निम्नांकित में से कौन सा विकल्प ‘बिग्गी’ के अवबोध स्तर के शिक्षण के तीन आधार स्तम्भों में से नहीं है ?
(A)
सम्बन्ध ज्ञान देना
(B)
सीखे गये ज्ञान का प्रयोग
(C)
सम्बन्ध ज्ञान देना व सीखे गये ज्ञान का प्रयोग
(D)
मानव अनुभव के अर्थ तथा गहन सम्बन्धों का भेदन
Q.22
‘यदि हम आचार्यत्व और कवित्व दोनों के एक अनूठे संयोग की दृष्टि से विचार करते हैं तो मतिराम, श्रीपति और दास से ये कुछ बीस ही ठहरते हैं।’ - आचार्य रामचंद्र शुक्ल का यह कथन किसके लिए है?
(A)
चिन्तामणि
(B)
देव
(C)
प्रतापसाहि
(D)
पद्माकर
Q.23
कौन सा शब्द ‘अनेकार्थी’ शब्द ‘गुरु’ से संबद्ध नहीं है ?
(A)
पृथ्वी
(B)
भारी
(C)
बड़ा
(D)
श्रद्धेय
Q.24
हिंदी साहित्य के इतिहास का काल-विभाजन करने वाले प्रथम इतिहासकार हैं -
(A)
जॉर्ज ग्रियर्सन
(B)
शिवसिंह सेंगर
(C)
मिश्रबंधु
(D)
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q.25
इन रचनाओं को संबंधित रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए :
रचनाएँ
रचनाकार
A. वापसी
(i) बदी उज्जमा
B. एक चूहे की मौत
(ii) विष्णु प्रभाकर
C. आवारा मसीहा
(iii) उषा प्रियम्बदा
D. मछली मरी हुई
(iv) राजकमल चौधरी
(A)
A-(iii), B-(ii), C-(iv), D-(i)
(B)
A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
(C)
A-(i), B-(iii), C-(iv), D-(ii)
(D)
A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)
Q.26
‘मानस का हंस’ किसके जीवन पर आधारित उपन्यास है?
(A)
सूरदास
(B)
गोस्वामी तुलसीदास
(C)
स्वामी विवेकानंद
(D)
रामकृष्ण परमहंस
Q.27
‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित ‘निराला भाई’ संस्मरण के आधार पर बताइए कि इनमें से कौन सी विशेषता निराला के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती है ?
(A)
प्रतिकूल परिस्थितियों से उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
(B)
उनमें औढर दान की प्रवृत्ति थी।
(C)
उनका जीवन बहुत व्यवस्थित था।
(D)
वे विचार से क्रांतदर्शी और आचरण से क्रांतिकारी थे।
Q.28
जायसी के ‘पद्मावत’ से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
यह अवधी भाषा का प्रथम महाकाव्य है ।
(B)
इसमें कवि ने अपने जनपद की रीति-नीति, मौसम, ऋतुओं आदि का जीवंत एवं मार्मिक चित्रण किया है ।
(C)
पद्मावती के प्रति रतनसेन का प्रेम साधनात्मक या आध्यात्मिक प्रेम है, जबकि रतनसेन के प्रति नागमती का प्रेम गार्हस्थिक या लौकिक प्रेम है ।
(D)
पद्मावत की रचना जायसी ने परिनिष्ठित साहित्यिक अवधी भाषा में की है ।
Q.29
शिक्षा मनोविज्ञान व्यावहारिक रूप है
(A)
बाल मनोविज्ञान का
(B)
समाज मनोविज्ञान का
(C)
सामान्य विज्ञान का
(D)
मनोविज्ञान का
Q.30
प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से अज्ञेय की इन रचनाओं का सही क्रम है
(A)
बावरा अहेरी, इत्यलम्, हरी घास पर क्षण भर, आँगन के पार द्वार
(B)
हरी घास पर क्षण भर, बावरा अहेरी, इत्यलम्, आँगन के पार द्वार
(C)
इत्यलम्, बावरा अहेरी, आँगन के पार द्वार, हरी घास पर क्षण भर
(D)
इत्यलम्, हरी घास पर क्षण भर, बावरा अहेरी, आँगन के पार द्वार
Q.31
विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश नियमों में संशोधन की सूचना संबद्ध महाविद्यालयों को किस रूप में भेजी जायेगी ?
(A)
अधिसूचना द्वारा
(B)
कार्यालय आदेश द्वारा
(C)
परिपत्र द्वारा
(D)
अर्ध-शासकीय पत्र द्वारा
Q.32
इन रचनाओं को संबंधित रचनाकारों के साथ सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए :
रचना
रचनाकार
A. निर्मला
(i) हरिवंशराय बच्चन
B. मिलन यामिनी
(ii) लीलाधर जगूड़ी
C. नाटक जारी है
(iii) प्रेमचन्द
D. द्वन्द्व गीत
(iv) दिनकर
(A)
A-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)
(B)
A-(ii), B-(iii), C-(i), D-(iv)
(C)
A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
(D)
A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
Q.33
निर्देश : प्र.सं. 141 - 143 के उत्तर निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर दीजिए :
पद्यांश :
कठिन पथ को देख मुस्काते सदा,
संकटों के बीच वे गाते सदा।
है असंभव कुछ नहीं उनके लिए,
सरल-संभव कर दिखाते वे सदा।
यह असंभव कायरों का शब्द है,
कहा था नेपोलियन ने एक दिन।
सच बताऊँ, जिंदगी ही व्यर्थ है,
दर्प बिन, उत्साह बिन, औ शक्ति बिन।
पद्यांश में किसका गुणगान किया गया है ?
(A)
वाग्बीर का
(B)
दानवीर का
(C)
कर्मवीर का
(D)
धर्मवीर का
Q.34
इनमें ‘वक्रोक्ति’ विषयक कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
आचार्य कुंतक ने वक्रोक्ति को काव्य की आत्मा के रूप में स्वीकार किया है।
(B)
इस सिद्धान्त का प्रमुख ग्रंथ है - ‘वक्रोक्ति जीवितम्’ ।
(C)
आचार्य कुंतक ने वक्रोक्ति के प्रमुख भेद आठ माने हैं।
(D)
कुंतक औचित्य को ‘वक्रोक्ति’ का अनिवार्य तत्त्व मानते हैं।
Q.35
रीतिकाल के कवियों के विषय में कौन सा कथन असंगत है ?
(A)
सेनापति की विशेष प्रसिद्धि उनके प्रकृति-चित्रण और श्लेष चमत्कार के कारण है।
(B)
देव को आचार्य रूप में विशेष सफलता प्राप्त नहीं हुई।
(C)
पद्माकर रीतिकाल के अंतिम प्रतिभा संपन्न कवि हैं।
(D)
मतिराम ललित शब्दावली में कोमल भावनाओं को व्यक्त करने वाले कवि हैं।
Q.36
वैज्ञानिक पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान का मुख्य उद्देश्य है
(A)
छात्रों की आगमन तर्क शक्ति विकसित करना।
(B)
छात्रों में ज्ञानात्मक कौशलों का विकास करना।
(C)
पाठ्यवस्तु को रोचक एवम् सार्थक बनाना।
(D)
छात्रों में चिन्तन सम्बन्धी नीतियों का विकास करना।
Q.37
“लिखन बैठि जाकी छबी, गहि गहि गरब गरूर ।
भए न केते जगत के, चतुर चितेरे कूर ॥”
‘सृजन’ में संकलित इस दोहे के आधार पर बताइए कि चतुर चित्रकारों को भी मूढ़ क्यों बनना पड़ा ?
(A)
घूँघट के कारण चित्रकार नायिका का वास्तविक रूप-सौंदर्य देख ही नहीं पाए ।
(B)
चित्रकार वास्तव में चतुर नहीं अपितु अहंकारी थे ।
(C)
नायिका का सौंदर्य प्रतिक्षण बदलते जाने के कारण उसका यथार्थ चित्रांकन संभव नहीं ।
(D)
प्रतिस्पर्द्धा के कारण चित्रकार एक-दूसरे की आलोचना करते ही रह गए ।
Q.38
‘मंदाकिनी’ में संकलित पाठ - ‘हमारी पुण्यभूमि और इसका गौरवमय अतीत’ किस महापुरुष के भाषण का अंश है ?
(A)
स्वामी विवेकानंद
(B)
स्वामी दयानंद सरस्वती
(C)
महात्मा गांधी
(D)
स्वामी रामतीर्थ
Q.39
द्विवेदी युग के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
इस युग का नामकरण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के नाम के आधार पर किया गया है ।
(B)
भाषा को परिष्कृत करने तथा शब्द-भंडार बढ़ाने के उत्साह में इस युग में खड़ी बोली आवश्यकता से अधिक संस्कृत गर्भित हो गई ।
(C)
इस युग में प्रधानता इतिवृत्तात्मक काव्य की रही ।
(D)
इस युग के कवियों ने रूढ़ियों और परंपराओं के स्थान पर प्रकृति, मानव और जीवन के संबंध में व्यापक दृष्टिकोण ग्रहण किया ।
Q.40
“एक परिस्थिति में सीखा हुआ काम दूसरी परिस्थिति में उसी प्रकार करना” यह कथन सीखने के किस नियम पर आधारित है ?