कौन सा कथन मैथिलीशरण गुप्त के कृतित्व से मेल नहीं खा रहा है ?
(A)
खड़ी बोली के स्वरूप निर्धारण और विकास में इनका योगदान अन्यतम है ।
(B)
उर्मिला, यशोधरा, विष्णुप्रिया आदि इनकी अपूर्व चरित्र सृष्टियाँ हैं ।
(C)
इनकी प्रायः सभी रचनाएँ राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत हैं ।
(D)
इनकी सर्वाधिक प्रचारित रचना - ‘भारत भारती’ पाँच खंडों में विभक्त है ।
Q.62
निम्नांकित में से कौन सा विकल्प अभिक्रमित अनुदेशन से सम्बन्धित नहीं है ?
(A)
इसके अन्तर्गत हम सुकराती विधि का अध्ययन करते हैं ।
(B)
शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन को आन्तरिक अभिक्रम भी कहा जाता है ।
(C)
कहानी शिक्षण में रेखीय अभिक्रमित विधा उत्तम कही जाती है ।
(D)
शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन की अपेक्षा रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन अधिक प्रभावकारी है ।
Q.63
‘आलोक’ में संकलित रचना - ‘स्वातंत्र्य उपासक - महाराणा प्रताप’ के आधार पर बताइए कि अब्दुल रहीम खानखाना प्रताप से युद्ध लड़े बिना ही मेवाड़ से क्यों लौट गया था ?
(A)
प्रताप के छापामार युद्ध-कौशल से घबराकर
(B)
अकबर के बुलावे पर
(C)
प्रताप के चरित्र की महानता से प्रभावित होकर
(D)
अस्वस्थ होने के कारण
Q.64
इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(A)
प्रलय सात्विक से तात्पर्य है- शरीर का कंपायमान होना।
(B)
व्रीडा संचारी का अर्थ है- लज्जा।
(C)
वीभत्स रस का स्थाई भाव जुगुप्सा है।
(D)
हास्य रस का मित्र श्रृंगार रस है।
Q.65
गेस्टाल्ट शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है ?
(A)
जर्मन
(B)
इटेलियन
(C)
लैटिन
(D)
स्पेनिश
Q.66
कविकुल कंठाभरण के रचयिता हैं?
(A)
दूलह
(B)
देव
(C)
चिन्तामणि
(D)
भिखारीदास
Q.67
कौन सा विलोम-युग्म सही है ?
(A)
नत-आनत
(B)
मुक्ति-विमुक्ति
(C)
शिष्ट-विशिष्ट
(D)
संघटन-विघटन
Q.68
निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए :
रचना
रचनाकार
(क) श्रावकाचार
1. जगनिक
(ख) परमाल रासो
2. शालिभद्र सूरि
(ग) भरतेश्वर बाहुबली रास
3. रामसिंह
(घ) पाहुड़दोहा
4. देवसेन
(क) (ख) (ग) (घ)
(A)
1 3 2 4
(B)
4 2 3 1
(C)
3 2 4 1
(D)
4 1 2 3
Q.69
इन रचनाओं को रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
रचनाएँ
रचनाकार
A. रस सिद्धान्त
(i) दिनकर
B. संस्कृति के चार अध्याय
(ii) नगेन्द्र
C. भाषा और समाज
(iii) नामवर सिंह
D. दूसरी परम्परा की खोज
(iv) रामविलास शर्मा
(A)
A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
(B)
A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
(C)
A-(iii), B-(ii), C-(iv), D-(i)
(D)
A-(i), B-(iv), C-(iii), D-(ii)
Q.70
“प्रेम मार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जवाँदानी का ऐसा दावा रखने वाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ।” घनानंद के संबंध में ‘सरयू’ से उद्धृत यह कथन किस विद्वान का है?
(A)
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B)
डॉ. नगेन्द्र
(C)
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(D)
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q.71
इनमें से कौन सी कहानी रूपक शैली में लिखी गई है ?
