एक परियोजना की लागत ₹ $1,50,000$, अवशिष्ट मूल्य ₹ $30,000$, जीवनकाल $5$ वर्ष । ह्रास व कर पूर्व औसत वार्षिक आय ₹ $40,000$, कर की दर $30$ प्रतिशत तथा ह्रास सीधी रेखा विधि से लगाया जाता है । औसत विनियोग पर आधारित लेखांकन प्रत्याय दर __ होगी ।
(A)
$12.14\%$
(B)
$12.44\%$
(C)
$14.24\%$
(D)
अपर्याप्त समंक
Q.122
तुलनात्मक वित्तीय विवरणों को __ नाम से भी जाना जाता है ।
(A)
क्षैतिज विश्लेषण
(B)
लम्बवत् विश्लेषण
(C)
स्थिर विश्लेषण
(D)
बाह्य विश्लेषण
Q.123
असत्य कथन को पहचानिये :
(A)
कुल स्थिर लागत कुल उत्पादन में स्थिर बनी रहती है ।
(B)
कुल परिवर्तनीय लागत उत्पादन के साथ बढ़ती है ।
(C)
प्रति इकाई स्थिर लागत उत्पादन में वृद्धि के साथ बढ़ती है ।
(D)
प्रति इकाई परिवर्तनीय लागत स्थिर बनी रहती है ।
Q.124
माँग का नियम बताता है
(A)
वस्तु की कीमत और माँगी गई मात्रा के बीच सम्बन्ध ।
(B)
उपभोक्ता की आय और माँगी गई मात्रा के बीच सम्बन्ध ।
(C)
किसी स्थानापन्न वस्तु की कीमत और माँगी गई मात्रा के बीच सम्बन्ध ।
(D)
किसी वस्तु की पूरक वस्तु की कीमत और माँगी गई मात्रा के बीच सम्बन्ध ।
Q.125
निम्नांकित में से कौन सा एक आवश्यक कदम ग्राहकोन्मुखी विपणन अवधारणा से सम्बन्धित नहीं है ?
(A)
वास्तविक आवश्यकताओं का निर्धारण
(B)
लक्ष्य समूहों का निर्धारण
(C)
उपभोक्ता अनुसंधान पर बल
(D)
पारिस्थितिकीय संतुलन पर बल
Q.126
एक कंपनी को अपना चिट्ठा कंपनी अधिनियम, 2013 के __ में निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार करना होता है।
(A)
अनुसूची-III पार्ट-I
(B)
अनुसूची-III पार्ट-II
(C)
अनुसूची-III पार्ट-III
(D)
सारणी A
Q.127
‘ह्रास’ एक प्रक्रिया है
(A)
लागतों के आवंटन की
(B)
सम्पत्तियों के मूल्यांकन की
(C)
लागत के प्रतिस्थापन की
(D)
सम्पत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की
Q.128
निम्नलिखित में से कौन सा तुल्यकालिक (सिन्क्रोनस) संप्रेषण का उदाहरण नहीं है ?
(A)
फोन कॉल
(B)
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
(C)
वीडियो-ब्लॉग्स
(D)
व्यक्तिगत बैठक
Q.129
निम्न में से प्रबन्ध के सिद्धान्तों का कौन सा मॉडल यह मानता है कि ‘प्रबन्ध, विचार करता है और कर्मचारी आदेशों की अनुपालना करते हैं’ ?
(A)
सहायक मॉडल
(B)
निरंकुश मॉडल
(C)
संरक्षक मॉडल
(D)
कॉलेजियल मॉडल
Q.130
अंकेक्षण के क्षेत्र में शामिल है :
(A)
जाँच
(B)
दस्तावेजों के प्रमाणीकरण में विशेषज्ञता
(C)
वित्तीय विवरणों पर राय व्यक्त करना
(D)
वित्तीय विवरणों की तैयारी और प्रस्तुति की जिम्मेदारी
Q.131
निम्नलिखित में से किसने व्यवहारात्मक निर्णय सिद्धान्त में ‘नज सिद्धान्त’ प्रस्तावित किया ?
