Q.41
निम्न में से कौन सा एक अभिप्रेरणा प्रक्रिया का तत्त्व (घटक) नहीं है?
- (A)
उपलब्धि
- (B)
आवश्यकता
- (C)
अन्तर्नोद
- (D)
अभिप्रेरक
100 सवाल · पेज 3/5
Q.41
निम्न में से कौन सा एक अभिप्रेरणा प्रक्रिया का तत्त्व (घटक) नहीं है?
उपलब्धि
आवश्यकता
अन्तर्नोद
अभिप्रेरक
Q.42
शिक्षा मनोविज्ञान के अध्यापक के लिए निहितार्थ नीचे दिये जा रहे हैं :
(a) बालकों की विकासात्मक विशेषता को समझना।
(b) बालकों की समूह गत्यात्मकता को समझना।
(c) शिक्षण की प्रभावी विधियों को समझना।
उपरोक्त निहितार्थ का उपयोग करते हुए निम्नलिखित में कौन सा विकल्प सर्वाधिक उपयुक्त होगा ?
केवल (a) सही है।
केवल (b) सही है।
केवल (a) एवं (c) सही हैं।
(a), (b) एवं (c) सही हैं।
Q.43
राजस्थान विद्युत वाहन नीति (आरईवीपी)-2022 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है?
राजस्थान में पंजीकृत वाहनों की संख्या पिछले दशक में 125% बढ़कर मार्च 2021 के अंत में 2.02 करोड़ तक पहुँच गई है।
2022 तक, प्रत्येक 1000 गैर-विद्युत वाहनों पर 25 विद्युत वाहन (ईवी) बेचे गए थे।
सरकार ने आरईवीपी-2022 के माध्यम से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने, पर्याप्त ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विकास को सुगम बनाने और कुशल जनशक्ति निर्माण का निर्णय लिया है।
आरईवीपी-2022 01.01.2023 से प्रभावी होगी।
Q.44
राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों में से कौन भारत के एयर चीफ मार्शल भी रह चुके हैं ?
बसंत राव पाटिल
रघुकुल तिलक
ओ.पी. मेहरा
सुखदेव प्रसाद
Q.45
निम्न में से किस संस्था ने अछूतों की शिक्षा के लिए चूरू में कबीर पाठशाला स्थापित की ?
सर्वहितकारिणी सभा
बीकानेर प्रजा मण्डल
बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्
लोक परिषद्
Q.46
चित्रकार मोहम्मद शाह जिन्होंने भगवान कृष्ण का चित्रांकन अपने चित्रों में किया, संबंधित थे :
बीकानेर
किशनगढ़
जयपुर
जोधपुर
Q.47
राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
राजस्थान के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से केवल तीन प्रांत - जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग 22 दिसम्बर, 1949 से प्रभाव में आया ।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 234, 315 से 323 तक लोक सेवा आयोगों के विभिन्न कार्यों और शक्तियों से संबंधित हैं ।
प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे ।
Q.48
यदि राजस्थान विधानसभा कोई ऐसा विधेयक पारित करती है जो उच्च न्यायालय की संवैधानिक स्थिति को खतरा पहुँचाता है, तो राजस्थान का राज्यपाल-
विधेयक को अनुमति देगा।
विधेयक पर हस्ताक्षर से पूर्व उच्च न्यायालय की सलाह लेगा तथा उस सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
विधेयक पर अनुमति नहीं देगा, किन्तु उसे राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखेगा।
विधेयक को राजस्थान के मुख्यमंत्री के पास उसके विचारण के लिए भेजेगा।
Q.49
निम्नांकित में से किस स्थान पर राजस्थान पेट्रोजोन स्थापित किया जाएगा?
गुढ़ामालानी
पचपदरा
कांकाणी
बोरानाडा
Q.50
निम्नलिखित में से कौन सा कारक भारत में मानसून के प्रभाव को प्रबल बनाता है ?
जब मई माह में उत्तरी हिन्द महासागर में अधिक उच्च वायुदाब स्थापित होता है ।
मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है ।
अप्रैल-मई माह में जंजीबार के निकट पूर्वी अफ्रीकी तट पर भारी वर्षा होती है ।
मई माह में उत्तरी हिमालय प्रदेश में भारी हिमपात होता है ।
Q.51
सन् 2020 में निम्न देशों में से कौन सा एक सबसे घनी आबादी वाला है ?
बेल्जियम
फ्रांस
जर्मनी
नीदरलैंड
Q.52
भारत में निम्न में से कौन सा क्षेत्र कृषि के बाद दूसरा सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाला है ?
सूचना - तकनीकी क्षेत्र
वस्त्र / कपड़ा क्षेत्र
इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र
फर्मास्युटिकल क्षेत्र
Q.53
गाँधीजी ने 1921 में स्वराज ध्वज डिजाइन किया था, जिसके तीन रंगों में शामिल थे-
लाल, हरा और सफेद
केसरिया, सफेद और हरा
लाल, सफेद और पीला
केसरिया, सफेद और पीला
Q.54
निम्नांकित में से कौन से प्रधानमंत्री अपने पद की शपथ लेते समय राज्यसभा के सदस्य नहीं थे ?
इन्दिरा गांधी (1966)
एच.डी.देवेगौड़ा (1996)
आई.के. गुजराल (1997)
मनमोहन सिंह (2004)
Q.55
निम्नलिखित में से कौन से राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् सुधार के लिए बनाए गए समूह-4 के सदस्य हैं ?
I. ब्राजील
II. जर्मनी
III. भारत
IV. जापान
V. इटली
VI. ऑस्ट्रेलिया
VII. दक्षिण अफ्रीका
I, III, IV और VII
I, II, III और IV
II, III, IV और V
II, III, V और VII
Q.56
निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही कथन चुनिए :
A. लूनी नदी क्रम का अधिकांश अपवाह क्षेत्र राजस्थान में है।
B. खारी नदी बनास नदी की सहायक नदी है।
C. बनास नदी खमनौर की पहाड़ियों से निकलती है।
कूट :
केवल A तथा C सही हैं।
A, B तथा C सही हैं।
केवल A तथा B सही हैं।
केवल B तथा C सही हैं।
Q.57
निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें :
कथन I : शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) को 1954 और 1981 दोनों में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार मिला ।
कथन II : दो महासचिवों-कोफी अन्नान और डैग हैमरस्कॉल्ड को उनके काम के लिए नॉर्वे की नोबेल समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।
कथन III : नोबेल शांति पुरस्कार 2020 संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को प्रदान किया गया ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें :
कथन I और II सही हैं ।
कथन II और III सही हैं ।
कथन I और III सही हैं ।
कथन I, II और III सही हैं ।
Q.58
लोहागढ़ किला अवस्थित है :
जैसलमेर में
भरतपुर में
अजमेर में
बीकानेर में
Q.59
निम्न में से राजस्थान में ताम्र-युगीन सभ्यता का प्रारंभिक केन्द्र किसे माना जाता है ?
बालाथल
गणेश्वर
आहड़
बैराठ
Q.60
परम्परागत वर्गीकरण में सीखने का कौन सा एक प्रकार नहीं है?
संज्ञानात्मक अधिगम
यान्त्रिक अधिगम
भावात्मक अधिगम
मनोगत्यात्मक अधिगम