(A)
बड़े घर की बेटी
(B)
देशभक्त
(C)
शरणदाता
(D)
जैसलमेर की राजकुमारी
Q.72
कृष्ण भक्ति धारा में ‘पुष्टि मार्ग का जहाज’ किसे कहा गया है ?
(A)
वल्लभाचार्य को
(B)
सूरदास को
(C)
कुंभनदास को
(D)
विट्ठलनाथ को
Q.73
इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
प्रत्यक्षीकरण की प्रक्रिया द्वारा हम अपने चारों ओर के संसार की प्रथम सूचना प्राप्त करते हैं।
(B)
आत्मसातीकरण से तात्पर्य है, वह नया ज्ञान जिससे पुराने संबोध प्रभावित नहीं होते।
(C)
समायोजन का अर्थ है - किसी नए ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पुराने संबंधों की मनोवैज्ञानिक रूप में पुनर्संरचना, पुनर्निियमित करना और परिवर्तन करना।
(D)
प्रतिवर्तिता किसी वस्तु के आधारभूत गुणों को पहचानने की योग्यता को कहते हैं।
Q.74
इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
(A)
अभिधा शक्ति द्वारा केवल रूढ़ शब्दों का अर्थबोध होता है।
(B)
मुख्यार्थ के बाधित होने पर ही लक्षणा कार्य करती है।
(C)
व्यंजना शक्ति शब्द के मूल में छिपे हुए अकथित अर्थ को द्योतित करती है।
(D)
व्यंजना शक्ति केवल शब्द पर ही नहीं अर्थ पर भी आधारित रहती है।
Q.75
किस शब्द का संधि-विच्छेद गलत है ?
(A)
पावक = पौ + अक
(B)
अक्षौहिणी = अक्ष + उहिनी
(C)
सन्नारी = सत् + नारी
(D)
रमेश = राम + ईश
Q.76
निम्नलिखित समकालीन महिला रचनाकारों और उनकी रचनाओं से संबंधित कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
(A)
प्रभा खेतान - अहल्या
(B)
कात्यायनी - गलत पते की चिट्ठी
(C)
अनामिका - खुरदुरी हथेलियाँ
(D)
अजंता देव - राख का किला
Q.77
निर्देश : प्र.सं. 141 - 143 के उत्तर निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर दीजिए :
पद्यांश :
कठिन पथ को देख मुस्काते सदा,
संकटों के बीच वे गाते सदा।
है असंभव कुछ नहीं उनके लिए,
सरल-संभव कर दिखाते वे सदा।
यह असंभव कायरों का शब्द है,
कहा था नेपोलियन ने एक दिन।
सच बताऊँ, जिंदगी ही व्यर्थ है,
दर्प बिन, उत्साह बिन, औ शक्ति बिन।
किस विशेषता के बिना जीवन व्यर्थ नहीं जाता ?
(A)
धन-संपदा
(B)
दर्प
(C)
उत्साह
(D)
शक्ति
Q.78
‘अनुकरण सिद्धान्त’ की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
अनुकरण की दृष्टि से अरस्तू का मत प्लेटो के मत से भिन्न है।
(B)
अरस्तू शुद्ध प्रतिकृति को मानते हैं, भावनामय और कल्पनामय अनुकरण को नहीं।
(C)
अनुकरण को नया अर्थ प्रदानकर अरस्तू ने कला का स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित किया।
(D)
अरस्तू कला को प्रकृति की अनुकृति मानते हैं।
Q.79
इनमें से कौन सा ग्रंथ भूषण-रचित नहीं है ?
(A)
शिवराज भूषण
(B)
शिवाबावनी
(C)
भाषाभूषण
(D)
छत्रसाल दशक
Q.80
शिक्षण प्रतिमान का कौन सा तत्त्व विषयवस्तु के प्रस्तुतीकरण से संबंधित है ?