“शिक्षण प्रक्रियाओं में पारस्परिक प्रभावों को सम्मिलित किया जाता है, जिसमें दूसरों के व्यावहारिक क्षमताओं के विकास का लक्ष्य होता है।” प्रजातांत्रिक शिक्षण व्यवहार की उपरोक्त परिभाषा दी है
(A)
जॉन ब्रूबेकर ने
(B)
एन.एल. गेज ने
(C)
एडमंड एमीडोन ने
(D)
एच.सी. मोरीसन ने
Q.2
वितान-2 में संकलित ‘सिल्वर वैडिंग’ में किशन दा ने यशोधर बाबू को कितने रुपये उधार दिये थे ?
(A)
तीस
(B)
चालीस
(C)
पचास
(D)
साठ
Q.3
किस शब्द में द्विगु समास नहीं है ?
(A)
चौराहा
(B)
त्रिभुज
(C)
चतुरानन
(D)
सप्ताह
Q.4
‘भाषाभूषण’ ग्रन्थ के रचयिता कौन थे?
(A)
सवाई जयसिंह
(B)
जसवंतसिंह राठौड़ प्रथम
(C)
अनूपसिंह
(D)
राणा कुम्भा
Q.5
इनमें से किस लेखक का संबंध ‘भारतेन्दु मंडल’ से नहीं था ?
(A)
प्रताप नारायण मिश्र
(B)
बालकृष्ण शर्मा
(C)
बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(D)
ठाकुर जगमोहन सिंह
Q.6
‘लेकिन उन अधूरे पायदानों पर खड़े होकर अनुभव किया जा सकता है कि आप दुनिया की छत पर हैं; वहाँ से आप ……… झाँक रहे हैं ।’ - ‘अतीत में दबे पाँव’ रचना के अनुसार इस प्रसंग में कहाँ पर झाँकने की बात कही गई है ?
(A)
अतीत में
(B)
इतिहास के पार
(C)
अपने भीतर
(D)
दुनिया में
Q.7
इनमें ‘तार सप्तक’ से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है?
(A)
‘तीसरा सप्तक’ का प्रकाशन सन् 1959 में हुआ था।
(B)
‘चौथा सप्तक’ सन् 1979 में प्रकाशित हुआ।
(C)
शकुंतला माथुर की रचनाएँ तीसरे सप्तक में संकलित हैं।
(D)
रघुवीर सहाय दूसरे सप्तक के कवि हैं।
Q.8
निम्नलिखित अवतरण को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
“गंगा नदी भारत के तीन राज्यों में से गुजरती है । ये हैं उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल । भारत के इस मध्यम भाग को गंगा का मैदान कहा जाता है । यह प्रदेश अत्यधिक उपजाऊ, संपन्न तथा हरा-भरा है । इन राज्यों में कृषि-उपज से संबंधित तथा कृषि पर आधारित अनेक उद्योग-धंधे फैले हुए हैं । जिनसे राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है । पेयजल भी गंगा तथा उसकी नहरों के माध्यम से ही प्राप्त होता है । गंगा उत्तर भारत की सबसे पवित्र तथा महत्त्वपूर्ण नदी है । गंगा नदी भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न अंग है । भारत के प्राचीन ग्रंथों, जैसे - वेद, पुराण, महाभारत आदि में गंगा की पवित्रता कथित है । भारत के अनेक तीर्थ गंगा के तट पर ही स्थित हैं ।”
भारत के मध्य भाग को गंगा का मैदान कहा जाता है, क्योंकि :
(A)
गंगा के कारण यह क्षेत्र उपजाऊ है ।
(B)
गंगा यहाँ होकर गुजरती है ।
(C)
यहाँ के लोगों को पेयजल गंगा देती है ।
(D)
गंगा यहाँ की पवित्र नदी है ।
Q.9
इनमें से किस कवि की रचनाएँ ‘तार सप्तक’ (प्रथम) में संकलित नहीं हैं ?
(A)
धर्मवीर भारती
(B)
प्रभाकर माचवे
(C)
रामविलास शर्मा
(D)
मुक्तिबोध
Q.10
इनमें अरस्तू के अनुकरण से संबंधित कौन सा कथन गलत है ?
(A)
अनुकरण से अरस्तू का अभिप्राय भावनापूर्ण अनुकरण से है।
(B)
अनुकरण भी एक सर्जन-क्रिया है।
(C)
अनुकरण के संबंध में प्लेटो और अरस्तू के मत में कोई अंतर नहीं है।
(D)
अनुकरण को नया अर्थ प्रदान कर अरस्तू ने कला का स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित किया।
Q.11
निम्नलिखित में गलत कथन कौन सा है ?
(A)
कार्यसूची में रेखांकित कार्यों पर हुए विचार विमर्श का संक्षिप्त विवरण कार्यवृत्त में होता है ।
(B)
कार्यसूची बैठक के साथ-साथ बनायी जाती है ।
(C)
कार्यवृत्त में बैठक में उपस्थित व्यक्तियों के नाम पदानुसार दिये जाने चाहिए ।
(D)
कोई संस्थान या व्यक्ति किसी विषय या बैठक में जो निर्णय लेता है उसे प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा सर्वसामान्य तक पहुँचाया जाता है ।
Q.12
रेडियो समाचार की भाषा के बारे में कौन सा कथन असंगत है ?
(A)
जिसकी भाषा तत्सम शब्दों से युक्त और आलंकारिक हो ।
(B)
जिसमें आम बोलचाल के शब्द हों ।
(C)
जिन्हें समाचार वाचक आसानी से पढ़ सके ।
(D)
जिसमें बोलचाल की भाषा ही नहीं, सटीक मुहावरे भी हों ।
Q.13
सृजनात्मकता में कौनसी विशेषता शामिल है-
(A)
आत्मानुभूति
(B)
आत्मप्रेरणा
(C)
आत्माभिव्यक्ति
(D)
सभी
Q.14
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने बिम्बवाद का प्रवर्तक माना है :
(A)
ह्युल्मे को
(B)
फ्लिंट को
(C)
रिचर्ड एलिंगटन को
(D)
लॉवेल को
Q.15
जिन प्रतिक्रियाओं को सीखने के उपरान्त सन्तुष्टि प्राप्त होती है उन्हें सीख लिया जाता है, यह है
(A)
अभ्यास का नियम
(B)
तत्परता का नियम
(C)
प्रभाव का नियम
(D)
सापेक्षता का नियम
Q.16
‘सिल्वर वैडिंग’ रचना की मूल संवेदना की दृष्टि से कौन सा कथन सही है ?
(A)
भौतिकवादी दृष्टिकोण
(B)
पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण
(C)
आधुनिकता की अंधी प्रतिस्पर्धा
(D)
पीढ़ी अन्तरालजन्य सामंजस्यहीनता
Q.17
किस शब्द में ‘वि’ उपसर्ग नहीं है ?
(A)
विद्या
(B)
विकट
(C)
विदग्ध
(D)
विषम
Q.18
इनमें से कवि घनानंद से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
उनकी कविता तत्कालीन दरबारी कवियों से सर्वथा भिन्न थी।
(B)
वे प्रेम की ‘पीर’ के कवि थे।
(C)
भाषा की ‘अभिधा’ शक्ति का सुंदर प्रयोग उन्होंने अपने काव्य में किया है।
(D)
‘विरोधाभास’ उनका अत्यंत प्रिय अलंकार है।
Q.19
इनमें से कौन सी रचना भारतेन्दु हरिश्चन्द्र कृत नहीं है ?