नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A : रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्युत्तर समय नियत हो। कारण R : रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम उन एप्लिकेशन के लिए बने होते हैं, जिन्हें डाटा तेजी से प्रसंस्कृत/संसाधित करने की जरूरत होती है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.2
निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार (पुराने से नए) व्यवस्थित करें : (a) भारत में मारवाड़ियों जैसे नवीन व्यवसाय समुदायों का विकास। (b) भारत में जाति आधारित बाजारों और व्यापार नेटवर्कों का उभार। (c) भारत में बीपाओं (BPOs) (व्यवसाय प्रक्रिया आउटसोर्सिंग) का आगमन। (d) जजमानी प्रणाली में वस्तु-विनिमय अर्थव्यवस्था। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(b), (a), (d), (c)
(B)
(d), (b), (a), (c)
(C)
(b), (d), (c), (a)
(D)
(b), (d), (a), (c)
Q.3
भान्डूरा के अधिगम का सामाजिक संज्ञानात्मक सिद्धान्त के अनुसार प्रेक्षणात्मक अधिगम के क्रम से निम्नलिखित चरण हैं-
(a) उत्पादन (प्रोडक्शन)
(b) अभिप्रेरणा (मोटीवेशन)
(c) धारण (रिटेंशन)
(d) ध्यान देना (अटेन्शन)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
(d), (c), (b), (a)
(B)
(c), (d), (b), (a)
(C)
(a), (b), (c), (d)
(D)
(b), (a), (c), (d)
Q.4
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (आयु)
सूची II (संज्ञानात्मक विकास की अवस्था)
(a) 0-2 वर्ष
(i) संवेदी प्रेरक
(b) 2-7 वर्ष
(ii) पूर्व संक्रियात्मक
(c) 7-11 वर्ष
(iii) मूर्त संक्रियात्मक
(d) 11-15 वर्ष
(iv) औपचारिक संक्रियात्मक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B)
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(C)
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
(D)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.5
गणित में एक इकाई योजना न्यूनतम ____ दिनों की अवधि से एक सप्ताह अथवा एक माह तक विस्तारित हो सकती है।
(a) 2-3 दिन
(b) 4-5 दिन
(c) 5-6 दिन
(d) 6-7 दिन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (a)
(B)
केवल (b)
(C)
केवल (c)
(D)
केवल (d)
Q.6
“समाजशास्त्रीय कल्पना” क्या है?
(A)
सामाजिक यथार्थ को समझने के लिए अमूर्त विचारों का उपयोग करने की योग्यता।
(B)
“व्यक्तिगत समस्याओं” और “सार्वजनिक मुद्दों” के बीच संबंधों को समझने की योग्यता।
(C)
समाजशास्त्र और अन्य समाज विज्ञानों के बीच संबंध समझने की योग्यता।
(D)
समाजशास्त्रीय रूप से प्रासंगिक शोध विषय सृजित करने की योग्यता।
Q.7
विपरीतार्थी प्रवृत्तियों के संदर्भ में मूल विशेषकों को जानने के लिए रेमंड कैटेल द्वारा कौन सा परीक्षण विकसित किया गया था ?
(A)
12 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली
(B)
10 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली
(C)
16 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली
(D)
14 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली
Q.8
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
लोकल एरिया नेटवर्क, प्राइवेट नेटवर्क है तथा 1 किमी तक की परिधि में विस्तृत होते हैं।
कारण R :
लोकल एरिया नेटवर्क 7 Mbps से 70 Mbps की रेंज में विद्यमान स्पीड पर संचालित होते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है ।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.9
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (प्रतिवर्त)
सूची II (विकासात्मक क्रम)
(a) रूटिंग
(i) 3 से 6 माह में विलुप्त हो जाते हैं
(b) मोरो
(ii) 6 से 7 माह में विलुप्त हो जाते हैं
(c) पकड़ना
(iii) 3 से 4 माह में विलुप्त हो जाते हैं
(d) बेबिन्स्की
(iv) 8 से 12 माह में विलुप्त हो जाते हैं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B)
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C)
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(D)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.10
12 वर्ष की मानसिक आयु वाले 10 वर्षीय बच्चे का बुद्धि लब्धि (आई.क्यू) स्तर क्या होता है ?
