Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) पेपर II विज्ञान 2016

150 सवाल · पेज 2/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.21

$u$ प्रारम्भिक वेग से किसी कोण $\theta$ पर प्रक्षेपित प्रक्षेप्य की परास $R$ है । यदि प्रक्षेपण कोण समान रखते हुए इसका प्रारम्भिक वेग दुगना कर दिया जाए तो परास होगी -

Q.22

नियतांक $p$ का मान, ताकि सदिश $\vec{a} = 3\hat{i} - 4\hat{j} + 2\hat{k}$ एवं $\vec{b} = 2\hat{i} - 3\hat{j} + p\hat{k}$ परस्पर लंबवत् हो, है -

Q.23

एक द्रव्यमान $m$ प्रारंभ में विरामावस्था में है । इस पर एक नियत बल लगाया जाता है । दिए गए विस्थापन के लिए इसमें उत्पन्न वेग समानुपाती होगा -

Q.24

निम्न में से कौन सा बल स्वतः समायोजन बल है ?

Q.25

एक वस्तु $5\text{ N}$ बल के अधीन सीधी रेखा में $10\text{ m}$ की दूरी तक गति करती है। यदि किया गया कार्य $25\text{ J}$ है, तो बल एवं वस्तु की गति की दिशा के मध्य कोण है -

Q.26

$m$ द्रव्यमान एवं $a$ भुजा की एकसमान वर्गाकार प्लेट पर विचार कीजिए। इस प्लेट का इसके एक कोने से पारित एवं इसके तल के लम्बवत अक्ष के सापेक्ष जड़त्व-आघूर्ण है -

Q.27

मुक्त सरल आवर्त गति में निम्न में से क्या नियत नहीं रहता है ?

Q.28

इस सवाल में चित्र है — app में देखें

Q.29

अनुदैर्ध्य विकृति उत्पन्न की जा सकती है।

Q.30

पानी में एक केशिका नली को डुबाने पर इसमें चढ़े हुए पानी का द्रव्यमान $m$ है। यदि इस नली में दुगुनी त्रिज्या की एक कोशिका नली को पानी में डुबोया जाए तो इसमें चढ़े पानी का द्रव्यमान होगा -

Q.31

असमान अनुप्रस्थ-काट की एक क्षैतिज नली से पानी प्रवाहित हो रहा है। पाइप के सबसे अधिक संकरे स्थान पर पानी का

Q.32

एक प्रक्रम में एक निकाय $50\text{ J}$ ऊर्जा को अवशोषित कर $11\text{ J}$ कार्य करता है। समान प्रारंभिक एवं अन्तिम अवस्थाओं के लिए निकाय एक अन्य ऊष्मागतिक पथ का अनुसरण करते हुए $15\text{ J}$ कार्य करता है, तो इस प्रक्रम में ऊष्मा स्थानान्तरण है -

Q.33

एक कार्नो इंजन $227^{\circ}C$ एवं $127^{\circ}C$ के मध्य कार्य करता है। यदि इंजन का निर्गत कार्य 500 J है, तो सिंक को बहिष्कृत ऊष्मा की मात्रा है-

Q.34

$30^\circ\text{C}$ कक्षा ताप पर एक वस्तु $75^\circ\text{C}$ से $65^\circ\text{C}$ तक 2 मिनट में ठण्डी होती है। इसी वस्तु को इसी कक्ष ताप पर $55^\circ\text{C}$ से $45^\circ\text{C}$ तक ठण्डे होने में समय लगेगा-

Q.35

आवृत्ति में डॉप्लर विस्थापन निर्भर नहीं करता है -

Q.36

समतल दर्पण की फोकस दूरी एवं आवर्धन होता है -

Q.37

एक आवेश $q, R$ त्रिज्या की गोलीय गाउसीय सतह से परिबद्ध है। यदि गोलीय सतह की त्रिज्या को दुगना कर दिया जाए, तो सतह से पारित विद्युत फ्लक्स-

Q.38

दो संधारित्र, जिनमें प्रत्येक की धारिता $2 \mu F$ है, समांतर क्रम में जोड़े गए हैं तथा इस संयोजन को $12 \mu F$ के एक संधारित्र के श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। निकाय की तुल्यधारिता है-

Q.39

दो तार समान लम्बाई एवं समान पदार्थ के हैं। उनकी त्रिज्याएँ क्रमशः $r$ व $2r$ हैं। उनके विशिष्ट प्रतिरोधों का अनुपात है।

Q.40

धातु की एक छड़ को जब प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र में रखते हैं तो यह चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् संरेखित हो जाती है। पदार्थ की प्रकृति है -

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें