राजस्थान बजट 2026-2027 के संदर्भ में राजस्थान के युवाओं के कौशल विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है?
(A)
हॉस्पिटैलिटी, आई.टी. व स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ग्राहक केन्द्रित (कस्टमर सेन्ट्रिक) क्षेत्रों में वैश्विक अवसरों हेतु तैयार करने के लिए 1000 युवाओं को विदेशी भाषाओं (अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन एवं कोरियन) में प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी।
(B)
प्रत्येक जिले में इन्स्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
(C)
कोटा, अजमेर एवं भरतपुर में आगामी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी से युक्त नवीन टेक्नो हब की स्थापना प्रस्तावित है।
(D)
प्रत्येक तहसील में एक विद्यालय को उन्नत व्यवसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाना प्रस्तावित है।
Q.42
पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रशिक्षण की सुविधा दिए जाने के उद्देश्य से राजस्थान के किस शहर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी?
(A)
बीकानेर
(B)
बाड़मेर
(C)
जोधपुर
(D)
जैसलमेर
Q.43
भारत सरकार ने 28 फरवरी, 2026 को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए तीन महीने का राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित में से कौनसा टीका निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है?
(A)
गार्डासिल-4
(B)
गारासिल-9
(C)
सर्वावेक
(D)
सर्वैरिक्स-2
Q.44
निम्नलिखित में से किसने मार्च 2026 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया है?
(A)
हंसराज गंगाराम अहीर
(B)
किरण उमेश महाले
(C)
डॉ. भगवान लाल साहनी
(D)
साध्वी निरंजन ज्योति
Q.45
निम्नलिखित में से किस स्थान पर सैनिक कल्याण मंत्री, राज्यवर्धन राठौड़, द्वारा 24 मार्च, 2026 को नवनिर्मित एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर का लोकार्पण किया गया?
(A)
सांभर लेक
(B)
डीडवाना
(C)
नवलगढ़
(D)
कुचामन
Q.46
राजस्थान की निशानेबाज, अनुया प्रसाद, ने मार्च 2026 में मोहाली में हुए तृतीय राष्ट्रीय बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में निम्नलिखित स्पर्धाओं में से किसमें स्वर्ण पदक जीता?
(A)
100 मी. एयर राइफल
(B)
50 मी. एयर राइफल
(C)
5 मी. एयर पिस्टल
(D)
10 मी. एयर पिस्टल
Q.47
निम्नलिखित में से ‘वी, द पीपल ऑफ इंडिया: डिकोडिंग ए नेशन्स सिम्बल्स’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A)
जे. साई दीपक
(B)
श्रीनाथ राघवन
(C)
विद्युत चक्रवर्ती
(D)
टी.एम. कृष्णा
Q.48
मार्च 2026 में, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (जे.जे.एम.) की अवधि को बढ़ाने की मंजूरी दी है -
(A)
दिसंबर 2030 तक
(B)
दिसंबर 2028 तक
(C)
दिसंबर 2027 तक
(D)
दिसंबर 2029 तक
Q.49
निम्नलिखित में से किसे मार्च 2026 में थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?
(A)
सोफोन जाराम
(B)
फिपात रचकिटप्रकर्ण
(C)
अनुतिन चर्नविराकुल
(D)
एकनीति नितिथनप्रपास
Q.50
राजस्थान में एफ.एम.डी. नियंत्रण टीकाकरण कार्यक्रम के सातवें चरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें -
(A) अभियान का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 16 मार्च 2026 को जयपुर में किया।
(B) कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान के सभी जिलों में 2.32 करोड़ गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण करना है।
(A)
केवल कथन (A) ही सही है
(B)
कथन (A) तथा (B) दोनों सही हैं
(C)
केवल कथन (B) ही सही है
(D)
कथन (A) तथा (B) दोनों गलत हैं
Q.51
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.52
समजातीय श्रेणी के दो क्रमिक सदस्यों के आणविक द्रव्यमानों में अंतर है -
(A)
14 u
(B)
12 u
(C)
22 u
(D)
18 u
Q.53
मुँह और आँत के अस्तर में क्रमशः किस प्रकार की एपिथीलियल उत्तक पाई जाती है?
(A)
स्तंभाकार एपिथीलियम और शल्की एपिथीलियम
(B)
स्तंभाकार एपिथीलियम और घनाकार एपिथीलियम
(C)
घनाकार एपिथीलियम और स्तंभाकार एपिथीलियम
(D)
शल्की एपिथीलियम और स्तंभाकार एपिथीलियम
Q.54
प्राचीन भारत में, मधुच्छिष्टविधान का उपयोग प्रमुख रूप से किया जाता था -
(A)
चिकित्सा में
(B)
मूर्तियाँ बनाने में
(C)
कालगणना में
(D)
खाना पकाने में
Q.55
अभिक्रिया :
$$\\text{ZnO} + \\text{C} \\rightarrow \\text{Zn} + \\text{CO}$$
में अपचयित होने वाला पदार्थ है -
(A)
C
(B)
ZnO
(C)
CO
(D)
Zn
Q.56
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एन.जी.टी.) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i) एन.जी.टी. की प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली में है।
(ii) एन.जी.टी. की जोनल बेंच चेन्नई, पुणे, भोपाल और कोलकाता में हैं।
(iii) भारत के हर राज्य में एन.जी.टी. की एक स्थायी बेंच है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसे सही हैं?
(A)
केवल (i) और (iii)
(B)
सभी (i), (ii) और (iii)
(C)
केवल (ii) और (iii)
(D)
केवल (i) और (ii)
Q.57
निम्नलिखित में से कौनसा एक (भारत के संविधान का अनुच्छेद – विषय-वस्तु) युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(A)
68 – उप-राष्ट्रपति के पद में रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन करने का समय और आकस्मिक रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति की पदावधि
(B)
66 – उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन
(C)
69 – उप-राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
(D)
67 – उप-राष्ट्रपति का राज्यसभा का पदेन सभापति होना
Q.58
जवाहरलाल नेहरू भारत की संविधान सभा की निम्नलिखित में से कौनसी समितियों के अध्यक्ष थे?
(A) राज्य समिति
(B) संघ शक्ति समिति
(C) संघ संविधान समिति
सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A)
केवल (A) एवं (C) सही हैं
(B)
केवल (A) एवं (B) सही हैं
(C)
(A), (B) एवं (C) सभी सही हैं
(D)
केवल (B) एवं (C) सही हैं
Q.59
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अंतर्गत, राज्य निर्वाचन आयोग के कृत्य निम्नलिखित में से किस प्राधिकारी को प्रत्यायोजित किए जा सकते हैं?
(A)
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग को
(B)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को
(C)
राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी भी अधिकारी को
(D)
राज्य के मुख्य सचिव को
Q.60
उच्चतम न्यायालय से सलाह लेने की राष्ट्रपति की शक्ति (अनुच्छेद 143) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i) अनुच्छेद 143 के अधीन निर्देश की सुनवाई करने के प्रयोजन के लिए बैठने वाले न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या पाँच होगी।
(ii) अनुच्छेद 143 के अधीन प्रत्येक प्रतिवेदन खुले न्यायालय में सुनाई गई राय के अनुसार ही दिया जाएगा, अन्यथा नहीं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा / से सही है/ हैं?