Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल 1 2025

150 सवाल · पेज 2/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.21

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (देश-राज्य) सूची II (राजस्थान की सीमा)
(a) पाकिस्तान (i) दक्षिण
(b) मध्यप्रदेश (ii) पूर्व
(c) पंजाब (iii) उत्तर
(d) गुजरात (iv) उत्तर-पश्चिम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.22

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A : राजस्थान का मिशन बुनियाद प्राथमिकता शिक्षण में मूलभूत और अंकगणितीय अधिगम में नवोन्मेष पर केन्द्रित है।

कारण R : यह केवल उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए ही शुरू किया गया था।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.23

कीर्ति स्तम्भ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

(a) कीर्ति स्तम्भ जैन तीर्थंकर को समर्पित है।
(b) यह 13वीं सदी में निर्मित किया गया था।
(c) यह 24.5 मीटर ऊँचा स्तम्भ है।
(d) यह इस्लामी वास्तुकला शैली में निर्मित है।
(e) यह विजय स्तम्भ के लगभग 150 वर्षों बाद निर्मित किया गया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.24

राजस्थानी साहित्य की निम्नलिखित रचनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) वंश भास्कर
(b) बुद्धि रासो
(c) ढोला मारू रा दोहा
(d) बिनहाई रासो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.25

निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें ।
(a) निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम।
(b) राजस्थान बालकों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा नियम।
(c) आरटीई अधिनियम का क्रियान्वयन।
(d) स्वतंत्र भारत की प्रथम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.26

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
सौर कृषि आजीविका योजना पोर्टल राजस्थान के ऊर्जा मंत्री द्वारा 17 अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया था।

कारण R :
इसका उद्देश्य सौर विद्युत संयंत्रों का विकेन्द्रीकरण करना था।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.27

  1. निम्न में से कौन राजस्थान इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के संदर्भ में सही हैं ?
    (a) योजना केवल ‘आर बी एस ई’ की छात्राओं के लिए है।
    (b) कक्षा 8, 10 और 12 के जिला टॉपर इस योजना के लिए पात्र हैं।
    (c) यह राजस्थान में कन्या शिक्षा को बढ़ावा देती है।
    (d) इस योजना के अंतर्गत कक्षा 12 के जिला टॉपर को 20,000 रूपए मिलते हैं।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.28

राजस्थान सरकार ने हाल ही में पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों की सूची प्रकाशित की है। निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान से नहीं है ?

Q.29

  1. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
सूची I सूची II
(a) एकलव्य पुरस्कार (i) 5000 रूपए
(b) इंस्पायर पुरस्कार (ii) 51000 रूपए
(c) विद्यार्थी खेल रत्न पुरस्कार (iii) नियत नहीं
(d) गार्गी पुरस्कार योजना (iv) प्रति वर्ष 3000 रूपए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.30

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को जनसंख्या के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें (जनगणना 2011 के अनुसार) :

(a) अलवर
(b) बाड़मेर
(c) बूंदी
(d) बीकानेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.31

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (शोध संस्थान) सूची II (स्थान)
(a) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (i) जोधपुर
(b) केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान (ii) जयपुर
(c) भेड़ और ऊन प्रशिक्षण संस्थान (iii) अविकानगर
(d) केन्द्रीय सरसों अनुसंधान संस्थान (iv) सेवर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.32

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
निजी गैर-अनुदान प्राप्त संस्थानों को स्कूल प्रबंधन समिति के गठन से छूट प्राप्त है।

कारण R :
अतः, आरटीई एक्ट में प्रावधान है कि माता-पिता स्कूल प्रबंधन समिति में बहुमत में होंगे, जिसमें स्कूल शिक्षक और निर्वाचित पंचायत सदस्य भी शामिल होंगे।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.33

रामगढ़ भांड देवरा मंदिर की मुख्य विशेषताएँ हैं :
(a) यह बारां शहर से 40 किमी दूर स्थित है।
(b) यह भगवान विष्णु को समर्पित है।
(c) इसे राजस्थान का लघु खजुराहो भी कहा जाता है।
(d) यह परवण नदी के किनारे स्थित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.34

भक्तिकाल की मुख्य विशेषताएँ हैं :

(a) भक्ति आंदोलन का प्रवर्तन भक्ति संतों द्वारा किया गया था।
(b) उन्होंने अपने उपदेशों से सभी प्रकार का भेदभाव समाप्त करने की कोशिश की थी।
(c) कुछ भक्ति संत राजाओं के चरित्र, गुणों और अन्य सराहनीय कार्यों का गुण वर्णन करते थे।
(d) निर्गुण संतों ने गुरू की महिमा एवं महत्व के बिना समस्त समय भगवान का स्मरण करने की महत्ता पर बल दिया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.35

राजस्थान की ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार प्राप्त साहित्यिक रचनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

(a) सुंदर नैन सुधा
(b) गवाड़ (उपन्यास)
(c) पग फेरो (कविता)
(d) बातां री फुलवारी खण्ड-X

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.36

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (पर्यावरण पर्यटन स्थल) सूची II (जिला)
(a) पीताम्बर की गाल/गाळ्व (i) बारां
(b) कुंड खोह (ii) बालोतरा
(c) सिवाणा (iii) बूंदी
(d) भीमलाट (iv) अजमेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.37

निम्नलिखित जिलों को (जनगणना 2011 के अनुसार) साक्षरता दर के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) राजसमंद
(b) पाली
(c) नागौर
(d) कोटा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.38

निम्नलिखित राज्यों को उनके क्षेत्रफल के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) राजस्थान
(b) हरियाणा
(c) उत्तर प्रदेश
(d) गुजरात

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.39

  1. 9 अप्रैल 1991 को राजस्थान में नए जिले बनाए गए थे- (a) कोटा जिले से बारां बनाया गया था। (b) गंगानगर जिले से हनुमानगढ़ बनाया गया था। (c) उदयपुर जिले से राजसमंद बनाया गया था। (d) जयपुर जिले से दौसा बनाया गया था। (e) राजस्थान में अब 7 प्रमंडल हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.40

  1. राजस्थान की ज्योति योजना के अंतर्गत : (a) उन महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी जिनका कोई लड़का नहीं हो और 1-2 लड़कियाँ हों तथा नसबंदी करवा ली हो। (b) राजस्थान सरकार शिक्षा के लिए सहायता करेगी। (c) सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार। (d) यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें