निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(a) राजस्थान में 2012 में कुल गोजातीय जनसंख्या पशु व भैंस मिलाकर 26.3 मिलियन थी।
(b) यह पिछली पशुगणना की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी।
(c) राजस्थान देश का दूसरा राज्य है जहां गाय पालन के लिये समर्पित मंत्रालय है, जिसे ‘गोपालन विभाग’ कहा जाता है।
(d) राजस्थान में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिये राज्य सरकार के द्वारा प्रथम गाय अभयारण्य की स्थापना गंगानगर में इन्दिरा नहर के पास की जा रही है।
19वीं पशुगणना 2012 के अनुसार राजस्थान में कुल गोजातीय जनसंख्या (पशु व भैंस मिलाकर) 26.3 मिलियन थी। इस गणना के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और 2012 की गणना में राज्य का कुल पशुधन 57.7 मिलियन था। राजस्थान सरकार ने गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए समर्पित ‘गोपालन विभाग’ की स्थापना की है।…