आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारतीय दवा उद्योग के बारे में सही है ?
(A) भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग, फार्मास्युटिकल उत्पादन मात्रा के अनुसार विश्व में तीसरे स्थान पर है ।
(B) भारत वैश्विक आपूर्ति में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ जेनेरिक दवाओं का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है ।
सही कथन का चुनाव कीजिए :
(A)
केवल (A) सही है ।
(B)
केवल (B) सही है ।
(C)
दोनों (A) तथा (B) सही हैं ।
(D)
ना तो (A) और ना ही (B) सही है ।
Q.42
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(A) चंडीगढ़ ने जी एस वी ए में सेवाओं की उच्चतम हिस्सेदारी को अंकित किया, जबकि सिक्किम भारत के सभी केंद्रशासित प्रदेशों में वर्ष 2020-21 के दौरान सबसे कम रहा ।
(B) भारत के सभी राज्यों में वर्ष 2020-21 के दौरान जी एस वी ए सेवाओं में महाराष्ट्र और कर्नाटक शीर्ष दो योगदानकर्ता हैं ।
सही कथन का चुनाव कीजिए :
(A)
केवल (A) सही है ।
(B)
केवल (B) सही है ।
(C)
दोनों (A) तथा (B) सही हैं ।
(D)
ना (A) सही है ना (B) सही है ।
Q.43
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने 2020-21 ($H_1$) और 2021-22 के दौरान उच्चतम FDI इक्विटी अन्तर्वाह आकर्षित किया ?
(A)
ऑटोमोबाइल उद्योग
(B)
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
(C)
टेलीकम्युनिकेशन्स
(D)
सेवा क्षेत्र
Q.44
निम्न में से कौन सा देश भारत का 2021-22 में सबसे बड़ा व्यापार का साझेदार रहा है ?
(A)
संयुक्त राज्य अमेरिका
(B)
ब्रिटेन
(C)
संयुक्त अरब अमीरात
(D)
चीन
Q.45
1935 के अधिनियम द्वारा निम्न में से किस व्यवस्था को समाप्त किया गया ?
(A)
सांप्रदायिक निर्वाचन
(B)
प्रांतीय स्वायत्तता
(C)
प्रांतों में द्वैध शासन
(D)
भारत सचिव का पद
Q.46
निम्न में से किस अधिनियम द्वारा प्रांतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना का प्रयास किया गया ?
(A)
1909 का अधिनियम
(B)
1892 का अधिनियम
(C)
1862 का अधिनियम
(D)
1919 का अधिनियम
Q.47
निम्नांकित में से कौन सा भारत में संवैधानिक विकास का सही कालक्रम है
(a) केन्द्रीय विधायिका के दो सदन
(b) केन्द्रीय विधानसभा के लिए निर्वाचन
(c) संविधान सभा की रचना
(d) केन्द्र और इकाईयों के मध्य शक्ति का वितरण
भारत में संवैधानिक विकास का सही कालक्रम है :
(A)
(a), (b), (c), (d)
(B)
(b), (c), (d), (a)
(C)
(b), (a), (d), (c)
(D)
(b), (d), (a), (c)
Q.48
विभाजन के उपरांत, पुनर्गठित संविधान सभा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर किसका प्रतिनिधित्व करते थे ?
(A)
पश्चिम बंगाल
(B)
मध्य प्रांत एवं बरार
(C)
बम्बई
(D)
मद्रास
Q.49
निम्न में से कौन प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे ?
(A)
एन.जी. आयंगर
(B)
एस.एम. सादुल्लाह
(C)
के.एम. मुंशी
(D)
एच.सी. मुखर्जी
Q.50
भारत के संविधान का, अनुच्छेद 15(1) राज्य को अपने नागरिकों के साथ कुछ निश्चित आधारों पर विभेद का प्रतिषेध करता है। इन आधारों में निम्नांकित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है ?
(A)
धर्म
(B)
नस्ल
(C)
भाषा
(D)
जन्म-स्थान
Q.51
सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
सूची - I
सूची - II
A. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन
i. अनुच्छेद 51 A viii
B. सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा
ii. अनुच्छेद 51 A vii
C. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
iii. अनुच्छेद 51 A iv
D. देश की रक्षा
iv. अनुच्छेद 51 A ix
कूट :
(A)
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
(B)
A-ii, B-iv, C-i, D-iii
(C)
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
(D)
A-ii, B-i, C-iii, D-iv
Q.52
निम्न में से जो विकल्प अनुच्छेद 39 के अनुसार आर्थिक न्याय से नहीं जुड़ा है, वह है :
(A)
समान कार्य के लिए समान वेतन।
(B)
समान नागरिकों को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्ति का अधिकार।
(C)
धन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के हित के लिए केन्द्रण ना हो।
(D)
निजी संपत्ति का विरोध।
Q.53
किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल द्वारा आरक्षित रखे गये विधेयकों पर राष्ट्रपति निर्णय लेता है?
(A)
अनुच्छेद-200
(B)
अनुच्छेद-201
(C)
अनुच्छेद-203
(D)
अनुच्छेद-202
Q.54
निम्नांकित प्रधानमंत्रियों में से किसने किसी मंत्री को उप-प्रधानमंत्री का पद नहीं दिया ?
(A)
राजीव गांधी
(B)
जवाहर लाल नेहरू
(C)
इंदिरा गांधी
(D)
चन्द्रशेखर
Q.55
राजनीतिक दलों की स्थापना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है ?
(A)
राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी : 1999
(B)
नेशनल पीपल्स पार्टी : 2013
(C)
आल इंडिया तृणमूल काँग्रेस : 1998
(D)
बहुजन समाज पार्टी : 1985
Q.56
सूची-A को सूची-B से सुमेलित कीजिये :
सूची - A
सूची - B
A. आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
i. ओडिशा
B. बीजू जनता दल
ii. पश्चिम बंगाल
C. इंडियन नेशनल लोक दल
iii. बिहार
D. लोक जनशक्ति पार्टी
iv. हरियाणा
नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प चुनिए :
कूट :
(A)
A-ii, B-i, C-iii, D-iv
(B)
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
(C)
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
(D)
A-i, B-iii, C-iv, D-ii
Q.57
एशियाई एकजुटता की अभिवृद्धि के लिए स्वतंत्रता के बाद प्रथम एशियाई सम्बन्ध सम्मेलन जवाहरलाल नेहरू ने कब आयोजित किया था ?
(A)
1947
(B)
1948
(C)
1949
(D)
1950
Q.58
भारत को अभी तक सुरक्षा परिषद् में अस्थायी सदस्य के रूप में कितनी बार चुना गया हैं ?
(A)
2
(B)
8
(C)
5
(D)
6
Q.59
वर्ल्ड सोशल फोरम की पहली बैठक कहाँ आयोजित हुई थी ?
(A)
भारत
(B)
ब्राजील
(C)
अर्जेन्टीना
(D)
इंडोनेशिया
Q.60
निम्नलिखित में से कौन सा कथन शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व के संदर्भ में सही नहीं है ?
(A)
यह शिक्षकों में शैक्षिक समस्याओं को दूर करने के प्रति उचित मनोवृत्ति उत्पन्न करता है ।
(B)
यह अध्यापकों को विद्यार्थियों के व्यवहारों में समुचित परिवर्तन लाने में मदद करता है ।
(C)
यह विद्यार्थियों की कमजोरियों एवं असफलताओं को नजरअंदाज करने के लिए प्रेरित करता है ।