अभिकथन (A) : जन्म से पूर्व एवं जन्म के पश्चात् दोनों ही अवस्थाओं में, जीवन, शारीरिक विकास में दिशात्मक अनुक्रम के नियमों का पालन करता है।
कारण (R) : शरीर के केन्द्रीय अक्ष से छोर की ओर विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, जिसे सिफैलो-कॉडल नियम के नाम से जाना जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
(A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B)
(A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
(A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(D)
(A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
Q.62
निम्नलिखित में से कौन सा परोक्ष पुनर्बलन का उदाहरण नहीं है ?
(A)
ईमानदारी के लिए मित्र को पुरस्कार मिलते देखना
(B)
अच्छे व्यवहार के लिए स्वयं पुरस्कार प्राप्त करना
(C)
किसी को प्रशंसा मिलते देखकर उसके व्यवहार की नकल करना
(D)
अच्छे व्यवहार के लिए दूसरे को प्रशंसा मिलते देख, वैसा व्यवहार अपनाना
Q.63
निम्नलिखित में से कौन सा तत्त्व शास्त्रीय अनुबंधन की मूल प्रक्रिया से संबंधित नहीं है, जो अनुबंधन की प्रक्रिया को पूरा करता है ?
(A)
अधिगमहित उद्दीपक
(B)
अनैच्छिक प्रतिक्रिया
(C)
अनुबंधित उद्दीपक
(D)
तटस्थ उद्दीपक
Q.64
अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
अधिगम एक प्रक्रिया है, उत्पाद नहीं।
(B)
अधिगम के कारण होने वाले व्यवहारगत परिवर्तन अनुकूल या प्रतिकूल हो सकते हैं।
(C)
मूल प्रवृत्तियाँ एवं प्रतिवर्त क्रियाएँ अधिगम नहीं हैं।
(D)
अधिगम में अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार के परिवर्तन शामिल होते हैं।
Q.65
निम्नलिखित कथनों को पढ़ें : A : अस्वीकरण वास्तविकता को स्वीकार करने से सचेत रूप से इंकार करना है। B : यह व्यक्ति को दुश्चिन्ता से बचाता है।
सही विकल्प का चयन करें :
(A)
A और B दोनों सही हैं।
(B)
A और B दोनों गलत हैं।
(C)
A गलत है, किन्तु B सही है।
(D)
A सही है, किन्तु B गलत है।
Q.66
ऑलपोर्ट के शीलगुण सिद्धांत से निम्नलिखित व्यक्तित्व शीलगुणों की श्रेणियों को उनके उदाहरणों के साथ सुमेलित कीजिए :
| Column I | Column II |
| :— | :— |
| (i) कार्डिनल शीलगुण | (a) शेरिल को पारंपरिक कपड़े पसंद हैं। |
| (ii) केन्द्रीय शीलगुण | (b) महात्मा गांधी का अहिंसावाद |
| (iii) गौण शीलगुण | (c) एंजेला एक निष्ठावान लड़की है। |
| | (d) अनिष्का चॉकलेट्स पसंद करती है। |
सही कूट का चयन कीजिए :
(A)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(B)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(C)
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(D)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
Q.67
थर्स्टन ने अपने प्राथमिक मानसिक क्षमताओं के सिद्धांत में निम्नलिखित में से किन मानसिक क्षमताओं का उल्लेख नहीं किया है ?
(a) मौखिक समझ
(b) संख्यात्मक क्षमताएँ
(c) साहचर्यात्मक क्षमताएँ
(d) स्थानिक संबंध
(e) प्रत्यक्षिक गति
(f) शब्द प्रवाह
(g) उच्च स्तरीय कौशल
(h) स्मृति
(i) आगमनात्मक तर्क
सही कूट का चयन कीजिए :
(A)
केवल (a) एवं (h)
(B)
केवल (d) एवं (e)
(C)
केवल (c) एवं (g)
(D)
केवल (f) एवं (i)
Q.68
व्यक्तित्व मापन की प्रक्षेपी तकनीकों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
(A)
प्रक्षेपी तकनीकें कई मायनों में मनोमितीय परीक्षणों से भिन्न होती हैं ।
(B)
उद्दीपक अपेक्षाकृत या पूर्ण रूप से संरचित होते हैं और स्पष्ट रूप से परिभाषित होते हैं ।
(C)
विषय की प्रतिक्रियाएँ ना तो सही होती हैं, ना ही गलत ।
(D)
प्रक्षेपी तकनीकों का अंकन एवं व्याख्या कभी-कभी व्यक्तिनिष्ठ होती हैं ।
Q.69
ग्राहम वॉल्स के अनुसार, सृजनात्मकता के निम्नलिखित चरणों को उनके कार्यों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) प्रेरणा (इंसपिरेशन)
(b) तैयारी (प्रिपेयरेशन)
(c) ऊष्मायन (इनक्यूबेशन)
(d) सत्यापन (वैरिफिकेशन)
(i) व्यक्ति को समाधानों के बारे में अचानक सूझ प्राप्त हो जाती है।
(ii) व्यक्ति समस्या के बारे में सचेत रूप से नहीं सोचता है, लेकिन रचनात्मक प्रक्रियाएँ अचेतन रूप से चलती रहती हैं।
(iii) व्यक्ति समस्या को समझने का प्रयास करता है।
(iv) व्यक्ति समस्या के समाधान का मूल्यांकन करने का प्रयास करता है।
सही कूट का चयन कीजिए :
(A)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(B)
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C)
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(D)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
Q.70
मेयर-सेलोवी के संवेगात्मक बुद्धि के प्रतिमान में भावनाओं के प्रत्यक्षीकरण के तुरन्त बाद कौन सा घटक आता है ?
