Q.41
भारत की संविधान सभा में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने अपना प्रथम औपचारिक उद्बोधन किस तारीख को दिया ?
- (A)
13 दिसम्बर, 1946
- (B)
16 दिसम्बर, 1946
- (C)
17 दिसम्बर, 1946
- (D)
15 दिसम्बर, 1946
100 सवाल · पेज 3/5
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)Syllabus (English)
Q.41
भारत की संविधान सभा में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने अपना प्रथम औपचारिक उद्बोधन किस तारीख को दिया ?
13 दिसम्बर, 1946
16 दिसम्बर, 1946
17 दिसम्बर, 1946
15 दिसम्बर, 1946
Q.42
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता वाली मौलिक अधिकार उप-समिति से सम्बद्ध थे ?
जवाहरलाल नेहरू
वल्लभभाई पटेल
जे.बी. कृपलानी
राजेन्द्र प्रसाद
Q.43
सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
| सूची-I (सेवाओं का उपखण्ड) | सूची-II (द्रुत वृद्धि का मुख्य कारण) |
|---|---|
| (i) व्यावसायिक सेवाएँ | (a) दूरसंचार क्षेत्र का विस्तार |
| (ii) संचार सेवाएँ | (b) उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार |
| (iii) बैंकिंग एवं बीमा सेवाएँ | (c) सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र का विस्तार |
(i)-(a), (ii)-(b), (iii)-(c)
(i)-(b), (ii)-(c), (iii)-(a)
(i)-(c), (ii)-(a), (iii)-(b)
(i)-(a), (ii)-(c), (iii)-(b)
Q.44
भारत में नागरिकता से सम्बन्धित प्रावधानों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 में प्रयुक्त ‘प्रत्येक व्यक्ति’ शब्द में केवल प्राकृतिक (स्वाभाविक) व्यक्ति शामिल हैं, निगमों और कम्पनियों जैसी कानूनी संस्थाएँ नहीं।
(II) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 के अन्तर्गत भारत का नागरिक होने के लिए पहली अनिवार्य पूर्वशर्त यह है कि व्यक्ति का भारत के राज्यक्षेत्र में अधिवास होना चाहिए।
सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल (I) सही है।
केवल (II) सही है।
(I) एवं (II) दोनों सही हैं।
न तो (I), न ही (II) सही है।
Q.45
समता के मूल अधिकार के संदर्भ में, संविधान के अनुच्छेद 18 के न्यायिक निर्वाचन से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) पद्म पुरस्कार अलंकरण कुलीनता की उपाधियाँ नहीं हैं और न ही अनुच्छेद 18 का उल्लंघन हैं।
(II) ये पुरस्कार अलंकरण प्राप्तकर्ता के नाम के पहले या बाद में प्रयोग किए जा सकते हैं।
केवल (I) सही है।
केवल (II) सही है।
(I) व (II) दोनों सही हैं।
न तो (I), न ही (II) सही है।
Q.46
निम्नांकित में से कौन अजमेर मेरवाड़ा से भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे ?
हरिभाऊ उपाध्याय
गोकुललाल असावा
बी.के. कौल
मुकुट बिहारीलाल भार्गव
Q.47
भारत के राष्ट्रपति को संविधान द्वारा निम्नांकित में से कौन सी एक भूमिका प्रदान नहीं की गई है ?
संघ के रक्षा बलों का सर्वोच्च कमांडर
भारत सरकार का औपचारिक कार्यपालिका-प्रधान
संसद का एक अंग
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का सभापति
Q.48
लोक सभा में प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, नियम 377 किससे संबंधित है ?
सदन को स्थगित करने या बैठक को निलंबित करने की अध्यक्ष की शक्ति से ।
संवैधानिक संशोधनों पर चर्चा को सुगम बनाने से ।
किसी ऐसे विषय को उठाने से जो व्यवस्था का प्रश्न न हो ।
व्यक्तिगत, आर्थिक या प्रत्यक्ष हित के आधार पर किसी सदस्य के मत पर आपत्ति से ।
Q.49
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अधीन प्रधानमंत्री होता है :
चयनित
मनोनीत
नियुक्त
निर्वाचित
Q.50
भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क के अन्तर्गत इनमें से कौन सा मूल कर्त्तव्य ‘नहीं’ है ?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा
देश की रक्षा करना
लोक स्वास्थ्य में सुधार
Q.51
भारत के संविधान के कौन से अनुच्छेद में यह स्पष्ट उल्लिखित है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि सभी न्यायालयों पर आबद्धकर है ?
अनुच्छेद 139
अनुच्छेद 139-क
अनुच्छेद 140
अनुच्छेद 141
Q.52
भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अन्तर्गत राष्ट्रपति निर्वाचन आयोग से परामर्श के पश्चात् प्रादेशिक आयुक्तों की नियुक्ति कर सकेगा ?
324(1)
324(2)
324(3)
324(4)
Q.53
निम्नलिखित में से कौन सा पंचशील के पाँच सिद्धांतों में सम्मिलित नहीं है ?
पारस्परिक गैर-आक्रामकता
घरेलू मामलों में पारस्परिक सहयोग से हस्तक्षेप
समानता और पारस्परिक लाभ
शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व
Q.54
भारत के संविधान के सौ वें संशोधन का सम्बन्ध भारत के किस पड़ोसी देश से है ?
पाकिस्तान
बांग्लादेश
श्रीलंका
मालदीव
Q.55
भारत के निम्नलिखित उप-राष्ट्रपतियों में से किसका कार्यकाल सबसे कम रहा है ?
आर. वेंकटरमण
वी.वी. गिरी
कृष्णकांत
जगदीप धनखड़
Q.56
निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति हैं ?
A. अनुप्रयुक्त
B. मानकात्मक
C. सकारात्मक
D. वैज्ञानिक
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A, B और D
A, C और D
A, B और C
B, C और D
Q.57
शैक्षिक मनोविज्ञान के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
S1 : शैक्षिक मनोविज्ञान प्रभावी शिक्षण विधियों में योगदान देता है ।
S2 : यह कक्षा के वातावरण की अनदेखी करता है और केवल सिद्धान्त पर ध्यान केन्द्रित करता है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
S1 और S2 दोनों सही हैं ।
S1 और S2 दोनों गलत हैं ।
S1 सही है, किन्तु S2 गलत है ।
S1 गलत है, किन्तु S2 सही है ।
Q.58
निम्नांकित में से कौन ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज’ (ओपेक) का संस्थापक सदस्य नहीं है ?
सऊदी अरब
वेनेजुएला
द यूनाइटेड अरब अमीरात
कुवैत
Q.59
एरिक्सन के सिद्धान्त में ‘उद्योग बनाम हीनता’ चरण के पहले और बाद में क्रमशः कौन से मनो-सामाजिक चरण आते हैं ?
पहल बनाम ग्लानि और आत्मीयता बनाम अलगाव
पहल बनाम ग्लानि और पहचान बनाम भूमिका भ्रम
स्वायत्तता बनाम लज्जा और पहचान बनाम भूमिका भ्रम
पहचान बनाम भूमिका भ्रम और आत्मीयता बनाम अलगाव
Q.60
विकासात्मक प्रक्रिया में, जब विकास प्रभावशाली अनुभवों की प्रतिक्रिया में परिवर्तन के लिए खुला होता है, तो उसे कहा जाता है :
स्थिरता
लचीलापन
प्रकृति
जीवन प्रत्याशा