(A)
120
(B)
130
(C)
83
(D)
93
Q.11
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
स्वानुभाविक शोध विधि कोई विधि नहीं है, किन्तु एक अभिवृत्ति है जो शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान बनाई रखी जानी चाहिए।
कारण R :
स्वानुभाविक शोध विधि याद करने और रट्टा मारने पर बल देती है क्योंकि विद्यार्थी स्वयं अपने-आप संलग्न/सम्मिलित नियमों की खोज करने में असफल रहते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.12
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
अलगाववाद, पूँजीवादी कारखाना आधारित उत्पादन का परिणाम है।
कारण R :
पूँजीवाद में वस्तुओं के उत्पादन ने सामाजिक संबंधों को बदल दिया है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.13
अधिगम अशक्तता वाले बच्चे निम्नलिखित बोधात्मक विकार प्रदर्शित करते हैं-
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
केवल (a), (b), (d)
(B)
केवल (b), (c)
(C)
केवल (a), (b), (c)
(D)
केवल (b), (c), (d)
Q.14
गणित में अचर कितने प्राथमिक रूपों में विद्यमान होते हैं?
(A)
दो
(B)
तीन
(C)
चार
(D)
पांच
Q.15
ज्ञान के सृजन की प्रक्रिया के रूप में विज्ञान के मुख्य चरण हैं- (a) प्रेक्षण / अवलोकन (b) परिकल्पना (c) परिकल्पना से पूर्वानुमान (d) परिकल्पना परीक्षण नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
(a), (b), (c), (d)
(B)
(a), (b), (d), (c)
(C)
(c), (d), (a), (b)
(D)
(c), (d), (b), (a)
Q.16
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
शैक्षिक मनोवैज्ञानिक व्यक्तियों को शैक्षिक और कार्य दशा दोनों में प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग की जाने वाली निर्देशात्मक विधियों को विकसित करने में सहायता करते हैं।
कारण R :
शैक्षिक मनोवैज्ञानिकों का सरोकार शिक्षा, उपबोधन और अधिगम की समस्याओं के लिए सार्थक पक्षों के अनुसंधानों से भी होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.17
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A : राजा उम्मेद सिंह ने रंगमहल बनवाया, जो अपने भित्ति चित्रों के लिए विश्व-विख्यात है।
कारण R : उनके शासनकाल में बूंदी शैली ने नवीन मोड़ लिया। वनस्पति और प्राणि विविधता, बहुरंगी बादल और झीलें संपूर्ण समृद्धि में निरूपित होना शुरू हो गई।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.18
कान में कौनसा आभूषण पहना जाता है/था ?
(A)
मोकड़ी
(B)
दामणा
(C)
बजट्टी/बजत्ति
(D)
पीपलपत्र
Q.19
सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I (झील)
सूची II (शहर)
(a) राजसमंद झील
(i) अजमेर
(b) पिछोला झील
(ii) उदयपुर
(c) आनासागर झील
(iii) कांकरोली
(d) सिलीसेढ़ झील
(iv) अलवर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(B)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(C)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(D)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
Q.20
राजस्थान में बिजौलिया किसान आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें ।
(a) आंदोलन के नेता के रूप में जमनालाल बजाज
(b) राजपूताना में गवर्नर जनरल के एजेंट सहित भारत सरकार द्वारा उच्च शक्ति प्राप्त समिति की नियुक्ति
(c) आंदोलन के नेता के रूप में विजय सिंह पथिक
(d) साधु सीताराम दास के नेतृत्व में ज्ञापन
(e) तलवार बंधाई लाग की आड़ में कुछ नवीन कर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :