Q.1
अधोलिखित में से कौन सा कार्बाइड, जलअपघटन पर ऐसीटिलीन बनाता है ?
- (A)
$Al_4C_3$
- (B)
$Mg_2C_3$
- (C)
$CaC_2$
- (D)
$Be_2C$
150 सवाल · पेज 1/8
Q.1
अधोलिखित में से कौन सा कार्बाइड, जलअपघटन पर ऐसीटिलीन बनाता है ?
$Al_4C_3$
$Mg_2C_3$
$CaC_2$
$Be_2C$
Q.2
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.3
एक निकाय के लिए ऊर्जा समय $t$ के फलन के रूप में $E(t) = B^2 \exp(-\beta t)$ के अनुसार दी जाती है जहाँ $\beta = 0.2s^{-1}$ है । $B$ के मापन में त्रुटि $1.25\%$ है । यदि समय के मापन में त्रुटि $1.5\%$ है, तो $t = 5s$ पर $E(t)$ के मान में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि होगी :
2%
2.75%
3%
4%
Q.4
$CH_2 = CH_2 + HBr \rightarrow CH_3CH_2Br$ अभिक्रिया का प्रकार है -
इलेक्ट्रान स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया
इलेक्ट्रान स्नेही योगात्मक अभिक्रिया
नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया
नाभिक स्नेही योगात्मक अभिक्रिया
Q.5
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.6
एक $200\text{ kg}$ का रॉकेट ऊर्ध्वाधर दिशा में दागने के लिए तैयार है । यदि निकास वेग $750\text{ m/s}$ है और ईंधन की खपत $4\text{ kg/s}$ की दर से होती है, तो $10$ सेकंड के बाद रॉकेट का त्वरण होगा : ($g = 10\text{ मीटर/सेकंड}^2$ लें)
$8.75\text{ m/s}$
$7.25\text{ m/s}$
$5.00\text{ m/s}$
$3.75\text{ m/s}$
Q.7
यदि $(\vec{a} + \vec{b}) \cdot (\vec{a} - \vec{b}) = 12$ और $|\vec{a}| = 2 |\vec{b}|$ हो, तो $|\vec{a}|$ और $|\vec{b}|$ के मान क्रमशः हैं :
$2, 1$
$4, 2$
$6, 3$
$8, 4$
Q.8
कार्य-ऊर्जा प्रमेय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन A : कार्य-ऊर्जा प्रमेय न्यूटन के द्वितीय नियम से स्वतंत्र है।
कथन B : कार्य-ऊर्जा प्रमेय सभी जड़त्वीय निर्देश तंत्रों में लागू होती है। इसे अजड़त्वीय निर्देश तंत्रों में भी लागू किया जा सकता है, यदि विचारणीय पिंड पर आरोपित कुल बलों के परिकलन में छद्म बलों को सम्मिलित कर लिया जाए।
कथन A और B दोनों सत्य हैं।
कथन A और B दोनों असत्य हैं।
कथन A सत्य है, लेकिन कथन B असत्य है।
कथन B सत्य है, लेकिन कथन A असत्य है।
Q.9
$100\text{ N/m}$ नियतांक की एक स्प्रिंग इसके दो सिरों पर समान बलों, प्रत्येक का परिमाण $F$ है, को लगाकर विस्तारित की गई है। स्प्रिंग में संगृहीत ऊर्जा $200\text{ J}$ है। अब, स्प्रिंग को दो समान भागों में काटा जाता है तथा इनमें से एक भाग को इसके दो सिरों पर परिमाण $F$ के दो समान बलों द्वारा विस्तारित किया जाता है। इस भाग में संगृहीत ऊर्जा है
200 J
100 J
50 J
400 J
Q.10
पृथ्वी की सतह से अंतरिक्ष में $m$ द्रव्यमान का एक पिंड $Av_e$ वेग से ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। यह दिया गया है कि $v_e$ पलायन वेग है और $A < 1$ है। यदि वायु प्रतिरोध को नगण्य माना जाए, तो पृथ्वी के केंद्र से वह अधिकतम ऊँचाई जहाँ तक पिंड जा सकता है, होगी :
