Q.41
निम्नलिखित में से कौनसा संवेगात्मक बुद्धि का तत्त्व नहीं है?
- (A)
संवेगों का प्रबन्धन
- (B)
स्वअभिप्रेरित करना
- (C)
दूसरों के संवेगों को पहचानना
- (D)
सजीवों में विभेदन करने की क्षमता रखना
150 सवाल · पेज 3/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.41
निम्नलिखित में से कौनसा संवेगात्मक बुद्धि का तत्त्व नहीं है?
संवेगों का प्रबन्धन
स्वअभिप्रेरित करना
दूसरों के संवेगों को पहचानना
सजीवों में विभेदन करने की क्षमता रखना
Q.42
भू में रमी शरद की कमनीयता थी ।
नीला अनंत नभ निर्मल हो गया था ।।
थी छा गई कुंकुम में अमिता सिताभा ।
उत्फुल्ल सी प्रकृति थी प्रतिभास होती ।।
इस काव्यांश में छंद है -
वंशस्थ
वसंततिलका
मन्दाक्रान्ता
मालिनी
Q.43
प्रेणा-प्रबलन ह्रास सिद्धान्त के प्रदाता हैं
क्लार्क एल. हल
फ्रायड
मैसलो
इनमें से कोई नहीं
Q.44
‘बात की चूड़ी मर गई, और वह भाषा में बेकार घूमने लगी ।’ - आरोह-2 में संकलित ‘बात सीधी थी पर’ - कविता के आधार पर ‘बात की चूड़ी मर गई’ - का भावार्थ क्या है ?
बात अस्पष्ट और निष्प्रभावी हो गई ।
बात समाप्त हो गई ।
बात का बतंगड़ बन गया ।
बात में कसावट नहीं रही ।
Q.45
किस शब्द में ‘इंदा’ प्रत्यय नहीं है ?
गोविन्दा
परिन्दा
शर्मिन्दा
बाशिन्दा
Q.46
जायसी कृत ‘पद्मावत’ के विषय में कौन सा कथन गलत है ?
तुलसी कृत ‘मानस’ के अनुकरण पर जायसी ने भी इसमें दोहा-चौपाई शैली को अपनाया है।
यह एक प्रेमाख्यानक काव्य है।
इसकी भाषा ठेठ अवधी है।
इसमें ‘नागमती का वियोग वर्णन’ ‘प्रवासजन्य विरह वर्णन’ के अंतर्गत आता है।
Q.47
‘ज्ञानराशि के संचित कोष का नाम साहित्य है ।’ - यह कथन किस विद्वान का है ?
हजारीप्रसाद द्विवेदी
महावीरप्रसाद द्विवेदी
रामचन्द्र शुक्ल
बाबू गुलाबराय
Q.48
आदिकालीन रासो साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियों से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
इस साहित्य में राष्ट्र प्रेम का सुंदर चित्रण किया गया है ।
युद्धों का सजीव वर्णन इस साहित्य की अन्यतम विशेषता है ।
इसमें शौर्य और विलासिता का स्वाभाविक और जीवंत चित्रण हुआ है ।
श्रृंगार रस और वीर रस का एक साथ चित्रण इसकी महत्त्वपूर्ण विशेषता है ।
Q.49
इनमें से कौन सी रचना नरेश मेहता द्वारा रचित है?
संशय की एक रात
एक और द्रोणाचार्य
स्मृति की रेखाएँ
आवारा मसीहा
Q.50
निम्नलिखित अवतरण को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
साक्षी है इतिहास हमीं पहले जागे हैं,
शत्रु हमारे कहाँ नहीं भय से भागे हैं ?
हैं हमीं प्रकंपित कर चुके, सुरपति तक का भी हृदय
बतलाओ तुम कौन नहीं जो हम से हारा,
पर शरणागत हुआ कहाँ, कब हमें न प्यारा ।
फिर एक बार हे विश्व ! तुम, गाओ भारत की विजय ।
‘पहले जागे हैं’ से क्या तात्पर्य है ?
सबसे पहले सवेरा यहाँ होता है ।
ज्ञान प्राप्ति हमें पहले हुई ।
विज्ञान के आविष्कार यहीं हुए ।
जीत का सवेरा यहीं हुआ ।
Q.51
निम्नलिखित में से कौन सा उपन्यास प्रेमचन्द द्वारा रचित है ?
बूँद और समुद्र
रंगभूमि
झूठा सच
सूरज का सातवाँ घोड़ा
Q.52
सूझ द्वारा सीखने के समाकृतिवाद के प्रवर्तक थे
वर्दीमर, कोफ्का एवं कोहलर
कोफ्का, थॉर्नडाइक एवं कोहलर
कोहलर, कोफ्का एवं फ्रायड
वर्दीमर, फ्रायड एवं कोहलर
Q.53
‘अनुचित’ में उपसर्ग है :
अन
अन्
अनस्
अनु
Q.54
निम्नलिखित में कहानी के संदर्भ में कौन सा कथन असंगत है ?
कभी-कभी किसी घटना का एक सूत्र भी कहानी का आधार बन जाता है ।
कहानी विश्वसनीय होनी चाहिए ।
कहानी में कल्पना का असीमित प्रयोग किया जा सकता है ।
कहानी के कथानक में आदि, मध्य और अंत होते हैं ।
Q.55
एडवान्स ऑरगेनाइजर प्रतिरूप जिन्होंने दिया, वे हैं
पियाजे
आसुबेल
रिचर्ड सचमैन
जॉन ड्यूई
Q.56
धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, कलाओं में विचक्षणता, प्रीति तथा कीर्ति को किस आचार्य ने काव्य-प्रयोजन माना है ?
वामन
रुद्रट
भामह
मम्मट
Q.57
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
शिक्षण उद्देश्य एवं शैक्षिक उद्देश्य दोनों समान हैं ।
शिक्षण उद्देश्य, शैक्षिक उद्देश्य में अन्तर्निहित है ।
शैक्षिक उद्देश्य जैसा कुछ नहीं है ।
शिक्षण उद्देश्य की प्रकृति विस्तृत होती है ।
Q.58
‘अतीत में दबे पाँव’ रचना के आधार पर ‘मुअनजोदड़ो’ की सभ्यता के अद्वितीय सौंदर्यबोध का श्रेय किसे दिया जाना चाहिए ?
धनाढ्य वर्ग को
तत्कालीन समाज को
राजसत्ता को
धर्माचार्यों को
Q.59
जंगल में लगने वाली आग को क्या कहते हैं ?
बड़वाग्नि
दावाग्नि
जठराग्नि
यज्ञाग्नि
Q.60
‘मीराँबाई’ से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
उन्होंने मुक्त भाव से सभी भक्ति संप्रदायों का प्रभाव ग्रहण किया।
उन्होंने लोकजीवन में रची-बसी भाषा का प्रयोग किया।
अपने अधिकांश पदों में कृष्ण को बंशीधर, नंदनंदन, श्यामसुंदर, गोपाल आदि नामों से याद किया।
उनकी भक्ति माधुर्य भाव की है।