Q.81
शिक्षा मनोविज्ञान का सम्बन्ध है -
(a) शिक्षक से
(b) शिक्षण से
(c) कक्षाकक्ष वातावरण से
(d) विद्यार्थी से
निम्न में से कौनसा सबसे अच्छा विकल्प है ?
- (A)
सिर्फ (d)
- (B)
(a) और (d)
- (C)
(b), (c) और (d)
- (D)
(a), (b), (c) और (d)
100 सवाल · पेज 5/5
Q.81
शिक्षा मनोविज्ञान का सम्बन्ध है -
(a) शिक्षक से
(b) शिक्षण से
(c) कक्षाकक्ष वातावरण से
(d) विद्यार्थी से
निम्न में से कौनसा सबसे अच्छा विकल्प है ?
सिर्फ (d)
(a) और (d)
(b), (c) और (d)
(a), (b), (c) और (d)
Q.82
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| I जॉन डीवी | A गेस्टाल्ट |
| II टिकनर | B संरचनावाद |
| III कोफ्का | C कृत्यवाद |
| IV वाटसन | D व्यवहारवाद |
I-D, II-B, III-A, IV-C
I-B, II-A, III-C, IV-D
I-D, II-C, III-A, IV-B
I-C, II-B, III-A, IV-D
Q.83
“ज्ञान और अभिवृत्ति की प्राप्ति अधिगम है” अधिगम की उपरोक्त परिभाषा दी है -
क्रो एवं क्रो ने
किंग्सले एवं गेरी ने
हिलगार्ड ने
वुडवर्थ ने
Q.84
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| I थार्नडाइक | A अनुकूलित अनुक्रिया |
| II पावलव | B पुनर्बलन का सिद्धान्त |
| III क्लार्क हल | C अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त |
| IV कोहलर | D उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धान्त |
कोड :
| | I | II | III | IV |
|—|—|—|—|—|
D, B, C, A
B, D, C, A
D, A, B, C
A, B, D, C
Q.85
अधिगम प्रक्रिया में सही कड़ी का चयन कीजिए :
लक्ष्य - समायोजन - प्रेरक - परिवर्तन
परिवर्तन - लक्ष्य - प्रेरक - समायोजन
प्रेरक - लक्ष्य - समायोजन - परिवर्तन
समायोजन - प्रेरक - लक्ष्य - परिवर्तन
Q.86
निम्न में से कौनसा अधिगम का निर्मितवाद उपागम है ?
छात्र जो नवीन सूचना को बार बार दोहराकर याद करता है ।
छात्र जो नवीन सूचना की विस्तार से विश्लेषण करता है, व्याख्या करता है और पूर्वज्ञान से जोड़कर सीखता है ।
छात्र जो नवीन सूचना, यदि पूर्वज्ञान से जिसे वह सच मानता है, से विरोधाभासी हो तो उसे नहीं सीखता ।
छात्र जो शिक्षक का इन्तजार करता है कि वह उसे विशिष्ट प्रकरण के बारे में उसके पूर्वज्ञान की जानकारी लेकर नवीन सूचना को देगा ।
Q.87
निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?
वृद्धि एवं विकास पर्यायवाची हैं ।
वृद्धि में मात्रात्मक परिवर्तन निहित हैं ।
वृद्धि जीवनपर्यन्त नहीं होती ।
वृद्धि के साथ विकास भी होता हैं ।
Q.88
मानव विकास के सम्बन्ध में कौनसा कथन गलत है ?
यह परिपक्वता तक चलता है
यह सतत् प्रक्रिया है
यह परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम है
यह जन्मपूर्व अवस्था में भी होता है
Q.89
निम्न में से कौन सी विशेषता व्यक्तित्व को सीधे प्रभावित करती है ?
(a) शारीरिक गठन एवं सामाजिक व्यवहार
(b) मानसिक एवं आध्यात्मिक योग्यता
(c) संवेगात्मक आयाम
(d) अनुभव
नीचे दिए हुए कूटों का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सिर्फ (a)
(a) एवं (d)
(b) एवं (c)
उपर्युक्त सभी
Q.90
निम्न में से कौन व्यक्तित्व के बुरे प्रबन्धन के लिए जिम्मेदार है ?
सुपर इगो की अधिकता
अहम्
आकांक्षा की कमी
इड
Q.91
बुद्धि का त्रिआयामी सिद्धान्त है -
स्पीयरमैन का
थार्नडाइक का
गिलफोर्ड का
कर्लिंगर का
Q.92
बालक सृजनात्मक योग्यता रखता है यदि वह -
जिज्ञासावश प्रश्न पूछता है
अधिक नम्बर प्राप्त करता है
आज्ञाकारी है और गृहकार्य पूरा करता है
कक्षा में अनुशासन भंग करता है
Q.93
बुद्धि के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?
बुद्धि वंश क्रम और पर्यावरण की देन है ।
बुद्धि की लम्बवत् वृद्धि जीवनपर्यन्त होती है ।
बुद्धि लिंग भेद नहीं करती ।
बुद्धि पर किसी समूह या जाति का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है ।
Q.94
निम्न में से कौन अभिप्रेरणा का पक्ष नहीं है?
आवश्यकता
दबाव
ड्राइव (प्रेरित)
प्रोत्साहन
Q.95
दृढ़कथन (A) : शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अभिप्रेरणा आवश्यक है।
कारण (R) : अभिप्रेरणा अभिप्राय को स्पष्ट करती है और लक्ष्य की ओर आकर्षित करती है।
सिर्फ (A) सही है एवं (R) गलत है
सिर्फ (A) सही है
सिर्फ (R) सही है
(A) एवं (R) दोनों सही हैं
Q.96
निम्न में से कौनसा कार्य बाह्य प्रेरक है?
(a) कवितापाठ
(b) गणित के प्रश्न हल करना
(c) दौड़ में भाग लेना
(d) चित्र बनाना
नीचे दिए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सिर्फ (a)
(b) और (d)
सिर्फ (c)
(a) और (c)
Q.97
व्यक्तिगत भिन्नता का ज्ञान अध्यापक को मदद करता है :
कक्षा में अनुशासन बनाए रखने में
छात्रों के गृहकार्य के मूल्यांकन में
शिक्षण अधिगम क्रियाओं की योजना बनाने में
कक्षा में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने में
Q.98
निम्न में से कौन ‘विशेष आवश्यकता वाले बालकों’ के वर्ग में आता है ? (a) प्रतिभावान (b) मानसिक रूप से पिछड़े (c) शारीरिक रूप से अक्षम (d) सामाजिक रूप से अक्षम नीचे दिए कोड में से सही उत्तर चयन कीजिए :
(a) और (b)
(c) और (d)
(b) और (c)
उपरोक्त सभी
Q.99
निम्नलिखित में से किस में अनुदेशन सामग्री की अधिकता होती है ?
पाठ्यपुस्तक
कार्य पुस्तक
स्व अनुदेशन पुस्तिका
संसाधन इकाई
Q.100
छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ एवं स्वच्छ बने रहने के लिए विद्यालय प्रशासन को कौनसा तरीका अपनाना चाहिए ?
घर पर अनुकूल वातावरण देना
बच्चों के मित्रों पर निगरानी रखना
नियमित स्वास्थ्य परीक्षण
शिक्षण की उपयुक्त विधियाँ