अरावली श्रृंखला के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
यह भारत की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में से एक है।
(B)
यह लगभग दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर विस्तारित है।
(C)
यह एक ज्वालामुखी पर्वत-श्रृंखला है।
(D)
इसमें तांबा, लेड और जिंक इत्यादि खनिज निक्षेप पाये जाते हैं।
Q.102
सूर्य के चारों ओर, ग्रहों की कक्षा का वर्णन उसकी अर्ध दीर्घ अक्ष $(a)$ और उसकी उत्केंद्रता $(e)$ के द्वारा दिया जाता है। शून्य उत्केंद्रता एक वृत्ताकार कक्ष के तदनरूपी होते हैं और शून्य से अधिक तथा एक से कम उत्केंद्रता दीर्घवृत्तीय कक्षा के तदनरूपी होते हैं। पृथ्वी की कक्षा की उत्केंद्रता का मान है :
(A)
0.0017
(B)
0.1670
(C)
0.0167
(D)
0.6710
Q.103
निम्नलिखित को कालक्रमानुसार (पुराने से नए) व्यवस्थित करें :
(a) राजस्थान गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान अधिनियम
(b) दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम
(c) निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम
(d) राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम
(e) सर्व शिक्षा अभियान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a), (b), (c), (d), (e)
(B)
(a), (c), (b), (d), (e)
(C)
(a), (c), (d), (e), (b)
(D)
(a), (e), (c), (d), (b)
Q.104
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक <b>अभिकथन A (Assertion A)</b> के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके <b>कारण R (Reason R)</b> के रूप में।
<b>अभिकथन A :</b>
जयपुर स्थित जंतर-मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह II द्वारा किया गया था।
<b>कारण R :</b>
यह यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.105
निम्नलिखित आत्म (स्व) के कोश को निम्नतम स्तर से उच्चतम स्तर तक व्यवस्थित करें:
(a) प्राणमय कोश
(b) अन्नमय कोश
(c) मनोमय कोश
(d) आनंदमय कोश
(e) विज्ञानमय कोश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
(a), (b), (c), (d), (e)
(B)
(a), (c), (b), (d), (e)
(C)
(b), (a), (c), (e), (d)
(D)
(b), (c), (a), (d), (e)
Q.106
कोशिका विभाजन के दौरान जीन विनिमय (क्रॉसिंग ओवर) इनके बीच होता है :
(a) अर्धसूत्री विभाजन में भगिनी अर्धसूत्रों (सिस्टर क्रोमेटिड) के बीच।
(b) समसूत्री विभाजन में असमजात गुणसूत्रों के अ-भगिनी अर्धसूत्रों के बीच।
(c) अर्धसूत्री विभाजन में समजात गुणसूत्रों के अ-भगिनी अर्धसूत्रों के बीच।
(d) अर्धसूत्री विभाजन में असमजात गुणसूत्रों के अ-भगिनी अर्धसूत्रों के बीच।
(e) समसूत्री और अर्धसूत्री विभाजन में अ-भगिनी अर्धसूत्रों के बीच।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (e)
(B)
केवल (d)
(C)
केवल (c)
(D)
केवल (a), (b)
Q.107
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
सूची-I (जिला)
सूची-II (सीमा)
(a) जालोर
(i) उत्तर प्रदेश
(b) श्री गंगानगर
(ii) गुजरात
(c) भरतपुर
(iii) मध्य प्रदेश
(d) बाँसवाड़ा
(iv) पंजाब
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(B)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
Q.108
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:
सूची-I (त्रिभुज)
सूची-II (गुण)
(a) समबाहु
(i) दो भुजाएँ समान हैं।
(b) समद्विबाहु
(ii) सभी भुजाएँ समान हैं।
(c) समकोणीय
(iii) सभी भुजाएँ विभिन्न हैं।
(d) विषमबाहु
(iv) एक कोण $90^{\circ}$ है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(B)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(C)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(D)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
Q.109
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
राजस्थान सरकार ने 2019 में जन सूचना पोर्टल आरंभ किया।
कारण R :
जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण के साथ-साथ यह सुविधा आम लोगों को उपलब्ध कराना है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.110
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 से संबंधित, जो सिफारिश नहीं है ?
