अन्तराविषयिकता के बारे में क्या सत्य है?
a. अन्तराविषयिकता वह प्रक्रिया है जिसमें अलग-अलग समझ के साथ कार्य करने की शुरूआत करने वाले दो प्रतिभागी साझा समझ पर पहुँचते हैं।
b. अन्तराविषयिकता सम्प्रेषण के लिए साझा आधार निर्मित करती है।
c. अन्तराविषयिकता में दो विभिन्न समझ वाले व्यक्ति अलग-अलग समझ/बोध पर पहुँचते हैं।
d. अन्तराविषयिकता में कोई संज्ञानात्मक प्रक्रिया सम्मिलित नहीं होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a और b
(B)
a और c
(C)
a और d
(D)
b और c
Q.142
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में में;
अभिकथन A: मालवेयर प्रयोक्ता/यूजर की पर्याप्त सहमति से इंस्टॉल किया गया दोषपूर्ण (मैलीशियस) सॉफ्टवेयर है। कारण R: वायरस, ट्रोजन आदि जैसे सभी खतरे मालवेयर के उदाहरण हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.143
किसी बालक में अधिगम हेतु अंत:प्रेरणा को क्या कहा जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
अभिरुचि
(B)
आत्म-संप्रत्यय
(C)
संप्रत्यात्मक प्रवृत्ति
(D)
संप्रत्यात्मक इतिहास
Q.144
वेब सर्च इंजन ____ प्रोग्राम की सहायता से कार्य करता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
स्पाइडर
(B)
सर्वर
(C)
ब्राउज़र
(D)
लाईटर
Q.145
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;
अभिकथन A: फ्लांडर्स के अनुसार, कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही सीमित करने से आश्रितता बढ़ती है तथा लब्धि घटती है। कारण R: कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही विस्तारित करने से आश्रितता घटती है और लब्धि बढ़ती है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.146
सूची I को सूची II से सुमेलित करें-
सूची I (बुद्धिमत्ता मॉडल)
सूची II (प्रतिपादक)
a. सामान्य बुद्धिमत्ता और विशेष बुद्धिमत्ता
I. जॉन केरोल
b. संगठित बनाम तरल/प्रवाहमयी बुद्धिमत्ता
II. रॉबर्ट स्टर्नबर्ग
c. बुद्धिमत्ता का सोपानिक मॉडल
III. रेमंड बी. केट्टेल
d. बुद्धिमत्ता का त्रिचापीय सिद्धांत
IV. चार्ल्स स्पीयरमैन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-IV, b-III, c-I, d-II
(B)
a-IV, b-I, c-II, d-III
(C)
a-IV, b-III, c-II, d-I
(D)
a-I, b-II, c-III, d-IV
Q.147
बालकों में भावनात्मक विकास के चरणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें।
a. लगाव
b. प्रसन्नता/आनंद
c. ईर्ष्या
d. उत्तेजना/आवेश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
d, c, b, a
(B)
d, b, c, a
(C)
d, b, a, c
(D)
d, a, b, c
Q.148
गूगल क्रोम, इंटरनेट एक्सप्लोरर किसके उदाहरण हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
वेब ब्राउजर सॉफ्टवेयर
(B)
वेब पोर्टल
(C)
वेब सर्वर
(D)
वेबसाइट
Q.149
पारस्परिक शिक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन से सत्य हैं?
a. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक तथा दो या चार विद्यार्थी समूह बनाते हैं तथा बारी-बारी से पाठ अनुच्छेद की विषयवस्तु पर संवाद करते हैं।
b. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहभागिता करते हैं।
c. पारस्परिक शिक्षण में संवाद प्रश्न पूछने, संक्षेपण, स्पष्टीकरण और पूर्वानुमान पर आधारित होते हैं।
d. पारस्परिक शिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी की बड़ी संख्या में संवाद करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a और b
(B)
b और c
(C)
a और c
(D)
a और d
Q.150
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर हैं-
a. एम. एस. एक्सेल
b. ऑपरेटिंग सिस्टम
c. एम. एस. वर्ड
d. एडोब फोटोशॉप
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें: