Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक संस्कृत 2025

150 सवाल · पेज 2/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.21

‘मेवाड़ के मुक्तिदाता’ किसे कहा जाता है?

Q.22

मांगीलाल मिस्त्री कला की किस शैली से संबद्ध हैं?

Q.23

निम्नलिखित में से अरावली पर्वतमाला से संबंधित कौन-से कथन सही हैं?
a. अरावली, पूर्व और पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों के बीच मुख्य जल विभाजक है।
b. लूनी और बनास जैसी बहुत सारी नदियों का उद्गम यहाँ से होता है।
c. अरावली पर्वतमाला की दिशा कमोबेश दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के समानांतर है, जो राज्य में कम वर्षा का मुख्य कारण है।
d. अरावली पर्वतमाला को विश्व की नवीनतम पर्वतमाला माना जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.24

शुष्क सागौन वनों से संबंधित कौन-से कथन सही हैं?
a. सागौन वन राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी भाग में स्थित हैं।
b. बीकानेर वन संभाग में अधिकतम सागौन वन क्षेत्र है।
c. सागौन पेड़ों की ऊंचाई 3.5 से 5 मीटर होती है।
d. सागौन की लकड़ी वाणिज्यिक रूप से उपयोगी होती है तथा फर्नीचर और भवन निर्माण में प्रयुक्त होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.25

निम्नलिखित में से हाड़ौती के पठार से संबंधित कौन-से कथन सही हैं?
a. स्थलाकृतिक रूप से यह मालवा के पठार का उत्तरी विस्तार है।
b. इस क्षेत्र की औसत ऊंचाई समुद्र तल से 500 मीटर ऊपर है।
c. इस क्षेत्र का अधिकांश भाग मोरेल नदी द्वारा अपवाहित होता है।
d. इसमें एकरूप स्थलाकृति है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.26

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;

अभिकथन A: नक्की झील बून्दी में स्थित है।
कारण R: नक्की झील गरासिया जनजाति द्वारा पवित्र मानी जाती है जो अपने पूर्वजों की याद में इस झील की पूजा करते हैं।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Q.27

सूची I को सूची II से सुमेलित करें -

सूची I (उत्पाद) सूची II (शहर/क्षेत्र)
a. गुड़ I. कोटा
b. धनिया II. नागौर
c. मेथी III. चित्तौड़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.28

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;

अभिकथन A: तामड़ा/रक्तमणि एक मूल्यवान पत्थर है, जो लाल और गुलाबी रंग में उपलब्ध होता है।
कारण R: यह आभूषण, लेंस, रंग और प्लास्टिक उद्योग में प्रयुक्त होता है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Q.29

मेवाड़ क्षेत्र में चार हाथों वाले लोक देवता के रूप में कौन प्रसिद्ध हैं?

Q.30

सूची I को सूची II से सुमेलित करें -

सूची I (दस्तकारी /कला कार्य) सूची II (केन्द्र/मुख्य स्थान)
a. ब्लू पोटरी I. जयपुर
b. श्याम काष्ठ खिलौने II. बस्सी
c. कागजी पोटरी III. अलवर
d. कशीदे वाली सुराही IV. बीकानेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.31

सूची I को सूची II से सुमेलित करें -

सूची I (आभूषण) सूची II (शरीर का अंग)
a. छैलकड़ी I. नाक
b. मूंदरिया II. हाथ
c. नारमुख III. कान
d. बेसर IV. अंगुलियां

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.32

बच्चे के जन्म पर कौनसा गीत गाया जाता है?

Q.33

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;

अभिकथन A: राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम, 2011, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर अधिक केन्द्रित है।
कारण R: यह नियम प्रशिक्षण, विशेष ध्यान और गुणवत्ता शिक्षा को प्रमुखता प्रदान करते हैं।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Q.34

उच्च प्राथमिक विद्यालय का अर्थ है:

Q.35

सूची I को सूची II से सुमेलित करें -

सूची I (शब्द) सूची II (अर्थ)
a. बालक संचित अभिलेख I. राजस्थान राज्य
b. विद्यालय मानचित्रण II. कक्षा I से VIII
c. उच्च प्राथमिक विद्यालय III. प्रयोजनार्थ विद्यालय अवस्थिति
d. राज्य IV. समग्र और सतत मूल्यांकन पर आधारित बालक की प्रगति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.36

राजस्थान सरकार की ग्लोबल एक्सलन्स हब नीति के माध्यम से किस शहर को हब के रूप में विकसित नहीं किया जायेगा?

Q.37

जीणमाता मंदिर किस जिले के देवास गांव में स्थित है?

Q.38

किस लहरिया शैली का उल्लेख राजस्थानी साहित्य में मिलता है?

Q.39

राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन-से जिले पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा को छूते हैं?
a. जोधपुर
b. बीकानेर
c. जैसलमेर
d. श्री गंगानगर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.40

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में में;

अभिकथन A: राजस्थान, भारत में अग्रणी खनिज उत्पादक राज्य है।
कारण R: राजस्थान में सीसा, जस्ता, जिप्सम, फैल्डस्पार, तांबा, चांदी और अनेक प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें