ।
यह एक सतत् प्रक्रिया है ।
यह परिपक्वता तक चलता है ।
Q.102
“व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखता है।” यह कथन अधिगम के किस सिद्धान्त पर आधारित है ?
शास्त्रीय अनुबन्ध
अन्तर्दृष्टि
प्रयास एवं त्रुटि
यांत्रिक अनुबन्ध
Q.103
निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
वृद्धि एक जैविक प्रक्रिया है ।
शिक्षण एक लक्ष्य-उन्मुख प्रक्रिया है ।
अधिगम जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है ।
विकास एक मात्रात्मक प्रक्रिया है ।
Q.104
“हमारे पाठ स्थूल से प्रारम्भ होकर सूक्ष्म में समाप्त होना चाहिये।” यह किसने कहा है ?
रविन्द्रनाथ टैगोर
स्पेन्सर
महात्मा गांधी
अरस्तू
Q.105
एक महत्त्वपूर्ण अधिगम सिद्धान्त यह है कि नई अनुक्रिया का सुदृढ़ीकरण किया जाता है -
पुनर्बलन द्वारा
विभेदकारी उद्दीपक द्वारा
प्रतिपुष्टि द्वारा
दंड द्वारा
Q.106
संज्ञानात्मक मनोविज्ञान के प्रतिपादक थे -
विलियम जेम्स
जे.बी. वाटसन
कैटल
जीन पियाजे
Q.107
अधिगम प्रक्रिया में समस्यात्मक परिस्थिति का प्रत्यय किसने दिया ?
कार्ल रोज़र
गिलफोर्ड
कोहलर
स्किनर
Q.108
व्यवहारवाद मनोविज्ञान को बनाता है एक -
प्रवृत्ति
विज्ञान
विशेषता
कौशल
Q.109
“मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान नियमों का समूह है जो व्यक्ति को स्वयं तथा दूसरों के साथ शान्ति से रहने के योग्य बनाता है ।” यह किसने कहा है ?
क्रो एंड क्रो
एल.ई. सेफर
कॉलेस्निक
कुप्पुस्वामी
Q.110
‘पर्सनैलिटी एण्ड दी कल्चरल पैटर्न’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
प्लान्ट
क्रो व क्रो
फ्रेण्डसन
कुप्पुस्वामी
Q.111
आदतों को किसके माध्यम से अर्जित किया जाता है ?
पुनरावृत्ति
वंशानुगति
पर्यावरण/वातावरण
संस्कृति
Q.112
गोलमेन के अनुसार, भावनात्मक बुद्धि के कितने भाग होते हैं ?
5
6
7
8
Q.113
किसी वस्तु या कार्य से जुड़ी भावनायें हैं -
व्यक्तित्व के संज्ञानात्मक घटक
व्यक्तित्व के भावात्मक घटक
व्यक्तित्व के क्रियात्मक घटक
व्यक्तित्व के सभी घटक
Q.114
“संचार पारस्परिकता के मूड में विचारों और भावनाओं का साझा करता है ।” यह किसने कहा ?
जे.पी. लीगन
ई.जी. मेयर
एडगर डेल
कीथ डेविस
Q.115
शिक्षण के एडवांस ऑर्गनाइजर मॉडल का विकास किया -
फ्लैण्डर ने
जॉन डीवी ने
कार्ल आर. रोजर्स ने
डेविड पी. आसुबेल ने
Q.116
चार्ट बनाते समय किस सोपान को ध्यान में रखना चाहिये ?
चार्ट का प्रयोग
चार्ट की सजावट
चार्ट को प्रयोग करने की अवधि
चार्ट की गुणवत्ता
Q.117
एक शिक्षण प्रतिमान के कितने तत्व होते हैं ?
5
6
7
8
Q.118
निम्न में से कौन सा सम्प्रेषण प्रक्रिया के प्रमुख चार तत्त्वों में सम्मिलित नहीं है ?
माध्यम
संदेश
स्रोत
भाषा
Q.119
निम्न में से कौन सा इंटरनेट नेटवर्क का घटक नहीं है ?
प्रोटोकॉल
स्पीकर्स
डेटा
मॉडम
Q.120
शैक्षिक तकनीकी के मृदु उपागम के जनक थे -
बी.एफ. स्किनर
लुमसडेन
मॉरीसन
ब्लूम