‘अव्ययीभाव - तत्पुरुष - कर्मधारय - द्विगु - द्वन्द्व’ के निम्नलिखित उदाहरणों को पहचान कर इसी क्रम में ही व्यवस्थित कीजिए-
a. अध्यात्म
b. नवजात
c. वाग्दत्त
d. अन्नजल
e. नवरत्न
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d, e
(B)
a, c, b, e, d
(C)
c, d, e, a, b
(D)
b, c, d, e, a
Q.102
‘प्र’ उपसर्ग से निर्मित शब्द है-
(A)
प्रतिकूल
(B)
प्रत्यक्ष
(C)
प्रख्यात
(D)
प्रत्युपकार
Q.103
निम्नलिखित में से असंगत युग्म की पहचान कीजिए- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
‘इ’ प्रत्यय - बलि
(B)
‘आ’ प्रत्यय - घोषणा
(C)
‘अन’ प्रत्यय - क्रंदन
(D)
‘अना’ प्रत्यय - वासना
Q.104
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I
सूची II
a. सर्पाकार कोष्ठक
I. ^
b. अपूर्ण सूचक
II. { }
c. पुनरुक्ति सूचक
III. xxx
d. हंस पद
IV. “
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-IV, b-III, c-II, d-I
(B)
a-III, b-II, c-I, d-IV
(C)
a-II, b-III, c-IV, d-I
(D)
a-I, b-II, c-III, d-IV
Q.105
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I (मुहावरे)
सूची II (अर्थ)
a. अक्ल का दुश्मन होना
I. बहुत ही क्रोधित व्यक्ति
b. अन्न जल उठाना
II. मूर्ख होना
c. अगिया बैताल
III. अपनी सत्यता की परीक्षा देना
d. अक्ल का पुतला
IV. अधिक बुद्धिमान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-II, b-III, c-IV, d-I
(B)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(C)
a-III, b-IV, c-I, d-II
(D)
a-I, b-II, c-III, d-IV
Q.106
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I (मुहावरे)
सूची II (अर्थ)
a. अंक में भरना
I. भेद जानना
b. अंग टूटना
II. प्यार से गोद में लेना
c. अंत पाना
III. थकावट से बदन में दर्द होना
d. अंटी मारना
IV. चाल चलना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-I, b-II, c-III, d-IV
(B)
a-II, b-III, c-IV, d-I
(C)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(D)
a-III, b-IV, c-I, d-II
Q.107
निम्नलिखित मिश्र वाक्य का सही क्रम है:
a. उस
b. पुस्तकालय को खरीदा
c. उसने
d. मित्र का था
e. जो उसके
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d, e
(B)
b, c, d, e, a
(C)
b, c, d, a, e
(D)
c, a, b, e, d
Q.108
निम्नलिखित संयुक्त वाक्य का सही क्रम है:
a. लूटा
b. बल्कि
c. उसकी
d. हत्या भी कर दी।
e. उसने न केवल गरीब को
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d, e
(B)
b, c, d, a, e
(C)
e, a, b, c, d
(D)
c, d, e, a, b
Q.109
‘विधिवचक, निषेधवाचक, आज्ञावाचक, प्रश्नवाचक, विस्मयवाचक’ वाक्यों का सही क्रम है:
a. तुम खाओ।
b. हम खा चुके।
c. हमने खाना नहीं खाया।
d. क्या तुम खा रहे हो?
e. ओह! मेरा सिर फटा जा रहा है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d, e
(B)
b, c, a, d, e
(C)
c, d, a, b, e
(D)
b, a, c, d, e
Q.110
हिंदी में प्रयुक्त निम्नलिखित विराम चिह्नों में से कौन-सा पूर्णतः हिंदी का है?
(A)
; (अर्ध विराम चिह्न)
(B)
? (प्रश्नचिह्न)
(C)
! (आश्चर्य चिह्न)
(D)
। (पूर्ण विराम चिह्न)
Q.111
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I
सूची II
a. अल्प विराम
I. !
b. अर्ध विराम
II. ।
c. पूर्ण विराम
III. ,
d. आश्चर्य चिह्न
IV. ;
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-I, b-III, c-IV, d-II
(B)
a-I, b-II, c-III, d-IV
(C)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(D)
a-III, b-IV, c-II, d-I
Q.112
‘लक्षणा’ शब्द शक्ति की परिभाषा का सही क्रम है-
a. मुख्य अर्थ के बाधित होने पर
b. अन्य अर्थ लक्षित हो
c. मुख्य अर्थ से संबंध रखने वाला
d. जिस क्रिया या शक्ति से
e. रूढ़ि अथवा प्रयोजन के कारण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, e, c, d, b
(B)
c, e, d, b, a
(C)
b, c, d, e, a
(D)
a, e, d, c, b
Q.113
‘अभिधा’ शब्द शक्ति से कितने प्रकार के शब्दों का अर्थबोध होता है?
(A)
तीन
(B)
चार
(C)
पाँच
(D)
दो
Q.114
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अगले तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए
हमारी पीढ़ी को स्वतंत्रता अर्जित नहीं करनी पड़ी। पिछली पीढ़ियों के संचित पुण्यों की तरह मिल गई। मिल गई तो मिल गई, खैरात में मिली किसी भी चीज़ की कद्र कभी किसी ने जानी है! तो भला हम कैसे आज़ादी की कद्र जानते? पर जब आज़ादियों में कटौती होती है, तब हम न जाने कैसा-कैसा अनुभव करते हैं। आज़ादी में कटौती? यह क्या चीज़ है? संविधान ने हमें हर तरह की आज़ादी की गारंटी दी है न? तो बस, हम हैं आज़ाद हर तरह से। हमारा देश सर्वसत्ता-संपन्न संप्रभु देश है। आज भले ही हमें अपने हर बड़े फैसले से पहले अमेरिका की भृकुटियों का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा करनी पड़ती हो। जनता जनतंत्र का प्रभु है - भले ही उसे हर नीति के बाहर खड़ा कर दिया जाता हो, जनता ठहरी भीड़ और भीड़ पर विश्वास कैसे किया जा सकता है! तो विश्वास करें, जनता के प्रतिनिधियों पर? हाँ, वे तो स्वतंत्रता के संरक्षक हैं। और अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या जनता अपने इन तथाकथित प्रतिनिधियों को वापस भी बुला सकती है? अगर नहीं तो यह कैसी स्वतंत्रता है? कहाँ की संप्रभुता है? कानून के राज्य, समानता और सामाजिक न्याय की तो बात ही मत कीजिए। इन कटघरों में बंधे, तो आज़ादी कैसी? ना, आज जिस तरह की आज़ादी का उपयोग यह देश कर रहा है, वह इन चौहद्दियों में नहीं आती। कोई चाहे तो इसे अराजकता कह ले!
जनतंत्र का प्रभु कौन है?
(A)
जनता
(B)
प्रधानमंत्री
(C)
राष्ट्रपति
(D)
संसद
Q.115
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार ‘सेंत में मिलना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
(A)
कठिनाई से मिलना
(B)
संघर्ष से मिलना
(C)
बिना परिश्रम के मिलना
(D)
परिश्रम से मिलना
Q.116
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार जनता को क्या संज्ञा दी गई है?
(A)
प्रहरी की
(B)
रक्षक की
(C)
भीड़ की
(D)
संरक्षक की
Q.117
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I (लोकोक्तियाँ)
सूची II (अर्थ)
a. जिसको पिया चाहे, वही सुहागिन
I. मनुष्य ही मनुष्य का शत्रु है
b. जो बोले सो घी को जाए
II. महाकृपण
c. जी का बैरी जी
III. जिसको अफसर माने, वही योग्य है
d. जी जाए, घी न जाए
IV. ज्यादा बोलना अच्छा नहीं होता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-III, b-I, c-IV, d-II
(B)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(C)
a-I, b-II, c-III, d-IV
(D)
a-III, b-IV, c-I, d-II
Q.118
सूची I को सूची II से सुमेलित करें-
सूची I (कहावतें)
सूची II (अर्थ)
a. अटका बनिया देय उधार
I. कमजोर से सब लाभ उठाते हैं।
b. अनदेखा चोर शाह बराबर
II. कोई काम खुद करना ही श्रेयस्कर है।
c. गरीब की जोरू सब की भौजाई
III. दबाव पड़ने पर सब कुछ करना पड़ता है।
d. खेती, खसम लेती
IV. चोरी नहीं पकड़े जाने पर चोर स्वयं को निर्दोष के समकक्ष समझता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-I, b-II, c-III, d-IV
(B)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(C)
a-III, b-II, c-I, d-IV
(D)
a-III, b-IV, c-I, d-II
Q.119
निम्नलिखित में से कौन से वाक्य सही हैं?
a. शब्द शक्तियाँ तीन प्रकार की होती हैं।
b. शब्द शक्तियाँ चार प्रकार की होती हैं।
c. लक्षणा व्यापार की तीन स्थितियाँ हैं।
d. ‘घोड़ा’ यौगिक शब्द है।
e. ‘दिवाकर’ यौगिक शब्द है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, c और e
(B)
a, d और e
(C)
b, c और d
(D)
b, c और e
Q.120
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I (पारिभाषिक शब्द)
सूची II (अर्थ)
a. अंत:स्थ
I. कारक, जिसमें आधार (में, पर) का अर्थ हो
b. अपादान
II. स्वर और व्यंजन के बीच की ध्वनियाँ
c. अधिकरण
III. ने, से, का, लिए आदि संबंधसूचक अव्यय
d. परसर्ग
IV. कारक, जिसमें अलगाव का अर्थ निहित हो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें: