Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल 1 2025

150 सवाल · पेज 6/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.101

लवणीय झील-सांभर किस नदी से जल प्राप्त करती है?

Q.102

निम्नलिखित चित्रों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

(a) ढोला - मारू
(b) रागमाला चित्रावली
(c) जंगली सुअर का शिकार
(d) राजा पाबूजी का चित्र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.103

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
राजस्थान में शाला दर्पण कार्यक्रम शिक्षण अधिगम में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए कक्षा-कक्ष में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है।

कारण R :
राजस्थान शाला दर्पण कार्यक्रम केवल राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.104

राजस्थान का दक्षिण पूर्व पठार क्षेत्र :
(a) हाड़ौती पठार के रूप में भी जाना जाता है।
(b) यह बारां, बून्दी और कोटा जिलों में विस्तृत है।
(c) चंबल इस क्षेत्र की मुख्य नदी है।
(d) चूलिया जलप्रपात भी यहाँ स्थित है।
(e) यह छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.105

किस स्थल से प्राप्त लौह पात्र और उपकरण भारत में लौह युग के प्रादुर्भाव की तारीख नियत करने का महत्वपूर्ण स्रोत हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.106

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I सूची II
(a) कान्हड़ - दे - प्रबंध (i) चंद बरदाई
(b) गंगा लहरी (ii) पद्मनाभ
(c) पृथ्वीराज रासो (iii) पृथ्वीराज राठौड़
(d) बीसलदेव रासो (iv) नरपति नाल्ह

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.107

वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्दों का चयन कीजिए-
(a) श्रृंगार
(b) घनिष्ठ
(c) उज्ज्वल
(d) संसारिक
(e) संन्यास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.108

‘ढाक के तीन पात होना’ मुहावरे का अर्थ है-

Q.109

सूची I को सूची II से सुमेलित करें-

सूची I सूची II
(a) भाववाचक संज्ञा (i) माधव सो रहा है।
(b) पुरुषवाचक सर्वनाम (ii) इस मोहल्ले का बजबजाता नाला नगर-निगम की पोल खोल रहा है।
(c) अकर्मक क्रिया (iii) छोटे बालक की मुस्कुराहट अत्यंत प्यारी है।
(d) गुणवाचक विशेषण (iv) आप कहाँ जा रहे थे ?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.110

निम्न शब्दों के सही संधि - विच्छेद को पहचानिए-
(a) अत्याचार – अति + आचार
(b) तथैव – तथ + एव
(c) परीक्षा – पर + ईक्षा
(d) प्रौढ़ – प्र + ऊढ़
(e) गव्यम् – गो + यम्
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.111

निम्नलिखित सामासिक शब्दों के साथ उनके समास के भेद दिए गए हैं। सही युग्म को पहचानिए।
(a) चारपाई – द्विगु समास
(b) पंचानन – कर्मधारय समास
(c) जलधर – तत्पुरुष समास
(d) आग-पानी – द्विगु समास
(e) दशानन – बहुब्रीहि समास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.112

Match List I with List II :

List I List II
(a) A piece of cake (i) To stop working on something
(b) Call it a day (ii) Feeling slightly unwell
(c) Once in a blue moon (iii) Something very easy
(d) Under the weather (iv) Very rarely

Choose the most appropriate answer from the options given below :

Q.113

Identify the type of sentence given below in reported speech.

Ria asked Ravi if he had bought tickets for the concert.

(a) Statement – Assertive
(b) Statement – Negative
(c) Interrogative
(d) Imperative
(e) A universal truth.

Choose the most appropriate answer from the options given below :

Q.114

Fill in the blank with the most appropriate article :

This is _______ best book of elementary physics.

Q.115

A person who can speak many languages:

Q.116

Rearrange the sequence of words to form a meaningful sentence in past tense :

(a) were talking
(b) was writing
(c) on the black-board.
(d) when the teacher
(e) The students

Choose the most appropriate answer from the options given below :

Q.117

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) अकबर ने 1562 में अजमेर दौरा किया था।
(b) तत्पश्चात् अजमेर शहर, अजमेर सूबा की राजधानी बना था।
(c) अजमेर सूबा में सात सरकार (संभाग) थे।
(d) इसमें 197 परगने थे।
(e) हालांकि, इसने गुजरात, मेवाड़ और मारवाड़ के विरुद्ध साम्राज्यवादी अभियानों के आधार केन्द्र की भूमिका नहीं निभाई थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.118

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
एक पहिया 88 किमी. की दूरी तय करने में 1000 घूर्णन करता है।

कारण R :
ऐसे पहिए की त्रिज्या 14 मीटर होगी।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.119

19 वीं सदी के दौरान ब्रिटिश ने शहरी जीवन में सुधार के प्रयास किए और नगर पालिकाओं की स्थापना की। ब्रिटिश द्वारा स्थापित नगरपालिकाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

(a) आबू
(b) जैसलमेर
(c) कोटा
(d) बूंदी

Q.120

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A : कोलाइड ऐसे मिश्रण हैं जिनमें कण आमाप इतना छोटा होता है कि नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता है, लेकिन प्रकाश के प्रकीर्णन के लिए पर्याप्त बड़ा होता है।

कारण R : कोलाइड समांगी मिश्रण है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें