निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) 74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 25 अप्रैल, 1993 से लागू हुआ।
(II) 74वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शहरी स्थानीय निकायों को 12वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों को करने का अधिकार दिया गया।
सही विकल्प चुनिए :
(A)
केवल कथन (I) सही है।
(B)
केवल कथन (II) सही है।
(C)
कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
(D)
कथन (I) एवं (II) दोनों सही नहीं हैं।
Q.2
निम्नलिखित में से कौन सी एक विकासशील राज्यों में नियम-अधिनिर्णय की विशेषता नहीं है ?
(A)
यह केवल सिद्धांत रूप में स्वतंत्र और पृथक है।
(B)
यह सही अर्थों में राजनीतिक पद्धति का हिस्सा नहीं है।
(C)
इसे नीति निर्माण में कोई भूमिका निभाने से प्रतिबंधित किया गया है।
(D)
नियम अधिनिर्णय प्रक्रियाओं में स्थिरता और निश्चितता होती है।
Q.3
निम्नलिखित में से किस विद्वान ने कहा कि किसी भी वितरण का न्यायपूर्ण या अन्यायपूर्ण होना उन वस्तुओं के सामाजिक अर्थ से जुड़ा होता है, जिनका वितरण किया जा रहा है ?
(A)
रोनॉल्ड ड्वोर्किन
(B)
माइकल वॉल्ज़र
(C)
डेविड मिलर
(D)
डी. टॉकविल
Q.4
एक बालक अपने अभिभावकों का गुस्सा अपने छोटे भाई पर प्रतिबिंबित करता है, यह उदाहरण है -
(A)
प्रतिक्रियाकरण
(B)
प्रतिगमन
(C)
प्रक्षेपण
(D)
विस्थापन
Q.5
संयुक्त राज्य अमेरिका के निम्नांकित में से किस राष्ट्रपति ने प्रथम बार ‘एक नई विश्व व्यवस्था’ के उदय की घोषणा की थी?
(A)
जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (सीनियर)
(B)
बिल क्लिंटन
(C)
जिम्मी कार्टर
(D)
बराक ओबामा
Q.6
वह प्रोग्राम जो कम्प्यूटर को संचालित करने के लिए आवश्यक है, कहलाता है -
(A)
हार्डवेयर
(B)
सिस्टम सॉफ्टवेयर
(C)
कोर्सवेयर
(D)
एप्लिकेशन कोर्सवेयर
Q.7
निम्नांकित में से कौन रोमानियाई क्रान्ति (1989) के दौरान रोमानिया समाजवादी गणराज्य का राष्ट्रपति था ?
(A)
जेनोस जोज़ेफ कादर
(B)
एर्नो गेरो
(C)
निकोलाइ चाउसेस्क्यू
(D)
एलेक्जेन्डर डुबचेक
Q.8
सहयोगी अधिगम प्रविधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है ?
(A)
जीगसा प्रविधि - एरोसन
(B)
लर्निंग टुगेदर - जॉयस एंड व्हील
(C)
स्टूडेंट टीम लर्निंग प्रोग्राम - स्लाविन
(D)
ग्रुप इन्वेस्टिगेशन - शरण एवं शरण
Q.9
निम्नांकित विद्वानों में से, किसने माइकल ऑकशॉट की विचारधारा को ‘निवृत्तिवाद’ कहा है?
(A)
एरिक वोगेलिन
(B)
हन्ना आरेन्ट
(C)
लियो स्ट्रॉस
(D)
हेनरी केरील
Q.10
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन से प्रावधान संसद के साधारण बहुमत से संशोधित किए जा सकते हैं ?
(I) राज्य विधान परिषद का निर्माण या उसकी समाप्ति
(II) पाँचवीं अनुसूची - अनुसूचित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जनजातियों का प्रशासन
(III) उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय
(IV) संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व
सही उत्तर चुनिए :
(A)
केवल (III) और (IV)
(B)
केवल (I), (II) और (IV)
(C)
केवल (II), (III) और (IV)
(D)
केवल (I) और (II)
Q.11
निम्नलिखित विचारकों में से किसने अंतर्राष्ट्रीय अराजकता के पारंपरिक सिद्धांत के स्थान पर ‘अराजक समाज’ की धारणा को आगे बढ़ाया ?
(A)
वुडरो विल्सन
(B)
माइकल डब्ल्यू. डॉयल
(C)
केनेथ नील वाल्ट्ज़
(D)
हेडली बुल
Q.12
एरिक्सन के मनो-सामाजिक सिद्धान्त में कौन सा मनो-सामाजिक संकट स्वायत्तता बनाम लज्जाशीलता एवं शंका से पहले एवं बाद में आता है ?
(A)
पहल बनाम दोष तथा परिश्रम बनाम हीनता
(B)
परिश्रम बनाम हीनता तथा पहचान बनाम भूमिका संभ्रान्ति
(C)
बेसिक विश्वास बनाम अविश्वास तथा पहल बनाम दोष
(D)
बेसिक विश्वास बनाम अविश्वास तथा परिश्रम बनाम हीनता
Q.13
संघवाद के प्रारूपों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) साम्यवादी राज्य, तत्कालीन यू.एस.एस.आर., चेकोस्लोवाकिया और यूगोस्लाविया को ‘छद्म संघ’ कहा जाता था क्योंकि औपचारिक विभाजन के मुखौटे के पीछे वैचारिक और बलपूर्वक दोनों तरह से सत्ता का अत्यधिक केंद्रीकृत और परिष्कृत नियंत्रण था।
(ii) ‘मार्बल केक संघवाद’ शब्द का इस्तेमाल न्यू डील विधानों तक अमेरिका में संघीय विकास का वर्णन करने के लिए किया जाता था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(A)
केवल (i)
(B)
केवल (ii)
(C)
(i) और (ii) दोनों
(D)
न तो (i) और न ही (ii)
Q.14
निम्नलिखित में से कौन से क्षेत्र शिक्षा मनोविज्ञान से सम्बन्धित अधिगमकर्ता पक्ष में सम्मिलित हैं ?
(i) अधिगम के लिए अभिप्रेरणा
(ii) विद्यार्थियों का व्यक्तित्व
(iii) बुद्धि
(iv) अधिगम समस्याओं का निदान
(v) मनोवैज्ञानिक समस्याएँ
(vi) व्यक्तिगत विभिन्नताएँ
नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
(i), (ii), (iii) और (iv)
(B)
(ii), (iii), (v) और (vi)
(C)
(iii), (iv), (v) और (vi)
(D)
(i), (iv), (v) और (vi)
Q.15
भारत में दलीय व्यवस्था के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) शिरोमणि अकाली दल की स्थापना 1925 में हुई।
(ii) शिरोमणि अकाली दल ने पाकिस्तान की माँग का कड़ा विरोध किया था।
(iii) तेलुगु देशम् पार्टी आन्ध्रप्रदेश में फरवरी 1984 में अस्तित्व में आयी।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A)
केवल (i) सही है।
(B)
केवल (ii) सही है।
(C)
केवल (ii) तथा (iii) सही हैं।
(D)
(i), (ii) तथा (iii) सभी सही नहीं हैं।
Q.16
किसने तर्क दिया है कि वैश्वीकरण के कारण राष्ट्र-राज्य एक ‘पुरानी कल्पना’ बन गया है ?
(A)
थेडा स्कोपोल
(B)
केनेथ ओहमे
(C)
जॉन ग्रे
(D)
एम. मान
Q.17
निम्नांकित में से किसका समर्थन जवाहरलाल नेहरू द्वारा नहीं किया गया है ?
(A)
संसदीय लोकतंत्र
(B)
न्यूनतम हस्तक्षेपवादी राज्य
(C)
स्तरीकृत कर व्यवस्था
(D)
सामाजिक परिस्थितियों में धीमा परिवर्तन
Q.18
भारतीय राज्य और विधान सभा सीटों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है ? (राज्य)(विधान सभा सीटें)
(A)
कर्नाटक - 226
(B)
केरल - 140
(C)
मध्य प्रदेश - 230
(D)
महाराष्ट्र - 288
Q.19
भारतीय संविधान की प्रस्तावना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) यूनियन ऑफ इंडिया बनाम मदन गोपाल मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि प्रस्तावना को न्यायालय में प्रवर्तित किया जा सकता है। (II) बेरुबाड़ी यूनियन के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जहाँ संविधान की भाषा में संदिग्धता होती है वहाँ प्रस्तावना संविधान के विधिक निर्वचन में सहायता करती है।
(A)
केवल कथन (I) सत्य है।
(B)
केवल कथन (II) सत्य है।
(C)
कथन (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं।
(D)
कथन (I) एवं (II) दोनों असत्य हैं।
Q.20
आसियान के चार्टर के अनुच्छेद 1 में उल्लेखित उद्देश्यों में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है ?
(A)
शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बनाए व बढ़ाये रखना ।
(B)
दक्षिण-पूर्व एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र के रूप में संरक्षित करना ।
(C)
यह सुनिश्चित करना कि आसियान के लोग और सदस्य देश विश्व के साथ न्यायपूर्ण, लोकतांत्रिक और सामंजस्यपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक रहें ।
(D)
आसियान सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें ।