Q.1
मैकडूगल का “चूहों के बचाव का रास्ता” प्रयोग समर्थन करता है -
- (A)
नव-लैमार्कवाद का
- (B)
लैमार्कवाद का
- (C)
नव-डार्विनवाद का
- (D)
डार्विनवाद का
150 सवाल · पेज 1/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.1
मैकडूगल का “चूहों के बचाव का रास्ता” प्रयोग समर्थन करता है -
नव-लैमार्कवाद का
लैमार्कवाद का
नव-डार्विनवाद का
डार्विनवाद का
Q.2
पूर्ण विभेदित मृदूतक कोशिकाओं (Parenchyma cells) से अंतरपुलीय कैम्बियम तथा कॉर्क कैम्बियम का निर्माण, उदाहरण है-
निर्विभेदन का
पुनरुत्पादन का
पुनर्विभेदन का
योग्यताजनन का
Q.3
कौनसा मृदा-जल पादप उपयोग हेतु उपलब्ध रहता है?
गुरुत्वीय जल
आर्द्रताग्राही जल
केशिका जल
रसायनतः बद्ध जल
Q.4
प्रकाश श्वसन में ऑक्सीजन ग्राही होता है-
राइबुलोज 1,5-बिस्फोस्फेट
लेगहीमोग्लोबिन
ऑक्सालोएसेटिक अम्ल
फॉस्फोइनॉल पाइरूवेट
Q.5
पादप कोशिकाओं में इलायोप्लास्ट क्या संचित करते हैं?
न्यूक्लिक अम्ल
तेल और वसाएं
प्रोटीन
स्टार्च
Q.6
निम्न में से एंजाइमों के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?
आइसोमेरेज दो यौगिकों के आपस में जुड़ने को उत्प्रेरित करते हैं।
जस्ता परऑक्सीडेज व कैटालेज का सहकारक है।
एंजाइम से यदि सहकारक को अलग कर दिया जाये, तो इनकी उत्प्रेरक क्रियाशीलता समाप्त हो जाती है।
एंजाइम कार्बोक्सिपेप्टिडेज, हाइड्रोजन परॉक्साइड के ऑक्सीजन व जल में विघटन को उत्प्रेरित करता है।
Q.7
नीचे दिये गये गुणधर्मों में से कितने गुणधर्म सुसाध्य विसरण से संबंधित हैं?
(i) शिखरोपरि परिवहन
(ii) ATP निर्भर
(iii) उच्च वर्णात्मक
(iv) झिल्ली प्रोटीन की आवश्यकता
(v) निरोधक के प्रति ‘संवेदनशील’
(vi) सान्द्रता प्रवणता के अनुकूल
4
5
3
2
Q.8
दिए गए कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिये -
अभिकथन (A) - द्वितीयक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्राथमिक प्रतिरक्षा प्रक्रिया की तुलना में शीघ्र व अति-तीव्र होती है।
कारण (R) - हमारे शरीर में प्रथम मुठभेड़ की स्मृति रहती है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है
(A) गलत है लेकिन (R) सही है
दोनों (A) व (R) सही हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
दोनों (A) व (R) सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
Q.9
एलोस्टेरिक एन्जाइम के संदर्भ में कौनसा कथन सही है?
$V_0$ व क्रियाधार सान्द्रता के मध्य ग्राफ बनाने पर एक आयताकार अतिपरवलय प्राप्त होता है।
एलोस्टेरिक एन्जाइम की सभी उपइकाइयों के लिए एक ही विनियामक स्थल होता है।
ये माइकेलिस-मेन्टन गतिकी की अनुपालना नहीं करते हैं।
सदैव एक ही प्रोटीन उपइकाई का बना होता है।
Q.10
निम्न में से कौनसा कथन सत्य है?