(A)
भावनाओं को समझना
(B)
भावनाओं का उपयोग कर विचारों को सुगम बनाना
(C)
भावनाओं को व्यक्त करना
(D)
भावनाओं का प्रबंधन करना
Q.71
कौन से सिद्धान्त के अनुसार अभिप्रेरणा, जैविक आवश्यकताओं द्वारा आंतरिक संतुलन बनाए रखने के लिए संचालित होती है ?
(A)
उपलब्धि अभिप्रेरणा सिद्धान्त
(B)
आंतरिक अभिप्रेरणा सिद्धान्त
(C)
प्रणोद न्यूनीकरण सिद्धान्त
(D)
सामाजिक आग्रह सिद्धान्त
Q.72
एक शिक्षक विद्यार्थियों के एक समूह में ‘प्रतिक्रिया समय’ में भिन्नता का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रकार की वैयक्तिक भिन्नता को किस श्रेणी में वर्गीकृत किया जा सकता है ?
(A)
मानसिक भिन्नताएँ
(B)
भावनात्मक भिन्नताएँ
(C)
शारीरिक क्षमता में भिन्नताएँ
(D)
अभिवृत्ति में भिन्नताएँ
Q.73
निम्नलिखित में से कौन सा कथन आंतरिक अभिप्रेरणा के संबंध में सही नहीं है ?
(A)
चुनौती का संबंध इस बात से है कि कोई व्यक्ति किसी नई चुनौती से मिलने वाले रोमांच का कितना आनंद लेता है।
(B)
आनंद का संबंध उस सुख से है जो किसी व्यक्ति को कार्य करने से प्राप्त होता है।
(C)
निपुणता उस उपलब्धि की अनुभूति से संबंधित है, जो किसी व्यक्ति को किसी कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्राप्त होती है।
(D)
प्रतिपुष्टि और प्रशंसा को आंतरिक अभिप्रेरणा के उदाहरणों के रूप में संदर्भित किया जा सकता है।
Q.74
निम्नलिखित में से कौन सा 21वीं सदी के कौशलों के जीवन कौशलों में सम्मिलित नहीं है ?
(A)
पहल
(B)
नेतृत्व
(C)
नवाचार
(D)
अनुकूलन
Q.75
निम्नलिखित में से कौन से 21वीं सदी के कौशलों के 4C के अवयव हैं ?
A. आलोचनात्मक चिन्तन
B. गणना
C. सहयोग
D. सम्प्रेषण
E. तनाव से निपटना
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
A, B और C
(B)
A, C और D
(C)
A, B और D
(D)
A, D और E
Q.76
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
** (A) ** : समावेशी शिक्षा केवल दिव्यांगों को मुख्य धारा में शामिल करने तक सीमित है।
** (B) ** : समावेशी शिक्षा का अर्थ है सभी को अपनाना।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
(A) एवं (B) दोनों सत्य हैं।
(B)
(A) एवं (B) दोनों असत्य हैं।
(C)
(A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है।
(D)
(A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है।
Q.77
निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में मानसून (जून-सितम्बर 2025) के दौरान सर्वाधिक वर्षा अंकित की गई ?
(A)
भीलवाड़ा
(B)
धौलपुर
(C)
झालावाड़
(D)
सवाई माधोपुर
Q.78
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिए :
सूची-I (नदियाँ)
सूची-II (सहायक नदियाँ)
A. साबरमती
(i) बाण्डी
B. लूनी
(ii) चाप
C. सोम
(iii) सारनी
D. माही
(iv) माजम
कूट :
A
B
C
D
(A)
(iv) (iii) (ii) (i)
(B)
(iii) (iv) (i) (ii)
(C)
(iv) (i) (iii) (ii)
(D)
(ii) (iv) (i) (iii)
Q.79
वन विभाग, राजस्थान के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 के अनुसार, राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष कुल वनावरण एवं वृक्षावरण कितना प्रतिशत है ?
(A)
7.84%
(B)
9.60%
(C)
8.00%
(D)
6.40%
Q.80
निम्नलिखित में से कौन सा अरावली शिखर रघुनाथगढ़ से नीचा और बैराठ से ऊँचा है ?