Q.21
‘चिंतामणि’ नामक निबंध-संग्रह के रचनाकार इनमें से कौन हैं?
- (A)
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (B)
डॉ. रामविलास शर्मा
- (C)
डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
- (D)
डॉ. नामवर सिंह
150 सवाल · पेज 2/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.21
‘चिंतामणि’ नामक निबंध-संग्रह के रचनाकार इनमें से कौन हैं?
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
डॉ. रामविलास शर्मा
डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
डॉ. नामवर सिंह
Q.22
गंगा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग कैसे है ?
क्योंकि अनेक नगर गंगा के किनारे स्थित हैं ।
क्योंकि गंगा लाखों लोगों की आजीविका का साधन है ।
क्योंकि गंगा तीन राज्यों से होकर गुजरती है ।
क्योंकि प्राचीन ग्रंथों में गंगा की पवित्रता कथित है ।
Q.23
प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से ‘अज्ञेय’ की काव्यकृतियों का सही क्रम किस विकल्प में है ?
बावरा अहेरी, हरी घास पर क्षण भर, आँगन के पार द्वार, इत्यलम् ।
हरी घास पर क्षण भर, इत्यलम्, बावरा अहेरी, आँगन के पार द्वार
आँगन के पार द्वार, इत्यलम्, हरी घास पर क्षण भर, बावरा अहेरी
इत्यलम्, हरी घास पर क्षण भर, बावरा अहेरी, आँगन के पार द्वार
Q.24
लौंजाइनस के उदात्त तत्त्व विषयक विवेचन से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
लौंजाइनस के ‘उदात्त तत्त्व’ के तीन पक्ष हैं; अंतरंग, बहिरंग और विरोधी तत्त्व।
महान् विचारों की उद्भावना अंतरंग तत्त्व के अंतर्गत आती है।
समुचित अलंकार योजना और उत्कृष्ट भाषा बहिरंग तत्त्व के अंतर्गत मानी गई है।
लौंजाइनस हर स्थिति में, साहित्य में, गरिमामयी भाषा-प्रयोग के पक्षधर थे।
Q.25
‘उच्छृंखल’ शब्द का सन्धि विच्छेद है :
उच् + श्रृंखल
उत् + श्रंखल
उत् + शृंखल
उत + शृंखल
Q.26
गलत कथन कौन सा है ?
कविता की अनजानी दुनिया का सबसे पहला उपकरण है - शब्द
बिम्ब अमूर्त विषय को साकार करते हैं ।
मुक्त छंद में भी अर्थ की लय होती है ।
कविता में शब्दों के पर्याय होते हैं ।
Q.27
नवीन ज्ञान की प्राप्ति होती है
रटने से
ज्ञान के स्थानान्तरण से
अनुभव एवं नवीन अर्थ खोजने से
उपरोक्त में से कोई नहीं
Q.28
हिन्दी कविता में फेंटेसी का मुखर प्रयोक्ता है
शमशेर बहादुर
सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
अज्ञेय
मुक्तिबोध
Q.29
मनोविश्लेषण का प्रतिपादन जिन्होंने किया, वे हैं
अल्फ्रेड एडलर
सिगमण्ड फ्रायड
कार्ल जुंग
गार्डनर
Q.30
‘मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है कि कानून हैरान रह जाता है ।’ - आरोह-2 में संकलित ‘नमक’ पाठ के आधार पर बताइये कि यह कथन किसका है ?
सफिया का
सफिया के भाई का
सफिया की माँ का
कस्टम अधिकारी का
Q.31
वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द शुद्ध है ?
त्यौहार
पड़ोसी
प्रतिनिधी
दम्पती
Q.32
निम्नलिखित में से कौन सी रचना मुल्ला दाऊद द्वारा रचित है ?
चित्रावली
चंदायन
मृगावती
मधुमालती
Q.33
खड़ीबोली हिन्दी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है ?
प्रिय प्रवास
साकेत
कामायनी
वैदेही वनवास
Q.34
इनमें से किस विद्वान ने ‘पृथ्वीराज रासो’ को प्रामाणिक ग्रन्थ माना ?
रामचंद्र शुक्ल ने
श्यामसुन्दर दास ने
डॉ. बूलर ने
गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने
Q.35
इन रचनाओं में कौन सी रचना रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित है?
अशोक के फूल
गेहूँ और गुलाब
आँगन का पंछी और बनजारा मन
प्रिया नीलकंठी
Q.36
‘उपजाऊ’ का विलोम शब्द है :
रेगिस्तान
उपजहीन
हरा-भरा
अनुपजाऊ
Q.37
इनमें से किस कवि की रचनाएँ ‘चौथा सप्तक’ में संकलित नहीं हैं ?
राजकुमार कुंभज
स्वदेश भारती
शमशेर बहादुर
नंद किशोर आचार्य
Q.38
भरत के रसनिष्पत्ति संबंधी सूत्र के व्याख्याकारों में से किस विद्वान की व्याख्या ‘अभिव्यक्तिवाद’ कहलाती है ?
अभिनवगुप्त
शंकुक
भट्टनायक
भट्ट लोल्लट
Q.39
‘मुखचंद्र’ में समास है :
कर्मधारय
बहुव्रीहि
तत्पुरुष
द्वन्द्व
Q.40
गलत कथन कौन सा है ?
नाटककार के समक्ष समय का बंधन होता है ।
नाटक में सभी प्रकार की घटनाओं को प्रदर्शित किया जा सकता है ।
नाटक के संवाद सरल और गत्यात्मक होने चाहिए ।
लिखित रूप में नाटक एक आयामी होता है, मंचन में वही बहुआयामी हो जाता है ।