Q.1
उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश अपने पद से त्यागपत्र किसको संबोधित करता है-
- (A)
भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को
- (B)
राष्ट्रपति को
- (C)
कानून मंत्री को
- (D)
प्रधानमंत्री को
150 सवाल · पेज 1/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.1
उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश अपने पद से त्यागपत्र किसको संबोधित करता है-
भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को
राष्ट्रपति को
कानून मंत्री को
प्रधानमंत्री को
Q.2
जनजातियों के कल्याणी हेतु एक मंत्री की नियुक्ति की जाती है
राजस्थान के राज्यपाल द्वारा
उड़ीसा के राज्यपाल द्वारा
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा
असम के राज्यपाल द्वारा
Q.3
निम्नांकित में से किस दिनाँक को राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ जयपुर में स्थापित की गई ?
1 नंवबर, 1956
8 दिसंबर, 1976
26 फरवरी, 1958
8 मई, 1950
Q.4
निम्नांकित मे से किस समिति की अनुशंसा पर अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायती राज का विस्तार अधिनियम, 1996 (पीईएसए) बनाया गया-
दलीप सिंह भूरिया समिति
दया चौथे समिति
पी. के थुंगन समिति
जी. वी. के राव समिति
Q.5
कथन (A) : भारत में स्थानीय सरकारों को एक संवैधानिक दर्जा प्रदान कर दिया गया है ।
कारण (R) : भारत में निर्वाचित स्थानीय संस्थाओं के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है ।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए -
(A) सही है परन्तु (R) गलत है ।
(A) गलत है परन्तु (R) सही है ।
(A) तथा (R) दोनों ही सही हैं तथा (R) के द्वारा (A) की सही व्याख्या की गई है ।
(A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R) के द्वारा (A) की व्याख्या गलत की गई है ।
Q.6
निम्नांकित विद्वानों में से किसने यह विचार दिया है कि ‘भारत में लोकतंत्र साधारणतया, निर्वाचनों तक सीमित हो गया है’ ?
एफ. फ्रेंकेल
पार्थ चटर्जी
पी.के. बर्धन
वी. गिडवानी
Q.7
निम्न में से किस विचारक विद्वान ने यह मत प्रदान किया कि ‘भारत के लोकतंत्र की दीर्घजीविता का कारण यह है कि यहाँ पर वास्तविक रूप से सहवर्तनीय लोकतंत्र (कन्सोसिएशनल डेमोक्रेसी) की विशेषताएँ विद्यमान हैं’ ?
एलेक्जेन्ड्रोविच
कंचन गुप्ता
लिजपार्ट
नानी पालखीवाला
Q.8
कथन (I) : आजकल राजनीति की बेहतर समझ बहुत सी स्त्रियों को होती है ।
कथन (II) : स्त्रियों के आरक्षण के प्रावधान से स्थानीय संस्थाओं में स्त्रियों की अच्छी संख्या में मौजूदगी होती है ।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए -
(I) सत्य है तथा (II) असत्य है ।
(I) असत्य है तथा (II) सत्य है ।
(I) तथा (II) सत्य हैं तथा (II) के द्वारा (I) की व्याख्या की गई है ।
(I) तथा (II) सत्य हैं परन्तु (II) के द्वारा (I) की व्याख्या नहीं की गई है ।
Q.9
निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :
(A) बर्लिन दीवार का पतन
(B) रूसी क्रांति
(C) सोवियत संघ का विघटन
(D) अफगानिस्तान में सोवियत हस्तक्षेप
(C), (A), (B), (D)
(C), (D), (A), (B)
(B), (D), (A), (C)
(B), (D), (C), (A)
Q.10
शीत-युद्ध के बारे में निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?
यह संयुक्त राज्य अमेरिका व सोवियत संघ तथा उनके मित्र राष्ट्रों के मध्य प्रतियोगात्मक संघर्ष था ।
यह महाशक्तियों के बीच वैचारिक युद्ध था ।
इसने हथियारों की होड़ को शुरू कर दिया था ।
संयुक्त राज्य अमेरिका व सोवियत संघ प्रत्यक्ष युद्ध में लिप्त हो गये थे ।
Q.11
संयुक्त राज्य अमेरिका को ‘प्रथम गैर-साम्राज्यवादी महाशक्ति’ किसने कहा है ?
लिओन पनेटा
जॉन फोस्टर डलेस
हेनरी किसिंजर
लारैन्स एच. समर्स
Q.12
निम्नांकित में संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राष्ट्रपति ने अमेरिकी नागरिकों को ‘सैन्य-उद्योग गठजोड़’ के बारे में चेतावनी दी ?
हैरी एस. ट्रूमैन
जॉर्ज बुश
एफ.डी. रूजवेल्ट
आइजेनहॉवर
Q.13
‘आकांक्षियों के महाजोड़’ (कॉएलिएशन ऑफ वीलिंग्स) का संबंध है :
कुवैत की इराक से आजादी
इराक के खिलाफ सामूहिक संहार के हथियारों की समाप्ति का अभियान
अफगानिस्तान पर 2001 के बाद सैनिक कार्रवाई
सुरक्षा परिषद का विस्तार
Q.14
संयुक्त राज्य अमेरिका का “ऑपरेशन एण्डयूरिंग फ्रीडम”
अल-कायदा व तालिबान शासन के विरुद्ध था ।
इराक के द्वारा जन संहारक शस्त्र के विकास को रोकने के प्रति प्रेरित था ।
इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के विरुद्ध था ।
पाकिस्तान के विरुद्ध था ।
Q.15
किसने यह विचार दिया कि, प्राधान्यता ‘अच्छे व्यवहार के साथ साम्राज्यवाद’ है ?
इमैनुअल कान्ट
वॉल्टर लिपमैन
जॉर्ज श्वार्जनबर्गर
एल. ओपेनहाइम
Q.16
निम्नांकित में से संयुक्त राष्ट्र के किस महासचिव ने इसे, ‘पिकासो की अजीब अमूर्तकृति की तरह फैला हुआ एवं जटिल संगठन’ कहा है ?
ट्रिग्वे ली
डेग हेमरशॉल्ड
कुर्त वाल्दहीम
कोफी अन्नान
Q.17
‘कोपेनहेगन मानदण्ड’ शब्दावली का संबंध निम्नांकित में से किस अन्तर्राष्ट्रीय/क्षेत्रीय संगठन से है ?
यूरोपियन यूनियन
आर्कटिक काउन्सिल
संयुक्त राष्ट्र
नाटो
Q.18
यूरोपियन संघ के पास समान -
(A) ध्वज है।
(B) राष्ट्रगान है।
(C) मुद्रा है।
(D) संविधान है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए :
(A), (B), (C) तथा (D)
(A), (B) तथा (C)
(B), (C) तथा (D)
(A), (C) तथा (D)
Q.19
आसियान रीजनल फोरम (ARF) को स्थापित किया गया -
1992
1994
1996
1998
Q.20
सन् 1967 में आसियान का निर्माण किया गया था -
बैंकाक घोषणा द्वारा
जापान घोषणा द्वारा
पेरिस घोषणा द्वारा
नई दिल्ली घोषणा द्वारा