जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की कौन सी अवस्था में विद्यार्थी “वस्तुओं या क्रियाओं की प्रतिवर्त्यता” को समझने लगता है ?
(A)
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(B)
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(C)
अंत:प्रज्ञ अवस्था
(D)
पूर्व संप्रत्ययात्मक विचार अवस्था
Q.62
कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्तानुसार, परंपरागत नैतिकता के अन्तर्गत आने वाली नैतिक अवस्थाओं के सही कूट का चयन कीजिए :
(a) दण्ड एवं आज्ञाकारिता
(b) सामाजिक अनुबंध
(c) अच्छे अन्त:वैयक्तिक संबंध
(d) सार्वत्रिक नीतिपरक सिद्धान्त
(A)
(a) एवं (c)
(B)
केवल (b)
(C)
केवल (c)
(D)
(a) एवं (d)
Q.63
अधिगमकर्त्ता के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(a) विकास पूर्वानुमानित है।
(b) विकास अंश से संपूर्ण की ओर बढ़ता है।
(c) विकास रेखीय पथ पर आगे बढ़ता है।
(d) विकास के सभी आयाम समन्वित होते हैं।
(A)
केवल (a) एवं (c) सही
(B)
केवल (a) एवं (d) सही
(C)
केवल (a), (b) एवं (c) सही
(D)
(a), (b), (c) एवं (d) सही
Q.64
बण्डूरा के अनुसार, “लोग बार-बार दण्ड प्राप्त करने वाले मॉडल की बजाए उस मॉडल को चुनना अधिक पसन्द करते हैं जो अच्छे परिणाम देने में प्रवीण हो।” इस कथन में अवलोकनात्मक अधिगम की कौन सी प्रक्रिया सम्मिलित है?
(A)
धारणात्मक
(B)
उत्पादन
(C)
अवधानात्मक
(D)
अभिप्रेरणात्मक
Q.65
अधिगम के केन्द्रीय विचार नीचे दिये जा रहे है-
(a) अधिगमकर्त्ता अपने ज्ञान के निर्माण हेतु सक्रिय रहते हैं।
(b) ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक अन्तः क्रिया महत्त्वपूर्ण होती है।
उपरोक्त दो केन्द्रीय विचारों के आधार पर, निर्मितवादी अधिगम के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है ?
(A)
केवल (a) आवश्यक है।
(B)
केवल (b) आवश्यक है।
(C)
(a) एवं (b) दोनों आवश्यक हैं
(D)
(a) एवं (b) दोनों आवश्यक नहीं हैं।
Q.66
निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम की सही विशेषता नहीं है?
(A)
अधिगम उद्देश्यपूर्ण होता है।
(B)
अधिगम का मापन निष्पादन के आधार पर होता है।
(C)
अधिगम से नयी क्रियाओं का अर्जन होता है और पुरानी क्रियाओं में परिमार्जन होता है।
(D)
‘थकान, परिपक्वता इत्यादि से होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहा जा सकता है।
Q.67
व्यक्तित्व आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा परिस्थिति परीक्षण का उदाहरण नहीं है ?
(A)
समाजमिति
(B)
साइकोड्रामा
(C)
सैन्य स्थिति परीक्षण
(D)
एम एम पी आई
Q.68
एक वृद्ध व्यक्ति हमेशा अपने पूर्व के जीवन की सफल उपलब्धियों के बारे में बताता रहता है। समायोजन क्रियाविधि का यह उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सी अहं रक्षा युक्ति से सम्बन्धित है ?
(A)
प्रतिदमन
(B)
प्रतिगमन
(C)
युक्तिकरण
(D)
उदात्तीकरण
Q.69
जोड़ों को मिलाइये (परीक्षण एवं उनके निर्माताओं के अनुसार) :
समूह-A
समूह-B
a. पास अलॉग परीक्षण
i. टर्मन
b. संस्कृति मुक्त परीक्षण
ii. एलेक्जेण्डर
c. सम्मिलन सिद्धान्त
iii. कैटल
d. आई.क्यू.
iv. जेजॉन्क
उपरोक्त जोड़ों को सही रूप में मिलाकर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(B)
a-ii, b-iii, c-iv, d-i
(C)
a-ii, b-iv, c-i, d-iii
(D)
a-iii, b-iv, c-ii, d-i
Q.70
जुंग (युंग) के अनुसार व्यक्तित्व की टाइपोलॉजी (प्ररूपविज्ञान) में समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और व्यापार प्रबन्धक (एक्जिक्यूटिव) निम्न में श्रेणीबद्ध किये जा सकते हैं -
(A)
अन्तर्मुखी
(B)
मध्यमुखी
(C)
उभयमुखी
(D)
बहिर्मुखी
Q.71
एक व्यक्ति अपने स्वयं को समझने और प्रभावी रूप से अपने जीवन को निर्देशित करने की योग्यता रखता है। गार्डनर के अनुसार व्यक्ति, निम्नलिखित में से किस प्रकार का फ्रेम ऑफ माइण्ड (मन की रूपरेखा) रखता है ?
(A)
अन्तःवैयक्तिक कौशल
(B)
अन्तरा-वैयक्तिक (अंतर्वैयक्तिक) कौशल
(C)
शारीरिक क्रियात्मक कौशल
(D)
अस्तित्वपरक कौशल
Q.72
निम्नलिखित में से कौन सा अभिप्रेरणा का परिप्रेक्ष्य विद्यार्थी के व्यक्तिगत विकास, उसके अपने भाग्य चयन की स्वतंत्रता और सकारात्मक गुणों की क्षमता पर बल देता है?
(A)
व्यवहारवादी
(B)
संज्ञानात्मक
(C)
सामाजिक
(D)
मानवतावादी
Q.73
एक विद्यार्थी एक कोर्स के परीक्षण में अच्छे ग्रेड प्राप्त करने के लिए कठिन/परिश्रमपूर्वक अध्ययन करता है। यह उदाहरण है
(A)
उच्च सर्जनात्मकता का
(B)
अच्छी आदत का
(C)
उच्च बुद्धि का
(D)
बाह्य अभिप्रेरणा का
Q.74
निम्नलिखित में से कौन सा बी.के. पासी द्वारा निर्मित सर्जनात्मकता परीक्षण का उप-परीक्षण नहीं है ?
(A)
समस्या अवलोकन परीक्षण
(B)
सामान्य उपयोग परीक्षण
(C)
परिणाम परीक्षण
(D)
जिज्ञासा परीक्षण
Q.75
प्रतिभाशाली बालकों को स्कूल में सफलता के लिए प्रोत्साहित करने के सर्वोत्तम तरीके के बारे में अनुसंधान सुझाते हैं कि -
(A)
स्वयं के लिए अधिगम से प्रेम करने हेतु प्रोत्साहित करना।
(B)
उन्हें उनके माता-पिता की उच्च आकांक्षाओं की याद दिलाना।
(C)
पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना।
(D)
जहाँ तक संभव हो सके उन्हें सहपाठी शिक्षक नियुक्त करना।
Q.76
एक व्यक्ति की एक उत्पाद के प्रति अभिवृत्ति लक्षित के वस्तुनिष्ठ गुणों के बारे में उसके विश्वासों पर आधारित है। अभिवृत्ति का यह घटक है -
(A)
मूल्य
(B)
संज्ञानात्मक
(C)
भावात्मक
(D)
व्यवहारात्मक
Q.77
अपने स्वयं को अपने आंतरिक विचारों, भावनाओं और क्रियाओं के रूप में परिभाषित करने का एक तरीका आत्म-प्रत्यय का दृष्टिकोण है -
(A)
सामाजिक
(B)
अन्तःनिर्भर
(C)
स्वतन्त्र
(D)
आश्रित
Q.78
यदि वैयक्तिक भिन्नताओं का प्रसामान्य वितरण वक्र बनाया जाये तो कितने प्रतिशत लोग $M \pm 1\sigma$ की सीमा के बीच पाये जायेंगे ?
(A)
98.26%
(B)
68.26%
(C)
70.14%
(D)
65.42%
Q.79
निम्नलिखित में से राजस्थान के जिलों का कौन सा समूह दक्षिण पश्चिम मानसून से औसत वर्षा की मात्रा के अनुसार आरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है?
(A)
जयपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, बाँसवाड़ा
(B)
हनुमानगढ़, जयपुर, बूंदी, बाँसवाड़ा
(C)
बूंदी, हनुमानगढ़, जयपुर, बाँसवाड़ा
(D)
बाँसवाड़ा, बूंदी, जयपुर, हनुमानगढ़
Q.80
निम्नलिखित में से कौन सी नदियों का उद्गम मध्यप्रदेश में है?