Testline

तृतीय श्रेणी अध्यापक विज्ञान एवं गणित 2025

150 सवाल · पेज 4/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची-I (शिक्षण सहायक उपकरण) सूची-II (अनुप्रयोग)
(a) चांदा/कोणमापक (i) स्थानीय मानों का बोध करना
(b) कंप्यूटर बीजगणित प्रणाली (ii) कोणों का मापन करना
(c) शीर्षफलक / ऐबकस (iii) डाटा अवक्षेपित (प्लॉटिंग) करना
(d) चार्ट और आरेख (iv) प्रोग्रामिंग और कंप्यूटिंग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.62

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A : राजस्थान सरकार ने अरावली रेंज में अरावली हरित विकास परियोजना की शुरुआत की है।

कारण R : इस परियोजना का लक्ष्य क्षरणशील अरावली पारितंत्र का पुनः संधारण/ पुनः बहाली करना है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.63

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची-I (मेला) सूची-II (राजस्थान का जिला)
(a) जीणमाता (i) बीकानेर
(b) डिग्गी कल्याणजी (ii) करौली
(c) करणी माता (iii) टोंक
(d) कैला देवी (iv) सीकर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.64

राजस्थान में वनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
(a) राजस्थान के केवल 3.83% क्षेत्र में ही सघन वनावरण पाया जाता है।
(b) राजस्थान में प्रति व्यक्ति वनावरण केवल 0.03 हेक्टेयर है।
(c) सिरोही में न्यूनतम वनावरण है।
(d) धोकड़ा वन राजस्थान के बहुत बड़े क्षेत्र में पाये जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.65

ओम का नियम किसी चालक की विद्युत्-धारा, विभांतर और प्रतिरोध निर्धारित करने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।
(a) ओम के नियम के अनुसार, हर भौतिक स्थिति के अंतर्गत, एक चालक का विभांतर उससे प्रवाहित होने वाली विद्युत्-धारा के समानुपाती होता है।
(b) ओम के नियम का सदिश रूप है $E = \rho j$
(c) अर्धचालक ओम के नियम का पालन नहीं करता।
(d) ओम के नियम का सदिश रूप है $E = \sigma j$
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.66

पिछवाई चित्रकला का किस चित्रकला शाखा से संबद्ध है?

Q.67

राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।
(a) रघुकुल तिलक
(b) ओम प्रकाश मेहरा
(c) वसंतराव पाटिल
(d) सुखदेव प्रसाद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.68

निम्नलिखित में से कौन से कथन गलत हैं?
(a) रक्त में CO2 अभिगमन के दौरान क्लोराइड आयन (Cl⁻) प्लाज्मा से आर.बी.सी में जाते हैं, यह क्लोराइड शिफ्ट/स्थानांतरण से संबंधित है।
(b) रक्त में CO2 अभिगमन के दौरान क्लोराइड आयन (Cl⁻) HCO₃⁻ बदले में आर.बी.सी से बाहर निकलते हैं, इसे क्लोराइड शिफ्ट स्थानांतरण कहते हैं।
(c) भ्रूणीय हीमोग्लोबिन की वयस्क हीमोग्लोबिन की तुलना में O2 के लिए कम बंधुता होती है।
(d) अम्लता के बढ़ने के साथ O2 के लिए हीमोग्लोबिन की बंधुता कम हो जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.69

नीचे दिए गए तत्वों को उनके गलनांक के अनुसार बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) सोडियम (Na)
(b) मैग्नीशियम (Mg)
(c) आर्गन (Ar)
(d) फास्फोरस (P)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.70

अम्ल एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें प्रवृत्ति होती है :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.71

सही कथन/नों को चुनें :
(a) तनु विलयनों तथा आदर्श गैसों के लिए रासायनिक विभव, उसकी सांद्रता का लॉगिरथ्मीक फलन होता है।
(b) वाष्प दाब को कम करना, विलयन का अणुसंख्य गुणधर्म नहीं होता।
(c) परासरण, अर्धपारगम्य झिल्ली और विलायक को सम्मिलित नहीं करती।
(d) आदर्श विलयनों में, विलेय और विलायक दोनों रूलेट के नियम का पालन करते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.72

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची-I (श्वसन प्रक्रिया) सूची-II (संबंधित मांसपेशी/प्रक्रियाएँ)
(a) अंत:श्वसन/निश्वसन (i) स्केलीन और स्टर्नोक्लीडोमेस्टोइड/उरोजत्रुक कर्णमूलिका पेशियाँ ।
(b) उच्छवसन (ii) बाह्य अंतरालशरीय पेशी तथा डायाफ्राम संकुचित होती है।
(c) गहन अंत:श्वसन (iii) बाह्य अंतरालशरीय पेशी और डायाफ्राम (पट) शिथिल होते हैं।
(d) बलात् उच्छवसन (iv) आंतरिक अंतरालशरीय पेशियाँ तथा एबडोमेन संकुचित होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.73

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) सरकार ने 2014 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था।
(b) इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल सेवाएँ सुनिश्चित करके भारत को एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और डिजिटली सशक्त समाज में परिवर्तित करना है।
(c) कार्यक्रम का समन्वय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
(d) कार्यक्रम को डिजिटल अवसंरचना, डिजिटल स्किलिंग, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा आदि प्रमुख श्रेणियों में रखा जा सकता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.74

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची-I सीधी रेखाओं का युग्म सूची-II गुण
(a) $x+y=1, x-y=1$ (i) $y$ - अक्ष के समांतर
(b) $y=x, y=-x$ (ii) $x$ - अक्ष के समांतर
(c) $x=1, x=-1$ (iii) वे प्रतिच्छेदी रेखाएँ जो उद्भव मूल से गुजरती हैं।
(d) $y=1, y=-1$ (iv) प्रतिच्छेदी रेखाएँ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.75

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।

अभिकथन A :
रक्षा प्रणालियाँ समायोजन की अप्रत्यक्ष विधि हैं।

कारण R :
इस विधि में, कोई व्यक्ति मनोवैज्ञानिक क्रियात्मक खतरे अथवा जोखिम के विरुद्ध कुछ समय के लिए अपने स्व की रक्षा के लिए अस्थायी समायोजन करने का प्रयास करता है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Q.76

निम्नलिखित में से कौन से कथन उचित हैं ?

(a) समान परमाणु संख्या परन्तु विभिन्न न्यूक्लिऑन अंक के परमाणु, तत्व के समस्थानिक होते हैं।
(b) वे यौगिक, जिनमें धातु तत्व नहीं होते, वे प्रारूपिक रूप से विविक्त अणु के सह संयोजक यौगिक बना सकते हैं
(c) मैग्नीशियम का ऑक्सीकरण अंक -2 होता है जब वह $Mg^{2+}$ आयन (कैटायन) की अवस्था में होता है।
(d) सहसंयोजी आबंध, ध्रुवीय नहीं होने चाहिए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Q.77

एक शंकु और एक बेलन (सिलिण्डर) का आधार और ऊँचाई समान हैं। उनके आयतनों का अनुपात क्या होगा ?

Q.78

एक कबड्डी दल द्वारा मैचों की श्रृंखला में अर्जित अंक निम्न हैं :
17, 2, 7, 27, 15, 5, 14, 8, 10, 24, 48, 10, 8, 7, 18, 28
टीम द्वारा अर्जित अंकों की माध्यिका है :

Q.79

नीचे दी गई वस्तुओं को, उनके आयतन के अनुसार घटते हुए क्रम में व्यवस्थित करें :

(a) घन (भुजा = 3 cm)
(b) गोला (r = 3 cm)
(c) बेलन (r = 2 cm, h = 5 cm)
(d) शंकु (r = 3 cm, h = 5 cm)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Q.80

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (रोग) सूची-II (रोगाणु एवं संबंधित पद)
(a) चिकन पॉक्स (i) जर्मन मीज़ल्स
(b) रूबेला (अरुण चर्मता) (ii) कोरिनीबैक्टीरियम
(c) मंप्स (गलसुआ) (iii) वेरीसेला-जोस्टर वायरस (विषाणु)
(d) डिफ्थीरिया (iv) रूबुला/रूबेला वायरस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें