Q.1
वित्तीय विश्लेषण उपयोगी है -
- (A)
व्यवसाय के विभिन्न हितधारकों के लिए
- (B)
केवल अंशधारकों के लिए
- (C)
केवल प्रबंधन के लिए
- (D)
केवल ऋणदाताओं के लिए
150 सवाल · पेज 1/8
Q.1
वित्तीय विश्लेषण उपयोगी है -
व्यवसाय के विभिन्न हितधारकों के लिए
केवल अंशधारकों के लिए
केवल प्रबंधन के लिए
केवल ऋणदाताओं के लिए
Q.2
टीना तथा मीना 5 : 4 के अनुपात में लाभ विभाजन करते हुए साझेदार हैं, इन्होंने शीना को $\frac{1}{10}$ हिस्से के लिए प्रवेश दिया जिसे वह दोनों से बराबर प्राप्त करेगी।
नया लाभ विभाजन अनुपात होगा -
5 : 4 : 1
91 : 71 : 18
90 : 70 : 18
71 : 51 : 16
Q.3
नीचे दिये गये समीकरणों में से कौनसा सत्य है?
बेचे गये माल की लागत - अंतिम स्कंध - क्रय = प्रारंभिक स्कंध
बेचे गये माल की लागत + अंतिम स्कंध - प्रारंभिक स्कंध = क्रय
प्रारंभिक स्कंध + बेचे गये माल की लागत - क्रय = अंतिम स्कंध
प्रारंभिक स्कंध + क्रय + अंतिम स्कंध = बेचे गये माल की लागत
Q.4
कम्पनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार प्रतिभूति प्रीमियम का उपयोग नहीं किया जा सकता है -
(a) स्वयं के अंशों की पुनर्खरीद में
(b) अंशत: प्रदत्त बोनस अंशों के निर्गमन में
(c) स्थायी संपत्तियों के विक्रय पर हानि को अपलिखित करने में
(d) प्रारंभिक व्ययों को अपलिखित करने में
सही विकल्प का चयन कीजिए -
(b) तथा (c) दोनों
(c) तथा (d) दोनों
केवल (b)
(a) तथा (c) दोनों
Q.5
एकरूपता संबंधी परम्परा के अनुसार -
लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को सामान्यतः वर्ष दर वर्ष निरंतर अपनाया जाता है।
लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को प्रबंधकीय निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं।
लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को अंकेक्षक के निर्णय के आधार पर बदल सकते हैं।
लेखा विधियों एवं सिद्धांतों जिन्हें एक बार अपनाया गया है, किसी भी परिस्थिति में नहीं बदल सकते हैं।
Q.6
मि. युवराज, मैसर्स लाल चंद का 50,000 ₹ से ऋणी है। अब युवराज दिवालिया हो जाता है और उससे रुपये में 60 पैसे प्राप्त होते हैं।
जर्नल प्रविष्टि में, युवराज का खाता क्रेडिट किया जाएगा -
70,000 ₹
50,000 ₹
30,000 ₹
20,000 ₹
Q.7
निम्न में से कौनसी कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली की सीमा है?
गोपनीयता
उच्च प्रशिक्षण लागत
समय पर प्रतिवेदन
समंकों के प्रक्रियांकन में मितव्ययिता
Q.8
मुख्य-जर्नल (जर्नल प्रोपर) से संबंधित व्यवहारों की पहचान कीजिए -
(a) 50,000 ₹ का माल उधार बेचा
(b) पी. लिमिटेड से 2,00,000 ₹ की मशीन उधार खरीदी
(c) अदत्त वेतन 5,000 ₹
(d) राम से माल उधार खरीदा
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
केवल (b)
केवल (a)
(b) तथा (c) दोनों
केवल (c)
Q.9
खाता बही तैयार करने के बाद अगले चरण में……….. तैयार किया जाता है।
लाभ-हानि खाता
चिट्ठा
व्यापार खाता
तलपट
Q.10
हितधारकों को वित्तीय सूचना संप्रेषित करना संबंधित है -
अंकेक्षण से
पुस्तपालन से
लेखांकन से
प्रबंध लेखांकन से
Q.11
निम्न में से कौनसा रूढ़िवादिता परम्परा का प्रभाव होगा?
आयों एवं परिसम्पत्तियों का कम मूल्यांकन
परिसम्पत्तियों का अधिक मूल्यांकन
दायित्वों का कम मूल्यांकन
लाभों का अधिक मूल्यांकन
Q.12
स्तम्भ A का स्तम्भ B से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही कूट का चयन कीजिए -
| स्तम्भ A | स्तम्भ B |
|---|---|
| (A) अनुपात विश्लेषण | (i) आधार वर्ष से तुलना |
| (B) प्रवृत्ति विश्लेषण | (ii) तरलता व लाभप्रदता का मापन |
| (C) समानाकार विवरण | (iii) किसी सामान्य (समान) आधार का प्रतिशत |
| (D) नकद प्रवाह विवरण | (iv) नकद का आगमन व निर्गमन |
(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
(A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
(A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(iv)
(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
Q.13
निम्नलिखित में से कौनसी मद व्यापार खाते के डेबिट पक्ष में दर्शायी जाती है?
कमीशन प्राप्ति
बट्टा दिया गया
जावक गाड़ी भाड़ा
मजदूरी
Q.14
एस. लिमिटेड (असूचीबद्ध) ने 1 अप्रैल 2021 को 5,50,000 ₹ 11% ऋणपत्र निर्गमित किये, जिनका 31 मार्च 2028 को 5% प्रीमियम पर शोधन करना है। 31 मार्च 2022 को कम्पनी आपसे यह जानना चाहती है कि वर्ष 2021-2022 के लाभों में से ऋणपत्र शोधन संचय (DRR) खाते में SEBI की आवश्यकतानुसार कितनी राशि हस्तांतरित की जाये?
55,000 ₹
1,37,500 ₹
5,50,000 ₹
2,25,000 ₹
Q.15
एक संस्था द्वारा अग्रिम रूप से प्राप्त आय को………… माना जाता है।
सम्पत्ति
हानि
आगम
दायित्व
Q.16
यदि साझेदारी संलेख में कुछ भी निर्दिष्ट नहीं है, तो निम्न में से कौनसा कथन सही है?
हानि प्रबंध करने वाले साझेदार द्वारा वहन की जाएगी।
हानि साझेदारों द्वारा पूंजी अनुपात में वहन की जाएगी।
हानि अधिकतम पूंजी लगाने वाले साझेदार द्वारा वहन की जाएगी।
हानि समस्त साझेदारों द्वारा समान रूप से वहन की जाएगी।
Q.17
लेखांकन मानक-1 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी मान्यता मूलभूत लेखांकन मान्यताओं में सम्मिलित नहीं है?
उपार्जन
चालू व्यवसाय
निरन्तरता
व्यवसाय का अस्तित्व
Q.18
यदि कोई फर्म मशीनरी के ओवरहॉलिंग पर 50,000₹ व्यय करती है जो उसकी आयु 3 वर्ष बढ़ाती है और दक्षता 20% बढ़ाती है, तो इसे …………. के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए।
आयगत व्यय
पूंजीगत व्यय
उत्पादन व्यय
आस्थगित आयगत व्यय
Q.19
एक फर्म के विघटन में, सम्पत्ति 2,00,000 ₹ तथा दायित्व 1,20,000 ₹ हैं। वसूली व्यय 10,000 ₹, जो कि साझेदार A द्वारा भुगतान किये गये। कुल पूंजी 80,000 ₹, लाभ एवं पूंजी अनुपात 1:1 है। A को अंतिम भुगतान क्या होगा, यह मानते हुए कि सम्पत्तियाँ पुस्तक मूल्यों पर वसूल की जाती हैं तथा दायित्वों का भुगतान भी पुस्तक मूल्यों पर किया गया?
25,000 ₹
45,000 ₹
35,000 ₹
40,000 ₹
Q.20
यदि एक व्यापारी का सकल लाभ 2,00,000 ₹ है, परिचालन व्यय 1,20,000 ₹ है जिसमें एक ऐसी इमारत जो व्यवसाय के लिए केवल 50% उपयोग होती है, पर 30,000 ₹ ह्रास शामिल है, तो समायोजित शुद्ध लाभ क्या होगा?
50,000 ₹
65,000 ₹
95,000 ₹
80,000 ₹