एक कम्पनी की निर्माणी लागत अधिक पाई गई । प्रबंध लेखापाल द्वारा लागत के घटकों का विश्लेषण किया गया और गुणवत्ता से समझौता किये बिना सस्ती कच्ची सामग्री पर बदलने का सुझाव दिया गया ।
यहाँ किस प्रकार की प्रबंध लेखांकन क्रिया उपयोग में लाई जा रही है ?
(A)
लागत रिकॉर्डिंग
(B)
संचार
(C)
आयोजन
(D)
निर्णयन
Q.42
दिया गया है :
कच्ची सामग्री का स्टॉक ₹ 1,70,000
अर्द्ध-निर्मित माल का स्टॉक ₹ 65,000
निर्मित माल का स्टॉक ₹ 2,16,000
व्यापारिक देनदार ₹ 1,80,000
पूर्वदत्त व्यय ₹ 11,000
नकद व बैंक शेष ₹ 60,000
व्यापारिक लेनदार ₹ 1,25,000
बकाया वेतन ₹ 32,000
अग्रिम प्राप्त कमीशन ₹ 10,000
कार्यशील पूँजी की राशि होगी :
(A)
₹ 6,91,000
(B)
₹ 5,66,000
(C)
₹ 5,55,000
(D)
₹ 5,35,000
Q.43
एक कंपनी में 31 मार्च, 2024 को गैर-चालू विनियोग ₹ 6,80,000 के थे और 31 मार्च, 2025 को ये ₹ 5,60,000 के थे। यदि वर्ष के दौरान कंपनी ने अपने मूल विनियोगों का 40% भाग ₹ 1,68,000 के लाभ पर बेच दिया हो, तो रोकड़ बहिर्वाह (outflow) हुआ :
(A)
₹ 4,40,000
(B)
₹ 2,88,000
(C)
₹ 1,52,000
(D)
₹ 2,72,000
Q.44
“भारत की वास्तविक प्रगति का आशय केवल औद्योगिक शहरी केन्द्रों का विकास और विस्तार ही नहीं है, बल्कि मुख्य रूप से गाँवों का विकास है।” यह किसका कथन है ?
(A)
लाल बहादुर शास्त्री
(B)
महात्मा गांधी
(C)
जवाहरलाल नेहरू
(D)
आर.सी. डे
Q.45
निम्नलिखित में से एक वस्तु की माँग को सबसे कम प्रभावित करने वाला घटक कौन सा है ?
(A)
वस्तु की कीमत
(B)
उपभोक्ता की आय
(C)
उत्पादन के साधनों की कीमत
(D)
संबंधित वस्तुओं की कीमत
Q.46
किस धारा के तहत् केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की स्थापना की गई है ?
(A)
धारा 11.1
(B)
धारा 10.1
(C)
धारा 9.1
(D)
धारा 8.1
Q.47
कौन सा अंकेक्षण मानक स्वतंत्र अंकेक्षक के सम्पूर्ण उद्देश्यों को बताता है ?
(A)
SA 230
(B)
SA 300
(C)
SA 330
(D)
SA 200
Q.48
जब पाँच सिक्के उछाले जाएँ तो $4$ चित आने की प्रायिकता क्या होगी ?
(A)
$4/32$
(B)
$4/5$
(C)
$5/32$
(D)
$6/32$
Q.49
जहाँ माध्य $(\bar{x}) = 3$ प्रमाप विचलन $(\sigma) = 2.65$ प्रमाप विचलन गुणांक क्या है ?
(A)
3
(B)
2.65
(C)
0.88
(D)
0.75
Q.50
एक टैक्सी प्रदाता न्यूनतम $₹ 80$ चार्ज करता है और उसके पश्चात् $₹ 15$ प्रति किलोमीटर तय की गई दूरी पर चार्ज करता है । परिवहन (वाहन) लागत का व्यवहार है :
(A)
स्थिर लागत
(B)
परिवर्तनीय लागत
(C)
अर्द्ध-परिवर्तनीय लागत
(D)
कारखाना लागत
Q.51
केन्द्र सरकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत, संसद के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करती है ?
(A)
अनुच्छेद 111
(B)
अनुच्छेद 112
(C)
अनुच्छेद 201
(D)
अनुच्छेद 202
Q.52
“आर्थिक कल्याण, सामाजिक कल्याण का वह भाग है जिसे प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से मुद्रा के मापदण्ड से सम्बन्धित किया जा सकता है ।” यह कथन है :
(A)
प्रो. मार्शल का
(B)
प्रो. फिशर का
(C)
प्रो. पीगू का
(D)
प्रो. रॉबर्टसन का
Q.53
कंप्यूटर सहायक अधिगम की किस विधा में, कंप्यूटर एक प्रयोगशाला या क्षेत्र की स्थिति के रूप में कार्य करता है और यह विद्यार्थियों को कठिन प्रयोग करने में सक्षम बनाता है ?
(A)
ट्यूटोरियल
(B)
ड्रिल एवं अभ्यास
(C)
अनुरूपण (सिमुलेशन)
(D)
सूचनात्मक अनुदेशन
Q.54
एक अंत:क्रियात्मक सॉफ्टवेयर अभिकल्प जो आगे जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है और शिक्षार्थियों की विभिन्न अधिगम शैलियों की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास करता है वह कहलाता है
(A)
रेखीय अभिकल्प
(B)
शाखीय अभिकल्प
(C)
मैथेटिक्स अभिकल्प
(D)
नियम प्रणाली अभिकल्प
Q.55
निम्नांकित में से कौन सी एक विधि ‘प्राथमिक पूँजी बाजार’ में पूँजी वृद्धि विधि नहीं है ?
(A)
अधिकार निर्गमन द्वारा
(B)
प्रारम्भिक सार्वजनिक प्रस्ताव द्वारा
(C)
बोनस निर्गमन द्वारा
(D)
जनता को प्रस्ताव द्वारा
Q.56
निम्नलिखित में से कौन सा कथन स्वामित्व समता के संदर्भ में सत्य नहीं है ?
(A)
यह स्वामियों का वित्तीय हित है।
(B)
यह फर्म की देनदारियों के उसकी परिसंपत्तियों पर आधिक्य को दर्शाता है।
(C)
यह व्यावसायिक इकाई के प्रति स्वामी के दावे को दर्शाता है।
(D)
यदि फर्म को हानि होती है, तो स्वामी का दावा कम हो जाएगा।
Q.57
दिया गया है :
विनियोग प्रस्ताव
आरम्भिक विनियोग (₹)
शुद्ध वर्तमान मूल्य (₹)
A
2,50,000
60,000
B
4,00,000
90,000
C
6,00,000
80,000
D
8,00,000
1,20,000
लाभदायकता सूचकांक (PI) के आधार पर उपर्युक्त विनियोग प्रस्तावों को प्राथमिकता क्रम (रैंकिंग) प्रदान कीजिए :
प्राथमिकता क्रम (रैंक)
| I | II | III | IV |
| :— | :— | :— | :— |
(A)
D B C A
(B)
A B C D
(C)
C D B A
(D)
A B D C
Q.58
कम्प्यूटरीकृत लेखा प्रणाली का निम्नलिखित में से कौन सा लाभ है ?
(A)
सटीकता (परिशुद्धता)
(B)
सूचना का अद्यतन
(C)
समय पर प्रतिवेदन (रिपोर्टिंग)
(D)
यह सभी
Q.59
निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण के पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान की एक विशेषता नहीं है ?
(A)
यह प्रतिमान केवल विज्ञान विषय में ही प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि सभी विषय क्षेत्रों में इसका प्रयोग किया जा सकता है ।
(B)
यह सृजनात्मक पूछताछ के लिए रणनीतियों को प्रोन्नत करता है ।
(C)
यह परायत्त अधिगम को प्रोत्साहित करता है ।
(D)
यह पाठ्यक्रम की विषयवस्तु को अन्वेषण योग्य समस्याओं में बदल देता है ।