इनमें से किन वाक्यों में पुरुषवाचक सर्वनाम का प्रयोग है?
a. मैं कहता हूँ कि नदियाँ सूखती जा रही हैं।
b. मैं आप चला जाऊँगा।
c. मैंने आपसे कहा था कि वह बीमार नहीं है।
d. मैं यह काम आप ही कर लूँगा।
e. आपके घर कोई आया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
d और e
(B)
a और c
(C)
b और c
(D)
c और d
Q.82
‘सार्वनामिक - गुणवाचक - निश्चित संख्यावाचक - अनिश्चित परिमाणबोधक’ विशेषण के इन भेदों के उदाहरणों को उपर्युक्त क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
a. प्राचीन
b. कोई
c. चौगुना
d. बहुत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d
(B)
b, a, c, d
(C)
c, a, d, b
(D)
a, c, d, b
Q.83
‘कर्ता - कर्म - करण - सम्प्रदान - अपादान’ कारक के उदाहरणों को पहचान कर इसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
a. पक्षी उड़ता है।
b. श्याम गेंद से खेलता है।
c. वृक्ष से पत्ता गिरता है।
d. राहुल ने चोर को पकड़ा।
e. हम पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, e, b, d, c
(B)
b, a, c, e, d
(C)
a, d, b, e, c
(D)
c, d, e, b, a
Q.84
निम्नलिखित में से कर्मवाच्य के उदाहरण हैं-
a. रमेश पत्र लिखवाता है।
b. बच्चे शोर मचाएँगे।
c. भारतीयों के द्वारा महात्मा गांधी नहीं भुलाए जा सकते।
d. दुकान बंद करा दी गई।
e. मित्र विपत्ति में मदद करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a और e
(B)
c और d
(C)
b और e
(D)
d और e
Q.85
इनमें से असत्य कथन की पहचान कीजिए-
a. पुल्लिंग संज्ञा के आकारांत को एकारांत कर देने से बहुवचन बनता है।
b. ‘प्रत्येक’ तथा ‘हरएक’ का प्रयोग सदा बहुवचन में होता है।
c. भाववाचक और गुणवाचक संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में होता है, लेकिन जहाँ संख्या या प्रकार का बोध हो, वहाँ गुणवाचक-भाववाचक संज्ञाएँ बहुवचन में भी प्रयुक्त हो सकती हैं।
d. प्राण, आँसू, ओठ इत्यादि शब्दों का प्रयोग हिन्दी में बहुवचन में होता है।
e. द्रव्यवाचक संज्ञाओं का सदा बहुवचन में ही प्रयोग करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a और b
(B)
b और e
(C)
c और e
(D)
b और d
Q.86
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I
सूची II
a. तत्सम
I. चसक
b. तद्भव
II. वत्स
c. देशज
III. हल्दी
d. विदेशी
IV. ताजा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-I, b-II, c-IV, d-III
(B)
a-II, b-III, c-I, d-IV
(C)
a-II, b-IV, c-I, d-III
(D)
a-III, b-II, c-IV, d-I
Q.87
‘गम’ प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
संगम
(B)
समागम
(C)
समाधिगम
(D)
तुरंगम
Q.88
निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तत्सम है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
नौ
(B)
घोड़ा
(C)
मोर
(D)
मध्य
Q.89
निम्नलिखित शब्दों में ‘दीर्घ-गुण-वृद्धि-यण-अयादि’ सन्धि के उदाहरणों को पहचानकर इसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
a. रमेश
b. कपीश
c. मतैक्य
d. नाविक
e. न्यून
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
b, a, c, d, e
(B)
a, b, d, c, e
(C)
c, a, e, b, d
(D)
b, a, c, e, d
Q.90
‘एकत्र - ग्रास - कुत्सा - उपरि’ शब्दों के विलोम चुनकर इसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
a. मोक्ष
b. प्रशंसा
c. विकीर्ण
d. निम्न
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b, c, d
(B)
c, a, b, d
(C)
b, a, d, c
(D)
d, a, b, c
Q.91
इनमें से ‘अज’ के अर्थ को द्योतित करते हैं?
a. सर्प
b. सूर्य
c. बकरा
d. अग्नि
e. दशरथ के पिता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
c और e
(B)
a और b
(C)
b और d
(D)
d और e
Q.92
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
सूची I
सूची II
a. भय
I. भयंकर डर
b. त्रास
II. सामान्य डर
c. वेदना
III. मानसिक कष्ट
d. व्यथा
IV. शारीरिक कष्ट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a-II, b-I, c-IV, d-III
(B)
a-I, b-II, c-III, d-IV
(C)
a-III, b-II, c-IV, d-I
(D)
a-IV, b-III, c-II, d-I
Q.93
निम्नलिखित में ‘नि’ उपसर्ग निर्मित शब्द है-
a. निडर
b. निस्तेज
c. निराकार
d. निवास
e. निश्चय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a और d
(B)
b और c
(C)
c और d
(D)
b और e
Q.94
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A)
अनुग्रहीत
(B)
गृहणी
(C)
प्रदर्शिनी
(D)
अन्त्याक्षरी
Q.95
निम्नलिखित में से कौन से शब्द अशुद्ध हैं?
a. सन्यासी
b. कवयित्री
c. उज्जवल
d. वैदेशिक
e. ज्योत्स्ना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
b और d
(B)
a और c
(C)
a और e
(D)
d और e
Q.96
निम्नलिखित में से कौन से वाक्य अशुद्ध हैं?
a. सारे देश भर में रोष प्रकट किया गया।
b. आपने मुस्कुरा दिया।
c. तुम केवल सोने के लिए आए हो।
d. यहाँ शत्रु से खतरा है।
e. आदमी को ऐसा विचार नहीं करना चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
a, b और c
(B)
a, b और d
(C)
b, c और e
(D)
c, d और e
Q.97
इनमें से कौन से वाक्य शुद्ध हैं?
a. इस पेड़ की ऊँचाई कितनी है?
b. वह हमारे मुख्य अतिथि थे।
c. साधु को भिक्षा दो।
d. पुस्तकों का एक सूचिपत्र दे दो।
e. वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
b, c और d
(B)
a, b और e
(C)
c, d और e
(D)
a, b और d
Q.98
विधवाचक वाक्य से रूपांतरित निम्नलिखित निषेधवाचक वाक्य का सही क्रम क्या है?
a. कौन
b. अपने देश के लिए
c. भारतीय
d. अपनी जान
e. न देगा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A)
b, a, c, d, e
(B)
a, c, b, d, e
(C)
a, b, c, d, e
(D)
c, d, e, a, b
Q.99
निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान कीजिए-
a. दो सजातीय स्वरों के मेल पर दोनों के बदले सवर्ण दीर्घ स्वर हो जाता है।
b. ‘अ’ के साथ ‘इ’ आने पर दोनों मिलकर ‘ए’ हो जाते हैं। यह विकार वृद्धि कहलाता है।
c. अ+ओ = औ गुण सन्धि का उदाहरण है।
d. किसी वर्ण के प्रथम अक्षर से परे कोई अनुनासिक वर्ण हो तो प्रथम वर्ण के बदले उसी वर्ग का अनुनासिक वर्ण हो जाता है।
e. ‘छ’ के पूर्व स्वर हो तो ‘छ’ के बदले ‘च्छ’ होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A)
a और c
(B)
b और d
(C)
b और c
(D)
d और e
Q.100
नीचे दिए गए ‘कर्मतत्पुरुष - करणतत्पुरुष - सम्प्रदानतत्पुरुष - अपादानतत्पुरुष - अधिकरणतत्पुरुष’ के उदाहरणों को इसी क्रम में ही व्यवस्थित कीजिए-
a. गृहप्रवेश
b. कामचोर
c. विद्यालय
d. आशातीत
e. नीतियुक्त
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें: