निम्नांकित में से किस वाद में भारत के उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि “अनुच्छेद 105(3) और अनुच्छेद 194(3) के उपबन्ध सांविधानिक कानून हैं, संसद या विधान मण्डलों द्वारा बनाए गए साधारण कानून नहीं हैं और इसलिए वे संविधान के भाग-III जितने ही सर्वोच्च हैं” ?
(A)
एम.एस.एम. शर्मा बनाम श्री कृष्ण सिन्हा
(B)
तेज किरण जैन बनाम एन. संजीव रेड्डी
(C)
सुरेश चन्द्र बनर्जी बनाम पुनीत गोएला
(D)
राज नारायण सिंह बनाम आत्माराम गोबिंद खैर
Q.82
इनमें से कौन सा सामाजिक परिवर्तन के चक्रीय प्रतिमान का एक उदाहरण नहीं है ?
(A)
पैरेटो का अभिजन परिभ्रमण सिद्धान्त
(B)
सोरोकिन का सांस्कृतिक परिवर्तन सिद्धान्त
(C)
टायनबी का सामाजिक परिवर्तन सिद्धान्त
(D)
कॉम्ट का तीन स्तरों के नियम का सिद्धान्त
Q.83
एक शिक्षण व्यूहरचना जिसमें ग्राफिकल उपकरणों का उपयोग विद्यार्थियों को किसी विषय के ज्ञान को व्यवस्थित एवं निरूपित करने में सहायता देने के लिए किया जाता है, कहलाती है-
(A)
निर्मित्तवादी उपागम
(B)
संकल्पना मानचित्रण
(C)
मस्तिष्क उद्वेलन
(D)
व्यक्ति अध्ययन
Q.84
‘अभिप्रेरण का द्विघटक सिद्धान्त’ निम्नलिखित में से किस विद्वान द्वारा प्रतिपादित किया गया है ?
(A)
मैकग्रेगर
(B)
मैस्लो
(C)
पीटर ड्रकर
(D)
हर्जबर्ग
Q.85
निम्नांकित में से कौन यह दावा करता है व्यक्तिगत अधिकार व्यक्तियों के पास राजनीतिक इक्के (ट्रम्प) हैं ?
(A)
रोनाल्ड ड्वोर्किन
(B)
सी.बी. मैकप्ल्सन
(C)
फ्रेडरिख हायेक
(D)
एन्टोनियो ग्राम्शी
Q.86
राजस्थान में निम्नांकित नस्लों में से कौन सी एक भेड़ की नहीं है ?
(A)
मालपुरा
(B)
नाली
(C)
सिरोही
(D)
मगरा
Q.87
निम्नांकित में से कौनसे लोकपाल विधेयक के न्यायाधिकार के अन्तर्गत प्रधानमंत्री को भी रखा गया है?
(A)
लोकपाल विधेयक 1968
(B)
लोकपाल विधेयक 1971
(C)
लोकपाल विधेयक 1985
(D)
लोकपाल विधेयक 1989
Q.88
निम्नांकित विचारकों में से कौन सा विचारक राजनीतिक सिद्धांत के पतन का कारण “वैचारिक अव्यावहार्यवाद” मानता है ?
(A)
एस.एम. लिपसेट
(B)
अल्फ्रेड कोबां
(C)
किन्टन स्कीनर
(D)
दान्ते एल. जर्मिनो
Q.89
निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(A)
मध्वाचार्य - अद्वैतवाद
(B)
निम्बार्काचार्य - द्वैताद्वैतवाद
(C)
वल्लभाचार्य - शुद्धाद्वैतवाद
(D)
रामानुजाचार्य - विशिष्टाद्वैतवाद
Q.90
भारत में निम्न में से कौन सा राज्य, सर्वाधिक निर्यात करता है ?
(A)
महाराष्ट्र
(B)
गुजरात
(C)
कर्नाटक
(D)
तमिलनाडु
Q.91
निम्न में से कौनसी संस्था राजस्थान के औद्योगिक विकास को गति देने वाली शीर्ष संस्था है?
(A)
राजस्थान वित्त निगम
(B)
रीको
(C)
राजसीको
(D)
नाबार्ड
Q.92
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अन्तर्गत किसी नगरपालिका में वार्डों की न्यूनतम संख्या है-
(A)
11
(B)
15
(C)
13
(D)
10
Q.93
अल-नीनो के तीव्र होने का प्रायः परिणाम होता है-
(A)
अच्छा मानसून
(B)
कमजोर मानसून
(C)
मध्यम मानसून
(D)
मानसून का कोई प्रभाव नहीं
Q.94
हिन्दूवाद में धर्म का तात्पर्य निम्नलिखित में से प्रमुख रूप से किस पर केन्द्रित है ?
(A)
लौकिक नियमों एवं व्यवस्था
(B)
कर्त्तव्य, आचरण, गुणों एवं जीवनशैली
(C)
तीर्थंकरों द्वारा निर्देशित मानव का नैतिक रूपान्तरण
(D)
अलौकिक शक्तियों के विश्वास
Q.95
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत के महान्यायवादी को यह अधिकार है कि वह संसद के किसी भी सदन में बोले और उसकी कार्यवाहियों में अन्यथा भाग ले ?
(A)
76
(B)
87
(C)
88
(D)
89
Q.96
लोक प्रशासन को विज्ञान समतुल्य मानने वाले विद्वान हैं
a. वुडरो विल्सन
b. लिंडल उर्विक
c. लूथर गुलिक
d. राबर्ट डाहल
दिए गए निम्न कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
(A)
केवल a, b और c
(B)
केवल b और c
(C)
केवल b, c और d
(D)
केवल c और d
Q.97
राज्य प्रशासन में जिलाधिकारी का प्रथम उच्च अधिकारी होता है
(A)
गृह आयुक्त
(B)
संभागीय आयुक्त
(C)
कार्मिक सचिव
(D)
मुख्य सचिव
Q.98
निम्नलिखित में से क्या सामाजिक परिस्थिति के बारे में सत्य नहीं है ?
(A)
यह मात्र संस्तरणात्मक समाज की विशेषता है।
(B)
यह प्रतिमान एवं मूल्यों द्वारा निर्धारित होता है।
(C)
एक व्यक्ति बहुत सी परिस्थितियों का धारक हो सकता है।
(D)
प्रत्येक परिस्थिति से जुड़े अधिकार एवं कर्त्तव्य होते हैं।
Q.99
संकल्प की स्वतन्त्रता नैतिकता की महत्त्वपूर्ण मान्यता है । इस संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
व्यक्ति को अपने कर्मों के लिए उत्तरदायी ठहराना ।
(B)
मनुष्य का प्रत्येक कर्म नैतिकता की परिधि में है ।
(C)
विभिन्न विकल्पों के बीच में चुनाव करने की अनुमति देना ।
(D)
अपने विवेक का उपयोग करने की अनुमति देना ।
Q.100
माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान हेतु किस कथन की अनुशंसा एन. सी. एफ. 2005 द्वारा नहीं की गई?
(A)
विद्यार्थी में राष्ट्र की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों की गहरी समझ बनाने के प्रयास किये जाने चाहिए।
(B)
विश्व के इतिहास के स्थान पर केवल भारत के समृद्ध एवं विविध अतीत को पढ़ाया जाना चाहिए।
(C)
पर्यावरण संरक्षण के प्रति आलोचनात्मक परख विकसित करने हेतु भूगोल पढ़ाया जाना चाहिए।
(D)
राजनीति विज्ञान में भारतीय संविधान के दार्शनिक आधारों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।