(A)
सिग्मंड फ्रायड
(B)
अब्राहम मास्लो
(C)
रिचर्ड थेलर
(D)
मार्टिन लिंडस्ट्रोम
Q.132
‘एकीकृत विपणन’ किस विपणन अवधारणा का भाग है ?
(A)
विक्रय अवधारणा
(B)
उत्पाद अवधारणा
(C)
सामाजिक अवधारणा
(D)
उत्पादन अवधारणा
Q.133
मिश्रित अर्थव्यवस्था से आशय है :
(A)
निजी क्षेत्र का अस्तित्व
(B)
सार्वजनिक क्षेत्र का अस्तित्व
(C)
सहकारिता क्षेत्र का अस्तित्व
(D)
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र का सह अस्तित्व
Q.134
जब पक्षकार किसी मौजूदा हीन संविदा को नई बेहतर संविदा से बदल देते हैं, तो इसका परिणाम संविदाओं की समाप्ति के रूप में होता है; उसे ____ कहा जाता है।
(A)
निष्पादन की असंभवता
(B)
समय समाप्ति
(C)
कानून का संचालन (लागू होना)
(D)
असंभवता का अतिरेक
Q.135
मार्च 2025 में भारत का व्यापार घाटा था
(A)
$ 21.54 बिलियन
(B)
$ 20.54 बिलियन
(C)
$ 19.50 बिलियन
(D)
$ 18.20 बिलियन
Q.136
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(1) संरचनात्मक सुधार नीतियां दीर्घकालिक उपाय हैं ।
(2) संरचनात्मक सुधारों का उद्देश्य भुगतान संतुलन को तत्काल सहायता प्रदान करना है ।
(3) स्थिरीकरण उपाय अल्पकालिक उपाय हैं ।
(4) स्थिरीकरण उपायों का उद्देश्य भुगतान संतुलन को तत्काल सहायता प्रदान करना है ।
(A)
संरचनात्मक सुधार नीतियां दीर्घकालिक उपाय हैं ।
(B)
संरचनात्मक सुधारों का उद्देश्य भुगतान संतुलन को तत्काल सहायता प्रदान करना है ।
(C)
स्थिरीकरण उपाय अल्पकालिक उपाय हैं ।
(D)
स्थिरीकरण उपायों का उद्देश्य भुगतान संतुलन को तत्काल सहायता प्रदान करना है ।
Q.137
निम्नलिखित में से कौन सा मौद्रिक नीति का उद्देश्य नहीं है ?
(A)
कीमत स्तर की स्थिरता
(B)
विनिमय दर की स्थिरता
(C)
विकास एवं रोजगार
(D)
क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना
Q.138
स्वेट इक्विटी (समता) अंश का निर्गमन हो सकता है
(A)
कम्पनी की साधारण सभा में विशेष प्रस्ताव पारित करके ।
(B)
कम्पनी की साधारण सभा में सामान्य प्रस्ताव पारित करके ।
(C)
विशेष सभा में विशेष प्रस्ताव पारित करके ।
(D)
असाधारण सभा में सामान्य प्रस्ताव पारित करके ।
Q.139
जेड. लिमिटेड ने $21000$ अंशों के आवेदकों को $15000$ समता अंश आनुपातिक आधार पर बंटित किये । आवेदन राशि $₹ 3$ प्रति अंश रखी गयी । मि. एन. ने $630$ अंशों के लिए आवेदन किया । उसको बंटित किये गये अंशों की संख्या तथा उसके द्वारा देय आबंटन राशि के विरुद्ध समायोजन की जाने वाली राशि होगी :
(A)
$180$ अंश; $₹ 1,350$
(B)
$360$ अंश; $₹ 810$
(C)
$420$ अंश; $₹ 630$
(D)
$450$ अंश; $₹ 540$
Q.140
कौन सी योजनाओं में अक्सर उनके मिशन और लक्ष्य शामिल होते हैं क्योंकि ये कार्रवाई के चरणों का आधार होते हैं ?