जलीय पारितन्त्र में अपरद खाद्य श्रृंखला ऊर्जा प्रवाह का महत्त्वपूर्ण साधन है।
“खड़ी फसल” को जीवित जैविकों की मात्रा या इकाई क्षेत्र में संख्या से मापा जाता है।
एक विशिष्ट समय पर प्रत्येक पोषण स्तर की जीवित पदार्थ की कुछ खास मात्रा होती है जिसे “खड़ी अवस्था” कहा जाता है।
स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र में अपरद खाद्य-श्रृंखला की तुलना में चारण खाद्य श्रृंखला द्वारा कहीं अधिक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
Q.11
गलत कथन का चयन कीजिए -
कोरछादी पुष्पदल विन्यास फलियों के पुष्पों का विशिष्ट लक्षण है।
टमाटर में कक्षस्थ बीजाण्डन्यास होते हैं।
असीमाक्ष पुष्पक्रम में पुष्प अग्राभिसारी क्रम में लगे होते हैं।
सिट्रस में बहुसंघी पुंकेसर होते हैं।
Q.12
रुधिर प्लाज्मा में कौनसा प्रोटीन परासरणीय संतुलन के लिये उत्तरदायी है?
एल्बुमिन
ग्लोबुलिन
फाइब्रिनोजन
ट्रोपोनिन
Q.13
एक स्वस्थ वयस्क मनुष्य में ग्लोमेरुलर निस्यंदन दर होती है-
1,80,000 मिली./प्रतिदिन
180 लीटर/प्रतिदिन
1800 लीटर/प्रतिदिन
18,000 मिली./प्रतिदिन
Q.14
निम्नलिखित में से किस जंतु में तीन कक्षीय हृदय पाया जाता है?
हायला
रैटस
सिटाकुला
हिप्पोकैम्पस
Q.15
निम्न में से कौनसा शुक्राणु निर्माण की घटनाओं का सही क्रम है?
शुक्राणुजन $\rightarrow$ शुक्राणु $\rightarrow$ प्राथमिक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ द्वितीयक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ शुक्राणुपूर्वी
शुक्राणुजन $\rightarrow$ प्राथमिक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ शुक्राणुपूर्वी $\rightarrow$ द्वितीयक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ शुक्राणु
शुक्राणुजन $\rightarrow$ प्राथमिक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ द्वितीयक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ शुक्राणु $\rightarrow$ शुक्राणुपूर्वी
शुक्राणुजन $\rightarrow$ प्राथमिक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ द्वितीयक शुक्र कोशिका $\rightarrow$ शुक्राणुपूर्वी $\rightarrow$ शुक्राणु
Q.16
निम्नलिखित में से कौनसा जन्मजात प्रतिरक्षा का हिस्सा नहीं है?
इंटरफेरॉन्स
बहुरूप-केन्द्रक श्वेताणु
आमाशय में अम्ल
Ig G
Q.17
निम्न में से कौनसा/कौनसे कथन विरोइड के लिए सत्य है/हैं?
(1) इसमें आनुवांशिक पदार्थ कम अणुभार वाला आर.एन.ए. होता है।
(2) इसे बेजेरिनक द्वारा खोजा गया था तथा यह विषाणु से छोटा होता है।
(3) इसमें प्रोटीन आवरण अनुपस्थित होता है।
इसमें आनुवांशिक पदार्थ कम अणुभार वाला आर.एन.ए. होता है।
इसे बेजेरिनक द्वारा खोजा गया था तथा यह विषाणु से छोटा होता है।
इसमें प्रोटीन आवरण अनुपस्थित होता है।
(1) व (3) दोनों
Q.18
मानव वंशावली विश्लेषण में प्रतीक $\square=\bigcirc$ निरूपक है-
माता के साथ मादा बच्चा
पिता के साथ नर बच्चा
संबंधियों में समागम
गैर-संबंधियों में समागम
Q.19
क्रेब चक्र के लिये कौनसा कथन गलत है?
इस चक्र में एक बिन्दु पर FAD का $FADH_2$ में अपचयन होता है।
इस चक्र में तीन बिन्दुओं पर $NAD^+$ का $NADH_2$ में अपचयन होता है।
सक्सीनिल कोएन्जाइम-ए से सक्सीनिक अम्ल में परिवर्तन के दौरान जी.टी.पी. के एक अणु का संश्लेषण होता है।
इस चक्र का आरम्भ एसिटाइल कोएन्जाइम-ए के पाइरुविक अम्ल के साथ संघनित होकर सिट्रिक अम्ल बनने से होता है।
Q.20
सर्वप्रथम जीवित कोशिका का वर्णन किसने किया?
थियोडोर श्वान
रॉबर्ट ब्राउन
रॉबर्ट हुक
एंटोन वान ल्यूवेनहॉक