(a) परख, राष्ट्रीय मूल्यांकन केन्द्र
(b) चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम
(c) राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रौद्योगिकी मंच (NETF)
(d) सामान्य विद्यालय प्रणाली (CSS)
(e) राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन (NRF)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (a), (b), (c)
(B)
केवल (d)
(C)
केवल (d), (e)
(D)
केवल (b), (c), (e)
Q.111
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
सूची-I राजस्थान की चोटियाँ
सूची-II जिला
(a) रघुनाथगढ़
(i) अजमेर
(b) खो
(ii) सीकर
(c) तारागढ़
(iii) उदयपुर
(d) जरगा
(iv) जयपुर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
(B)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(D)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
Q.112
निम्नलिखित में से कौनसे परीक्षण WAIS–R निष्पादन उप-परीक्षण के भाग हैं?
(a) स्मृति विस्तार
(b) अंक प्रतीक
(c) ब्लॉक डिजाइन
(d) शब्दावली
(e) चित्र व्यवस्था
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (a), (b) और (d)
(B)
केवल (b), (c) और (e)
(C)
केवल (c), (d) और (e)
(D)
केवल (b), (c) और (d)
Q.113
राजस्थान की बोलियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(a) रांगड़ी और नीमाड़ी, मालवी की उप-बोलियाँ हैं।
(b) हाड़ौती कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां क्षेत्र की बोली है।
(c) शेखावाटी उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में बोली जाती है।
(d) मेवाती अलवर और भरतपुर के भागों में बोली जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (a), (b) और (d)
(B)
केवल (a), (b) और (c)
(C)
केवल (a), (c) और (d)
(D)
केवल (b), (c) और (d)
Q.114
निम्नलिखित में से कौन से उचित है/ हैं?
(a) वृत्त के केन्द्र से बराबर दूरी पर, जीवाओं की लम्बाई बराबर होती हैं।
(b) वृत्त के केन्द्र पर किसी चाप द्वारा बना कोण, वृत्त पर बचे हुए भाग में इसके द्वारा किसी और बिंदु पर बने कोण का दुगुना होता है।
(c) एक वृत्त की समान खंड में कोण बराबर होते हैं।
(d) एक चक्रीय चतुर्भुज कोई भी विपरीत कोणों के युग्म का योग $360^{\circ}$ होता है।
(e) यदि किसी चतुर्भुज के एक विपरीत कोणों का योग $90^{\circ}$ है तो वह चक्रीय है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
केवल (a), (b) और (c)
(B)
केवल (a) और (b)
(C)
केवल (b), (c) और (e)
(D)
केवल (a), (b) और (d)
Q.115
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(a) सभी अनिवार्य एमीनो अम्लों का संश्लेषण शरीर में पर्याप्त मात्रा में होता है।
(b) वसा ऊतक का मुख्य कार्य वसा लसीकाणुओं (काइलोमाइक्रोन) से ट्राइग्लिसराइडों को निकालना है।
(c) गैर-कार्बोहाइड्रेट स्रोतों से ग्लूकोस के बनने की प्रक्रिया ग्लूकोसनवजनन (ग्लूकोनिओजेनेसिस) कहलाती है।
(d) सायनाइड एक मारक विष है क्योंकि ये एटीपी सिन्थेस से बद्ध होकर उसे अवरोधित कर देता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(a) और (b)
(B)
(b), (c) और (d)
(C)
(d) और (c)
(D)
(b) और (c)
Q.116
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने किस दौरान राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर “ऑपरेशन अलर्ट” लाँच किया था ?
(A)
जून, 2025
(B)
अगस्त, 2025
(C)
मई, 2025
(D)
जुलाई, 2025
Q.117
एक पूर्णांक को 1 से 100 में से यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। वह पूर्णांक 2 और 5 दोनों से विभाज्य हों, इसकी प्रायिकता क्या होगी?
(A)
$\frac{1}{2}$
(B)
$\frac{1}{5}$
(C)
$\frac{1}{10}$
(D)
$\frac{1}{100}$
Q.118
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में।
अभिकथन A :
विगत, जिस विषय का वर्णन करती है, उसके बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करती है।
कारण R :
राव रतन री वेली, विगत का एक उदाहरण है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D)
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Q.119
9, 12, 6, 12, 11 संख्याओं के लिए, नीचे दी गई राशियों के मान के अनुसार, बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) माध्य
(b) माध्यिका (माध्यस्थ)
(c) बहुलक (मोड)
(d) 2 माध्य + 3 बहुलक (मोड)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A)
(c), (b), (d), (a)
(B)
(c), (a), (b), (d)
(C)
(a), (c), (b), (d)
(D)
(a), (b), (c), (d)
Q.120
30 ग्राम (g) कार्बन में, कार्बन की मात्रा (मोल में) क्या है?