Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) पेपर II हिंदी 2022

150 सवाल · पेज 1/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.1

निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘अंबर’ का अर्थ नहीं है ?

Q.2

अरे ! तुम इतनी जल्दी आ गए । इस वाक्य में क्रमशः प्रयुक्त विराम चिह्न हैं -

Q.3

निम्न में से विधानार्थक/विधवाचक वाक्य का उदाहरण है :

Q.4

निर्देश : प्र.सं. 47-49 के उत्तर निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित हैं :

नचिकेता जानना चाहता था कि मृत्यु के बाद जीवन है या नहीं, इसलिए उसने मृत्यु के देवता यम से प्रश्न किए। काफी आग्रह के बाद यम ने कहा कि देवों को भी इसका उत्तर नहीं पता है, लेकिन यम पता लगाने की कोशिश करेंगे। यम ने कहा कि जो मरता है, वह शरीर है, आत्मा नहीं, जो अनंत है। भौतिक जगत् या संसार से मोहित होकर हमारे मस्तिष्क विश्वास करते हैं कि अहं, जो बाहरी अनुभवों की अस्थायी उपज है, हमारी असली पहचान है। यह झूठी पहचान हमें विभिन्न ऐंद्रिक उत्तेजनाओं के प्रति इस ढंग से प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए प्रेरित करती है, जो अहं को संतुष्ट करती है। चूँकि कर्म के ब्रह्मांडव्यापी नियम के अनुसार सभी जीवों को अपने कर्मों के फल भोगने पड़ते हैं, इसलिए आत्मा को हर बार किसी शरीर के बंधन में बँधकर और पिछले कर्मों द्वारा निर्धारित परिस्थितियों में अनेक जन्मों से होकर गुजरना पड़ता है। मुक्ति या मोक्ष इस बोध से उपजता है कि हमारी आत्मा ही हमारी असली पहचान है। बोध तभी प्राप्त होता है जब योग के बल से मन को शिक्षित किया जाता है कि वह इच्छाओं से ऊपर उठे, धर्म के नियमों का पालन करे, अहं को जीते और सांसारिक प्रलोभनों का त्याग करे, जो वैसे भी क्षणभंगुर हैं।

गद्यांश के अनुसार बोध प्राप्ति में उपयोगी नहीं है -

Q.5

निम्न में से ‘नि’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है :

Q.6

‘पुष्य’ या ‘पुण्ड’ को हिन्दी का प्रथम कवि निम्नलिखित में से किसने माना ?

Q.7

निम्नांकित में से मोहन राकेश-कृत नाटक नहीं है :

Q.8

गम्भीर वाचन का उद्देश्य है -

Q.9

निम्न में से संयुक्त व्यंजन है :

Q.10

निम्न में से किस काल से यह बोध होता है कि बोलने या लिखने के ठीक पहले कार्य पूरा हुआ ?

Q.11

रचना और रचनाकार के संबंध में कौन सा जोड़ा सही नहीं है ?

(1) छत्रसालदशक - भूषण
(2) ललित ललाम - मतिराम
(3) अष्टयाम - सेनापति
(4) अंगदर्पण - रसलीन

Q.12

“मुझे ऐसा लगा मानो युद्ध की समस्या मनुष्य की सारी समस्याओं की जड़ हो।” कुरुक्षेत्र के संदर्भ में दिनकर को कौन सी रचना लिखते हुए उक्त विचार आया?

Q.13

बच्चों को अपने भावों, विचारों तथा अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से मौखिक एवं लिखित रूप में अभिव्यक्ति करने का प्रशिक्षण देना है -

Q.14

निम्न में से किस समूह में केवल ‘अविकारी’ शब्द हैं ?

Q.15

‘मोर’, ‘साँप’, ‘बादल’ निम्न में से किसके अर्थ हैं ?

Q.16

वाक्य में दो या दो से अधिक समान पदों या पदांशों में संयोजक अव्यय ‘और’ की गुंजाइश हो तो वहाँ निम्न में से कौन सा विराम चिह्न प्रयुक्त होता है ?

Q.17

‘हमने खाना नहीं खाया ।’ यह निम्न में से किस प्रकार का वाक्य है ?

Q.18

‘अहं’ यम के अनुसार क्या है ?

Q.19

निम्न में से किस विकल्प में ‘परा’ उपसर्ग से निर्मित शब्द है ?

Q.20

‘सातवीं शताब्दी से ही हम सिद्धों की रचनाओं को अपनी भाषा के प्रारंभिक रूप में पाते हैं।’ यह कथन किसका है ?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें