Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल 1 2025

150 सवाल · पेज 4/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

निम्नलिखित कथन बीकानेर शहर से संबंधित हैं :

(a) यह पहाड़ी ढाल पर निर्मित किया गया था।
(b) पेशों/व्यवसायों के आधार पर शहर विभाजित किया गया था।
(c) आर्थिक क्रियाकलापों को सुगम बनाने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हाट और बाजार बनाए गए थे।
(d) शहर के दोनों छोर पर, दो चौपड़ हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.62

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
“अढ़ाई दिन का झोंपड़ा” नामक भवन मूलतः विग्रहराज IV द्वारा निर्मित संस्कृत पाठशाला थी।

कारण R :
यह भवन हिन्दू-इस्लामी वास्तुकला का नमूना है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.63

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
घर-घर औषधि योजना के अंतर्गत तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय और कालमेघ के पौधे प्रदान किए जाएँगे।

कारण R :
योजना जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सार्वजनिक अभियान के रूप में कार्यान्वित की जाएगी।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.64

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में बढ़ते हुए अक्षांश के अनुसार व्यवस्थित करें।

(a) झालावाड़
(b) झुंझुनूं
(c) जोधपुर
(d) सवाई माधोपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.65

राजस्थान, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका आकार कैसा है?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.66

राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 के अनुसार स्थानीय प्राधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में, घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से, सभी बालकों का उनके जन्म से लेकर कितने वर्ष की आयु पूर्ण करने तक रिकॉर्ड रखेंगे ?

Q.67

पुरन्दर की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए थे ?

Q.68

15 अगस्त 2025 को कहाँ पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिव्यांश एम. भारद्वाज को “राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ सरपंच” का पुरस्कार दिया गया था ?

Q.69

राजस्थान में 1857 की क्रांति को कालक्रम में व्यवस्थित करें :

(a) कोटा में क्रांति
(b) नसीराबाद में क्रांति
(c) एरिनपुर में क्रांति
(d) नीमच में क्रांति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.70

राजस्थान का कौनसा मेला “आदिवासियों का कुम्भ” कहा जाता है?

Q.71

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (विद्युत संयंत्र) सूची II (लगभग क्षमता)
(a) धौलपुर संयुक्त चक्र विद्युत स्टेशन (i) 172 MW
(b) राणा प्रताप सागर बांध (ii) 1180 MW
(c) राजस्थान परमाणु विद्युत स्टेशन-रावतभाटा (iii) 330 MW
(d) नोख सौर पार्क (iv) 980 MW

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.72

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को बून्दी में मनाई जाती है।

कारण R :
अलंकृत पालकियों में तीज का मनोहारी जुलूस पिछोला झील के मनोहारी गणगौर घाट से शुरू होता है और नौकायन एवं आतिशबाजी के साथ समाप्त होता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.73

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I सूची II
(a) राजपूताना का कर्ण (i) राव लूणकरण
(b) कलियुग का कर्ण (ii) राव करण सिंह
(c) कविबाँधव (iii) राव राय सिंह
(d) जांगलधर बादशाह (iv) विग्रहराज IV

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.74

संगीत उपकरण पूंगी किस जनजाति द्वारा मुख्यत: प्रयुक्त होती है?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.75

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
खेजड़ी वृक्ष ने भी चिपको आंदोलन को प्रेरित किया था।

कारण R :
अमृता देवी के नेतृत्व में लगभग 363 पुरुषों और महिलाओं ने खेजड़ी की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.76

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (मृदा) सूची II (अभिलक्षण)
(a) नवीन जलोढ़ मृदा (i) नाइट्रोजन और पोटाश की कमी
(b) काली मिट्टी (ii) खादर
(c) लेटेराइट मिट्टी (iii) कंकड़ और पत्थर
(d) पर्वतीय मिट्टी (iv) पोटाश और लाइम (चूने) की प्रचुरता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.77

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A : महाराजा सूरजमल को जाटों का प्लेटों/जाट यूलीसैस कहा जाता है।

कारण R : उन्होंने खेमकरण को पराजित करके भरतपुर दुर्ग कब्जा किया तथा भरतपुर की नींव रखी।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.78

स्कूल विकास योजना (SDP) के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?

(a) एसडीपी, स्कूल के सभी पहलुओं पर अभिकेन्द्रित एक समग्र योजना के रूप में परिकल्पित किया गया है।
(b) आरटीई एक्ट - 2009 इस संबंध में एक्ट की धारा 22 के अंतर्गत उपबंध प्रदान करता है।
(c) यह बाल अधिकारों के संरक्षण, अवसंरचना और शिक्षक उपलब्धता आदि पर अभिकेन्द्रित है।
(d) एसडीपी उसी स्कूल के अध्यापकों द्वारा तैयार किया जाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.79

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I सूची II
(a) हाड़ौती प्रजामंडल (i) माणिक्यलाल वर्मा
(b) मेवाड़ प्रजामंडल (ii) त्रिलोकचंद माथुर
(c) करौली प्रजामंडल (iii) मिठालाल व्यास
(d) जैसलमेर प्रजामंडल (iv) नयनुराम शर्मा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.80

भीलवाड़ा जिला में, शाहपुरा का जोशी परिवार किस लोक कला का परंपरागत कलाकार रहा है ?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें