Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2018 (सेट A)

100 सवाल · पेज 1/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.1

अबुल फजल ने किस किले के बारे में कहा कि “यह इतनी बुलंदी पर बना हुआ है कि नीचे से ऊपर देखने पर सिर पर रखी पगड़ी गिर जाती है”-

Q.2

अकबर ने सर्वोच्च मनसब (सात हजारी) किस राजपूत शासक को दिया था?

Q.3

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

पुस्तक लेखक
A हम्मीर हठ I चन्द्रशेखर
B हम्मीर महाकाव्य II नयन चन्द्र सूरी
C कान्हड़ दे-प्रबन्ध III जयानक
D पृथ्वीराज विजय IV पदमनाभ

Q.4

कांग्रेस ने किस अधिवेशन में देशी राज्यों में स्वतन्त्रता संघर्ष प्रारम्भ करना स्वीकार किया?

Q.5

विक्रम संवत के अनुसार एक वर्ष में आने वाले निम्नलिखित त्यौहारों को क्रम से (प्रारम्भ से अन्त) जमायें-

A गणेश चतुर्थी
B दीपावली
C कृष्ण जन्माष्टमी
D गणगौर

Q.6

निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों की सीमा रेखा गुजरात से मिलती है?
1. सिरोही
2. डूंगरपुर
3. प्रतापगढ़
4. बांसवाड़ा
नीचे दिए हुए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए -

Q.7

लोक सभा में सरकारी दल का मुख्य सचेतक कौन होता है?

Q.8

यू एन एफ सी सी सी (यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेन्ज) कब लागू हुआ?

Q.9

वर्तमान राज्य सरकार (2013 - 2018) में रहे मुख्य सचिवों का सही समूह है -

Q.10

वैज्ञानिकों को किस जिले से 4.7 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म हाल ही में प्राप्त हुए हैं?

Q.11

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने राज्य के किन दो जिलों में स्वर्ण भण्डार होने का अनुमान हाल ही में व्यक्त किया है-

Q.12

बालक जो अपने विद्यालय में अच्छा कार्य नहीं करते हैं प्राय: अपने अध्यापकों की आलोचना करते हैं। समायोजन की यह यान्त्रिकी कहलाती है -

Q.13

कैटल का संस्कृति मुक्त परीक्षण बुद्धि का एक प्रकार का परीक्षण है -

Q.14

निम्न में से किस वर्ष में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर ऋणात्मक रही?

Q.15

रोहन बाहुबली की नवीनतम चित्रकथा की पुस्तक पढ़ रहा है, क्योंकि वह यह देखने के लिए इन्तजार नहीं कर सकता कि बाहुबली और उसके परिवार के साथ क्या घटित हुआ। यह सर्वोत्तम उदाहरण है -

Q.16

कॉलम-I (मनोविज्ञान के स्कूल) और कॉलम - II (मनोवैज्ञानिकों के नाम) को सुमेलित कीजिए।

कॉलम - I कॉलम - II
(i) मनोविश्लेषण (A) सी. एल. हल
(ii) व्यवहारवाद (B) लेव विगोट्स्की
(iii) गेस्टाल्ट (समग्रता) (C) सिग्मण्ड फ्रायड
(iv) निर्मितिवाद (D) मेक्स वर्दीमर

Q.17

‘भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना’ के अंतर्गत अधिकतम बीमा राशि है-

Q.18

निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रेणी का जन्म हर्सिनियन काल में हुआ?

Q.19

2011 की जनगणना के अनुसार भारत का बाल लिंगानुपात दर (0-6 वर्ष) है।

Q.20

भारत के राष्ट्रपतीय निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में कौन सा/कौनसे कथन सही हैं?

(I) नाम निर्देशन पत्र पर कम-से-कम पचास निर्वाचकों के हस्ताक्षर प्रस्थापकों के रूप में और कम-से-कम पचास निर्वाचकों के हस्ताक्षर समर्थकों के रूप में होंगे।
(II) किसी अभ्यर्थी को निर्वाचन के लिये तब तक सम्यक रूप से नाम निर्दिष्ट नहीं समझा जायेगा जब तक वह पन्द्रह हजार रुपये की राशि निक्षेप्त नहीं करता या कराता है।
(III) जहाँ कोई अभ्यर्थी एक से अधिक नाम निर्देशन पत्रों द्वारा नाम निर्दिष्ट है, वहाँ उसे मात्र एक निक्षेप करना होता है।

सही विकल्प है-

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें