Q.1
निम्न में से किस शब्द में दो से अधिक उपसर्ग है-
- (A)
अव्यवस्था
- (B)
अपादान
- (C)
निस्संकोच
- (D)
निरनुनासिकता
150 सवाल · पेज 1/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.1
निम्न में से किस शब्द में दो से अधिक उपसर्ग है-
अव्यवस्था
अपादान
निस्संकोच
निरनुनासिकता
Q.2
हिंदी साहित्येतिहास से संबंधित किस ग्रंथ में 693 ई. से 1693 ई. तक की कालावधि को ही समाहित किया गया है ?
मिश्रबंधु विनोद
हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास
शिवसिंह सरोज
हिंदी साहित्य : उद्भव और विकास
Q.3
इन रचनाकारों को संबंधित रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए :
| रचनाकार | रचनाएँ |
|---|---|
| A. मृदुला गर्ग | (i) आठवाँ सर्ग |
| B. शंकर शेष | (ii) देवयानी का कहना है |
| C. सुरेन्द्र वर्मा | (iii) एक और द्रोणाचार्य |
| D. रमेश बक्षी | (iv) एक और अजनबी |
A-(ii), B-(iv), C-(i), D-(iii)
A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
Q.4
‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित ‘सत्य के प्रयोग’ नामक आत्मकथा के विभिन्न अंशों के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है?
‘सभ्य पोशाक में’ शीर्षक अंश विद्यार्थियों को छद्म आकर्षणों से बचने की सलाह देता है।
‘बलवान से भिड़ंत’ शीर्षक अंश अन्याय से डटकर मुकाबला करने की हिम्मत बंधाता है।
‘आत्मिक शिक्षा’ शीर्षक अंश हमें संयम और आत्म-निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
‘शांति निकेतन’ शीर्षक अंश में शांति-स्थापना पर बल दिया गया है।
Q.5
‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित ‘हार की जीत’ में बाबा भारती डाकू खड़गसिंह को घोड़ा छीन लेने की बात किसी को बताने के लिए क्यों मना करता है ?
बदनामी के भय से
जनता द्वारा विद्रोह कर लेने के भय से
पुलिस कार्रवाई के भय से
गरीब-अपाहिजों पर से विश्वास उठ जाने के भय से
Q.6
इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है ?
अष्ट छाप के कवियों में सूर अग्रणी भक्त कवि थे ।
अष्ट छाप में दीक्षित होने से पूर्व सूर ने दैन्यपूर्ण भक्ति के पदों की भी रचना की थी ।
‘भ्रमरगीत’ सूरसारावली का सबसे मार्मिक प्रसंग है ।
भ्रमरगीत का मुख्य आधार श्रीमद्भागवत का दशम स्कंध है ।
Q.7
मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान मानने वाले मनोवैज्ञानिक हैं
पोम्पोनाजी
वाटसन
विलियम वुण्ट
डेकार्टे
Q.8
प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से प्रसाद की निम्नलिखित रचनाओं का सही क्रम किस विकल्प में है ?
आँसू, ध्रुवस्वामिनी, स्कंदगुप्त, कामायनी
स्कंदगुप्त, आँसू, कामायनी, ध्रुवस्वामिनी
आँसू, स्कंदगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, कामायनी
ध्रुवस्वामिनी, आँसू, स्कंदगुप्त, कामायनी
Q.9
अर्ध-शासकीय पत्र से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
संबोधन में महोदय/महोदया शब्द का प्रयोग नहीं होता।
पत्र की समाप्ति पर ‘भवदीय, भवनिष्ठ’ आदि किसी भी शब्द का प्रयोग नहीं होता है।
पत्र के ऊपर बाईं ओर प्रेषक नाम और पदनाम लिखा जाता है।
पत्र क्रमांक में अर्ध-शासकीय / अर्ध-सरकारी या डी.ओ. (D.O.) का उल्लेख होता है।
Q.10
निम्नलिखित रचनाओं को संबंधित विधाओं के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए :
| रचना | विधा |
|---|---|
| A. क्या भूलूँ क्या याद करूँ | (i) यात्रावृत्त |
| B. सौंदर्य की नदी नर्मदा | (ii) आत्मकथा |
| C. रांगेय राघव : एक अंतरंग परिचय | (iii) रिपोर्ताज |
| D. क्षण बोले कण मुस्काए | (iv) जीवनी |
A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)
A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
A-(iii), B-(ii), C-(iv), D-(i)
Q.11
किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों का प्रयोग हुआ है?
आग्नेय
अस्तित्व
निष्कासित
अधुनातन
Q.12
इनमें ध्वनि विषयक गलत कथन है
काव्य-सिद्धान्त के रूप में ‘ध्वनि’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ‘ध्वन्यालोक’ नामक ग्रंथ में मिलता है।
ध्वनि सिद्धान्त वैयाकरणों के ‘स्फोटवाद’ पर आधारित है।
विद्वान उस काव्य को ध्वनि कहते हैं जिसमें कथित शब्द और अर्थ अपने को गौण बनाकर व्यंग्यार्थ की अभिव्यक्ति करते हैं।
आचार्यों ने ध्वनिकाव्य के दो प्रमुख भेद माने हैं - (i) लक्षणामूला (ii) व्यंजनामूला।
Q.13
निम्नलिखित में गलत कथन है -
रीतिकाल के लक्षण ग्रंथ संस्कृत लक्षण ग्रंथों की छाया से पूर्णतः मुक्त हैं।
लक्षणमुक्त कविता ही वास्तव में रीतिकाल का प्राणतत्त्व है।
रीतिकालीन कवियों को अपने आश्रयदाताओं की रुचि के अनुसार काव्य लिखना पड़ता था।
आचार्य शुक्ल रीतिकाल का प्रारंभ चिंतामणि से मानते हैं।
Q.14
शैक्षिक तकनीकी तृतीय या प्रणाली विश्लेषण की विशेषता नहीं है-
ये गेस्टाल्ट मनोविज्ञान पर आधारित है।
इस प्रणाली का जन्म कठोर शिल्प उपागम व कोमल शिल्प उपागम के मेल स्वरूप हुआ।
यह सीखने तथा शिक्षण के सिद्धांतों से सम्बन्धित है।
इस उपागम में सम्प्रेषण नियंत्रण प्रारूप एवम पुनर्बलन भी सम्मिलित हैं।
Q.15
राष्ट्रभाषा की व्यापक विशेषताओं में किस तथ्य का उल्लेख नहीं है ?
वह अपने राष्ट्र का प्रतीक होती है ।
राष्ट्र की संस्कृति की संवाहिका होती है ।
उसकी साहित्यिक धरोहर अत्यंत समृद्ध होती है ।
उसमें समग्र राष्ट्र की अंतरात्मा विद्यमान रहती है ।
Q.16
इनमें से कौन सा कथन ‘भक्ति आंदोलन और तुलसीदास’ (सरयू में संकलित पाठ) में स्थापित मान्यताओं से मेल नहीं खा रहा है ?
भक्ति-साहित्य का उद्भव मुस्लिम पराधीनता-जन्य निराशा से हुआ ।
भक्ति-आंदोलन से भावात्मक एकता स्थापित हुई ।
भक्ति-आंदोलन अखिल भारतीय सांस्कृतिक आंदोलन था ।
भक्ति-आंदोलन विशुद्ध देशज आंदोलन था ।
Q.17
भारतेंदु हरिश्चंद्र के संबंध में असत्य कथन है -
वे नवयुग के अग्रदूत और आधुनिकता के जन्मदाता थे ।
पं. रघुनाथ, पं. सुधाकर द्विवेदी, पं. रामेश्वरदत्त व्यास आदि के प्रस्तावानुसार हरिश्चंद्र को 1880 ई. में ‘भारतेंदु’ की पदवी से विभूषित किया गया ।
उन्होंने प्राचीन की पूर्ण उपेक्षा करके नवीन का अंधानुकरण किया ।
उन्होंने अंग्रेजों की प्रशंसा तो की किंतु अपनी आत्मा और अपने व्यक्तित्व का हनन नहीं किया ।
Q.18
बुद्धि का कौन सा सिद्धान्त ‘उद्दीपक प्रतिक्रिया’ सिद्धान्त पर आधारित है ?
बहुखण्ड का सिद्धान्त
मात्रा सिद्धान्त
दो खण्ड सिद्धान्त
तीन खण्ड सिद्धान्त
Q.19
‘अपरा’ में संकलित किस गद्य-रचना में मानवेतर जीवों का सजीव चित्रण हुआ है ?
भारतीय जीवन-दर्शन एवं संस्कृति
निक्की, रोजी और रानी
यात्रा का रोमांच
धरा और पर्यावरण
Q.20
काव्य-गुण के विषय में गलत कथन है?
आचार्य मम्मट के अनुसार गुण रस के उत्कर्ष के कारण रूप धर्म हैं।
आचार्य भरत ने गुणों की संख्या आठ मानी है।
जिसमें स्वच्छता, सरलता और सहजग्राह्यता हो, प्रसाद गुण कहलाता है।
माधुर्य गुण का संबंध श्रृंगार, करुण और शांत रसों से होता है।