Q.41
‘अपरा’ में संकलित ‘नशा’ कहानी का व्यंग्य-विषय क्या है ?
- (A)
कथनी और करनी की विसंगति
- (B)
नेताओं का दुहरा चरित्र
- (C)
सत्ता का मोह
- (D)
नशाखोरी की दुष्प्रवृत्ति
150 सवाल · पेज 3/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.41
‘अपरा’ में संकलित ‘नशा’ कहानी का व्यंग्य-विषय क्या है ?
कथनी और करनी की विसंगति
नेताओं का दुहरा चरित्र
सत्ता का मोह
नशाखोरी की दुष्प्रवृत्ति
Q.42
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
रसामिव्यक्ति के कारणों को विभाव कहते हैं।
आलंबन और उद्दीपन, विभाव के भेद हैं।
जिन क्रियाओं से आलंबन के हृदय में जाग्रत भावों का साक्षात्कार होता है, वह व्यापार अनुभाव कहलाता है।
अनुभावों के कायिक, वाचिक, सात्त्विक, आहार्य आदि भेद किए गए हैं।
Q.43
सीखने के किस सिद्धान्त में पुनर्बलन को अधिक महत्त्व दिया जाता है ?
अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धान्त
क्रियाप्रसूत सिद्धान्त
उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धान्त
सूझ तथा अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त
Q.44
किस विकल्प की सभी रचनाएँ महाकवि देव की हैं?
काव्यरसायन, छन्दार्णव, काव्यविलास
भावविलास, कविकल्पद्रुम, काव्यप्रकाश
रसविलास, अलंकारमाला, भवानी-विलास
भावविलास, अष्टयाम, काव्यरसायन
Q.45
इनमें कौन सा विलोम-युग्म सही नहीं है ?
रहित-विरहित
स्मरण-विस्मरण
संकल्प-विकल्प
सम्मुख-विमुख
Q.46
इनमें से कौन सा तथ्य सही नहीं है ?
‘राउलवेल’ में नायिका का नख-शिख वर्णन है।
‘उक्ति व्यक्ति प्रकरण’ एक व्याकरण ग्रंथ है।
‘वर्णरत्नाकर’ में काव्यशास्त्रीय तत्त्वों का विवेचन है।
‘वसंतविलास’ में वसंत और स्त्रियों पर उसके विलासपूर्ण प्रभाव का चित्रण है।
Q.47
इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है ?
‘पुनर्नवा’ हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा, प्रथम पुरुष शैली में रचित, लोकप्रिय उपन्यास है।
‘लहरों के राजहंस’ रचना का प्रेरणा स्रोत अश्वघोष रचित ‘सौन्दरनन्द’ है।
ध्रुवस्वामिनी नाटक में, प्रकारांतर से, नारी अधिकारों की आवाज बुलंद की गई है।
‘तुलसीदास’ में निराला ने विदेशी संस्कृति पर भारतीय संस्कृति की विजय को प्रतिष्ठापित किया है।
Q.48
“नाथ बयरु कीजे ताहीं सों।
बुधि बल सकिअ जीति जाही सों।।
तुम्हहिं रघुपति अंतर कैसा।
खलु ………… जैसा।।”
‘सरयू’ में संकलित उक्त काव्यांश में मंदोदरी ने राम-रावण की उपमा किससे दी है?
सूर्य और जुगनू से
सूर्य और दीपक से
सागर और नदी से
दिन और रात से
Q.49
“बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं। बिगड़ता हुआ काम बना लेती हैं।” ‘बड़े घर की बेटी’ कहानी में यह कथन किसका है ?
आनंदी
लालबिहारी
श्रीकंठ
बेनीमाधव सिंह
Q.50
आलवार भक्तों/संतों से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
तमिल प्रदेशीय आलवार भक्तों की संख्या आठ मानी जाती है ।
सगुण उपासक आलवार भक्तों द्वारा प्रवाहित भक्ति की पावन धारा दक्षिण से उत्तर भारत में आयी ।
इन भक्तों ने स्त्री-पुरुष, ब्राह्मण-अब्राह्मण सबके लिए भक्ति को सुलभ बना दिया ।
तमिल की मीरा कहलाने वाली ‘आंडाल’ भी आलवार थी ।
Q.51
स्टेनले हाल ने किस पुस्तक में किशोरावस्था का विस्तृत खाका खींचा है ?
डवलपमेंटल साइकोलाजी
एडोलसेन्स
नेचर ऑफ एडोलसेन्ट्स
डवलपमेन्ट इन एडोलसेन्ट्स
Q.52
प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से प्रेमचंद की इन रचनाओं का सही क्रम किस विकल्प में है ?
रंगभूमि, सेवासदन, गबन, गोदान
सेवासदन, रंगभूमि, गबन, गोदान
सेवासदन, गबन, रंगभूमि, गोदान
गबन, सेवासदन, गोदान, रंगभूमि
Q.53
शब्दकोश की दृष्टि से शब्दों का सही क्रम किस विकल्प में है ?
उत्कंठा, उत्क्षिप्त, उद्योग, उद्वेग
उत्क्षिप्त, उत्कंठा, उद्योग, उद्वेग
उत्कंठा, उत्क्षिप्त, उद्वेग, उद्योग
उत्क्षिप्त, उत्कंठा, उद्वेग, उद्योग
Q.54
इनमें से किस कवि का संबंध ‘तीसरा सप्तक’ से है ?
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
रघुवीर सहाय
स्वदेश भारती
गिरिजाकुमार माथुर
Q.55
निर्देश : प्र.सं. 141 - 143 के उत्तर निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर दीजिए :
पद्यांश :
कठिन पथ को देख मुस्काते सदा,
संकटों के बीच वे गाते सदा।
है असंभव कुछ नहीं उनके लिए,
सरल-संभव कर दिखाते वे सदा।
यह असंभव कायरों का शब्द है,
कहा था नेपोलियन ने एक दिन।
सच बताऊँ, जिंदगी ही व्यर्थ है,
दर्प बिन, उत्साह बिन, औ शक्ति बिन।
‘असंभव’ शब्द का प्रयोग कौन करता है ?
श्रमिक
कायर
उद्यमी
कृषक
Q.56
रस-निष्पत्ति और साधारणीकरण से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
साधारणीकरण का सिद्धान्त वस्तुतः भट्ट लोल्लट की देन है।
‘उत्पत्तिवाद’ के अनुसार रस का विभावादि के साथ ‘उत्पाद्य-उत्पादक भाव संबंध’ माना गया है।
अभिधा से काव्य का अर्थबोध होने के बाद भावकत्व व्यापार द्वारा विभावादि का साधारणीकरण होता है।
शंकुक का रसनिष्पत्ति सिद्धांत ‘अनुमितिवाद’ कहलाता है।
Q.57
बिहारी के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है ?
इन्होंने आचार्य केशवदास से काव्य-शिक्षा ग्रहण की।
हिंदी में समास-पद्धति की शक्ति का परिचय सबसे अधिक इन्होंने ही दिया है।
काव्य के लिए अपेक्षित सभी विषयों का सामान्य परिचय इन्हें था।
मिश्रबंधुओं ने इन्हें देव से बड़ा कवि माना है।
Q.58
निम्नांकित में से प्रक्षेपित शिक्षण सहायक सामग्री नहीं है
दूरदर्शन
फिल्म्स
फिल्म स्ट्रिप
ओवरहेड प्रोजेक्टर
Q.59
“बात सीधी थी पर एक बार
भाषा के चक्कर में
जरा टेढ़ी फँस गई ।”
‘सृजन’ में संकलित इस काव्यांश का क्या भावार्थ है ?
चमत्कारपूर्ण भाषा-प्रयोग से कविता प्रभावशाली बन जाती है ।
सिद्धहस्त कवि भाषा-चमत्कार द्वारा टेढ़ी बात को भी सरलता से व्यक्त कर देते हैं ।
टेढ़ी-सरल सभी बातें भाषा द्वारा ही व्यक्त होती हैं ।
जटिल शब्द-प्रयोग से सीधी बात भी उलझकर अग्राह्य बन जाती है ।
Q.60
‘डॉ. रामकुमार वर्मा से बातचीत’ (मंदाकिनी में संकलित) पाठ के आधार पर बताइए कि रामकुमार वर्मा को गद्य-गीत लिखने की प्रेरणा कहाँ से मिली ?
यूनिवर्सिटी ड्रामेटिक एसोसिएशन से
पिताजी से
जबलपुर की मित्र-मंडली से
कश्मीर की प्राकृत शोभा से