($R$ पृथ्वी की त्रिज्या है)
$r = \frac{R}{1 + A^2}$
$r = \frac{2R}{1 + A^2}$
$r = \frac{R}{1 - A^2}$
$r = \frac{2R}{1 - A^2}$
Q.11
किसी झील की सतह से $500\text{ m}$ नीचे की गहराई पर पानी के घनत्व में परिवर्तन का अनुमान लगाइए। सतह पर पानी का घनत्व $= 1000\text{ kg/m}^3$ और पानी का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक $= 2 \times 10^9\text{ N/m}^2$ है। ($g = 10\text{ m/s}^2$ लेवें)
$1.5\text{ kg/m}^3$
$2.0\text{ kg/m}^3$
$2.5\text{ kg/m}^3$
कोई परिवर्तन नहीं
Q.12
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.13
पराग के गोलाकार कणों को पानी में हिलाया जाता है और फिर उन्हें स्थिर होने दिया जाता है । पानी की गहराई $2 \times 10^{-2}$ मीटर है । एक घंटे बाद निलंबन में बचे सबसे बड़े कण का लगभग व्यास (माइक्रोमीटर में) क्या होगा ? मान लें कि पराग कण शुरुआत के ठीक बाद सीमान्त वेग से गिरते हैं ।
(पराग का घनत्व $= 1.8 \times 10^3 \text{ kg/m}^3$, पानी की श्यानता $= 1 \times 10^{-2} \text{ poise}$ और पानी का घनत्व $= 1 \times 10^3 \text{ kg/m}^3$)
2.0
2.5
3.0
3.5
Q.14
एक केशिका नली में जल $15.3 \text{ cm}$ की ऊँचाई तक ऊपर उठता है, जबकि नली का ऊपरी सिरा जल की सतह से $17 \text{ cm}$ ऊपर है । यदि इस केशिका नली को जल की सतह से $12.5 \text{ cm}$ की ऊँचाई पर काट दिया जाए, तो क्या होगा ?
जल नली में से फव्वारे के रूप में बाहर निकलने लगेगा ।
जल नली में $12.5 \text{ cm}$ की ऊँचाई तक ही रहेगा ।
नली में जल की ऊँचाई $10.5 \text{ cm}$ हो जायेगी ।
जल नली की दीवारों के सहारे नीचे की ओर बहने लगेगा ।
Q.15
एक बंद लूप विशाल संधारित्र की प्लेटों के बीच स्थिर विद्युत क्षेत्र के लंबवत गति करता है । निम्नलिखित में से किस स्थिति/स्थितियों में लूप में प्रेरित धारा उत्पन्न होगी ? (विद्युत क्षेत्र लूप के तल के लंबवत है ।)
स्थिति A : जब यह संधारित्र की प्लेटों के मध्य पूर्णतः अन्दर हो ।
स्थिति B : जब यह आंशिक रूप से संधारित्र की प्लेटों के बाहर हो ।
स्थिति A और B दोनों में
केवल स्थिति A में
केवल स्थिति B में
न तो स्थिति A में और न ही स्थिति B में
Q.16
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.17
एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी, जिसके लिए अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी 1.0 cm तथा अभिनेत्रक लेंस की फोकस दूरी 2.0 cm तथा नलिका (ट्यूब) लम्बाई 20 cm है, तो इसका कुल आवर्धन होगा —
(मान लें कि प्रतिबिंब अनंत पर बन रहा है)
150
350
250
450
Q.18
प्रोकेरियोट्स में, कौन सा डीएनए पॉलिमरेज डीएनए के वास्तविक प्रतिकृतिकरण के लिए जिम्मेदार है ?
पॉलिमरेज I
पॉलिमरेज II
पॉलिमरेज III
पॉलिमरेज IV
Q.19
प्रतिलेखन के दौरान, एंजाइम RNA पॉलिमरेज II द्वारा प्रतिलेखित जीन निम्न में से कौन सा है ?
sn RNA
5S RNA
tRNA
rRNA
Q.20
इस सवाल में चित्र है — app में देखें