Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा, Non-TSP) पेपर II विज्ञान 2018

150 सवाल · पेज 4/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

सिल्वर हैलाइडों की रंग तीव्रता का सही क्रम है?

Q.62

पूर्ण दहन से $22 \text{ g } CO_2$ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मेथेन की मोलों की संख्या है

Q.63

कॉलम-I में दिए गए हार्मोन को कॉलम-II में दिए गए उनके कार्यों से सुमेलित कर नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कॉलम-I कॉलम-II
(a) जिब्बरैलिन (i) बोल्टिंग को प्रोत्साहित करता है ।
(b) ऑक्सिन (ii) चरम श्वसन के लिए जिम्मेदार
(c) साइटोकाइनिन (iii) पादप वृद्धि निरोधक
(d) एब्सीसिक अम्ल (iv) शीर्ष प्रभाविता
(e) इथाइलीन (v) कोशिका विभाजन

कूट :

Q.64

कॉकरोच में अग्रांत्र एवं पश्चांत्र की गुहिकाएँ आस्तरित होती हैं -

Q.65

वास्तविक प्रगुहा की अनुपस्थिति निम्नलिखित में से किस संघ का चारित्रिक लक्षण है ?

Q.66

ओलिगोसैकेराइड का उदाहरण है

Q.67

ऊतक संवर्धन तकनीक के उपयोग से पुंजनीय अगुणितों के उत्पादन की सर्वप्रथम रिपोर्ट है:

Q.68

“विज्ञान का अर्थ केवल मात्र परखनली देखने तथा कुछ बड़ा या छोटा बनाने के लिए इसको या उसको मिलाना ही नहीं है, अपितु वैज्ञानिक विधि के अनुसार हमारे मस्तिष्क को प्रशिक्षण देना ही विज्ञान है।” यह कथन किसने कहा ?

Q.69

अल्पप्रदीप्तिकाली पौधों में पुष्पीकरण पर, क्रान्तिक अदीप्त काल के दौरान लाल प्रकाश के निरोधी प्रभाव को समाप्त किया जा सकता है-

Q.70

एक ठोस गोले का द्रव्यमान एक गोलीय कोश के द्रव्यमान के बराबर है। इनके व्यास से पारित अक्षों के परितः इनके जड़त्व आघूर्ण भी बराबर हैं। इनकी त्रिज्याओं का अनुपात है

Q.71

ब्रायोफाइट्स के संदर्भ में गलत कथन का चयन कीजिए :

Q.72

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए :

सूची-I सूची-II
I. $XeF_4$ (a) T-आकृति
II. $BrF_5$ (b) वर्ग समतली
III. $ClF_3$ (c) ढेंकुली
IV. $SF_4$ (d) वर्ग-पिरामिडी

कोड:

| | I | II | III | IV |
| :— | :— | :— | :— | :— |

Q.73

निम्नलिखित में से ज़िंक का कार्बोनेट अयस्क है :

Q.74

फ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी वक्र को समीकरण द्वारा व्यक्त किया जाता है

Q.75

निम्नलिखित में से कौन से युग्म सुमेलित हैं ?

A. अपार्थक उत्परिवर्तन - एक अमीनो अम्ल का दूसरे के लिए प्रतिस्थापन
B. निरर्थक उत्परिवर्तन - परिवर्तित DNA अनुक्रम एकरोधी कोडॉन होता है।
C. फ्रेम शिफ्ट उत्परिवर्तन - अनुवर्ती अमीनो अम्ल परिवर्तित हो जाते हैं।
D. मूक उत्परिवर्तन - DNA अनुक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Q.76

एक दंड चुम्बक पर विचार कीजिए जो $100 \text{ mm}$ लम्बा है तथा जिसका ध्रुव प्राबल्य $40 \text{ A-m}$ है। चुम्बक के ध्रुवों को मिलाने वाली रेखा के लंबवत समद्विभाजक पर चुम्बक के केन्द्र से $120 \text{ mm}$ दूर स्थित बिन्दु पर चुंबकीय प्रेरण है

Q.77

किसी डोरी पर $100\text{ Hz}$ आवृत्ति, $0.040\text{ m}$ तरंगदैर्ध्य तथा $2.0\text{ mm}$ आयाम की एक अनुप्रस्थ ज्यावक्रीय तरंग चल रही है। डोरी पर किसी कण की अधिकतम चाल $\text{m/s}$ में है, लगभग

Q.78

एक दोलक का आयाम प्रत्येक $100$ दोलन में अपने प्रारंभिक मान का आधा रह जाता है। इसके लिए विशेषता गुणांक है

Q.79

$N_{2(g)} + 3H_{2(g)} \rightleftharpoons 2NH_{3(g)} \Delta H = -ve$ अभिक्रिया के लिए

Q.80

निम्नलिखित में से कौन सा पद नर एवं मादा जनन संरचनाओं की भिन्न-भिन्न पादपों पर उपस्थिति के वर्णन के लिए प्रयुक्त नहीं होता है ?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें