निर्देश- प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए-
अपठित गद्यांश-
काफी लम्बे इतिहास के अन्दर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया, उससे वह एक ऐसा देश बन गया, जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बन्द थे। समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारण, बाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्राब्दियों के भीतर, बाहर से लोगों के बड़े-बड़े झुंड भारत में आए, किंतु आर्यों के आगमन के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ, जब बाहरी लोग बहुत बड़ी संख्या में भारत आए हों। ठीक इसके विपरीत, एशिया और यूरोप के आर-पार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे, एक जाति दूसरी जाति को खदेड़कर वहाँ खुद बसती रही और इस प्रकार जनसंख्या की बुनावट में बहुत बड़ा परिवर्तन होता रहा। भारत में, आर्यों के आगमन के बाद, बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे। उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पड़ा, किन्तु उससे यहाँ की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया।
भारत की जनसंख्या के स्वरूप में लम्बे इतिहास में बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं आया। इसका एक बड़ा कारण है-
(A)
भौगोलिक कारणों से बड़ी संख्या में भारत पहुँचना आसान न था।
(B)
आर्यों के बाद भारत में बाहर से कोई नहीं आया।
(C)
एक जाति दूसरी जाति को खदेड़कर यहाँ बसी अतः पुरानी जाति के चिन्ह मिटते गए।
(D)
भारत के पास पर्याप्त सैन्य बल था।
Q.2
निर्देश- प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए-
अपठित गद्यांश-
काफी लम्बे इतिहास के अन्दर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया, उससे वह एक ऐसा देश बन गया, जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बन्द थे। समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारण, बाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्राब्दियों के भीतर, बाहर से लोगों के बड़े-बड़े झुंड भारत में आए, किंतु आर्यों के आगमन के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ, जब बाहरी लोग बहुत बड़ी संख्या में भारत आए हों। ठीक इसके विपरीत, एशिया और यूरोप के आर-पार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे, एक जाति दूसरी जाति को खदेड़कर वहाँ खुद बसती रही और इस प्रकार जनसंख्या की बुनावट में बहुत बड़ा परिवर्तन होता रहा। भारत में, आर्यों के आगमन के बाद, बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे। उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पड़ा, किन्तु उससे यहाँ की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया।
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है-
(A)
कई सहस्राब्दियों के भीतर बाहर से लोगों के अनेक झुण्ड भारत में आए।
(B)
भारत की परिसीमा लोगों को यहाँ आने के लिए आमंत्रित करती है।
(C)
जातियों के आपसी संघर्ष जनसंख्या के स्वरूप को प्रभावित करते हैं।
(D)
भारत के संदर्भ में इसकी भौगोलिक सीमाएँ इसकी रक्षक सिद्ध हुई हैं।
Q.3
निर्देश- प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए-
अपठित गद्यांश-
काफी लम्बे इतिहास के अन्दर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया, उससे वह एक ऐसा देश बन गया, जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बन्द थे। समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारण, बाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्राब्दियों के भीतर, बाहर से लोगों के बड़े-बड़े झुंड भारत में आए, किंतु आर्यों के आगमन के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ, जब बाहरी लोग बहुत बड़ी संख्या में भारत आए हों। ठीक इसके विपरीत, एशिया और यूरोप के आर-पार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे, एक जाति दूसरी जाति को खदेड़कर वहाँ खुद बसती रही और इस प्रकार जनसंख्या की बुनावट में बहुत बड़ा परिवर्तन होता रहा। भारत में, आर्यों के आगमन के बाद, बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे। उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पड़ा, किन्तु उससे यहाँ की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया।
उपर्युक्त गद्यांश में इनमें से किस बिन्दु पर चर्चा नहीं हुई है-
(A)
ऐतिहासिक घटनाक्रम
(B)
भौगोलिक स्थिति
(C)
आर्थिक विकास
(D)
सामाजिक संरचना
Q.4
निर्देश- प्रश्न संख्या 4 से 6 के उत्तर निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर दीजिए-
श्रेय होगा मनुज का समता विधायक ज्ञान,
स्नेह-सिंचित न्याय पर नव विश्व का निर्माण।
एक नर में अन्य का निःशंक, दृढ़ विश्वास,
धर्म दीप्त मनुष्य का उज्जवल नया इतिहास-
समर, शोषण, ह्रास की विरुदावली से हीन,
पृष्ठ जिसका एक भी होगा न दग्ध, मलीन।
मनुज का इतिहास, जो होगा सुधामय कोष,
छलकता होगा सभी नर का जहाँ सन्तोष।
इस अवतरण में किस प्रकार के ज्ञान को मानव के लिए कल्याणकारी माना है?
(A)
आध्यात्मिक ज्ञान
(B)
लोक कल्याणकारी ज्ञान
(C)
तकनीकी ज्ञान
(D)
समता विधायक ज्ञान
Q.5
नए विश्व के निर्माण का आधार इनमें से क्या होगा?
(A)
स्नेह युक्त न्याय
(B)
कठोर न्याय व्यवस्था
(C)
मानव एकता
(D)
तकनीकी विकास
Q.6
उपर्युक्त अवतरण के अनुसार मानव का ‘नया इतिहास’ कैसा होगा?
(A)
सब प्रकार की सुविधाओं से सम्पन्न
(B)
सबको संतोष प्रदान करने वाला
(C)
सबको आजीविका प्रदान करने वाला
(D)
धनधान्य से परिपूर्ण
Q.7
‘राजपत्र’ में प्रकाशित होने वाला पत्र इनमें से कौन सा है?
(A)
ज्ञापन
(B)
अधिसूचना
(C)
परिपत्र
(D)
विज्ञप्ति
Q.8
जो पत्र अनेक विभागों/व्यक्तियों या शाखाओं को भेजा जाता है, उसे क्या कहते हैं?
(A)
अर्द्धशासकीय पत्र
(B)
विज्ञप्ति
(C)
परिपत्र
(D)
अधिसूचना
Q.9
सरकारी प्रतिष्ठानों द्वारा सामान आपूर्ति या निर्माण आदि कार्यों हेतु इनमें से कौन सा पत्र समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है?
(A)
निविदा
(B)
ज्ञापन
(C)
अधिसूचना
(D)
परिपत्र
Q.10
हिन्दी-शब्द कोश में इनमें से कौन-सा शब्द सबसे पहले आएगा?
(A)
पकवान
(B)
द्वार
(C)
त्राटक
(D)
क्षमा
Q.11
‘उच्छिष्ट’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा?
(A)
उत् + शिष्ट
(B)
उत + चिष्ट
(C)
उद् + चिष्ट
(D)
उद् + शिष्ट
Q.12
निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण कौन सा नहीं है?
(A)
महोत्सुक्य
(B)
पवित्र
(C)
लोकेषणा
(D)
महैश्वर्य
Q.13
किस विकल्प में सभी शब्द ‘द्विगु समास’ के उदाहरण है?
(A)
चतुर्भुज, प्रत्यक्ष
(B)
त्रिलोचन, चौबीस
(C)
दशानन, यथेच्छ
(D)
सप्ताह, शताब्दी
Q.14
निम्न में से ‘जेबकतरा’ शब्द में कौनसा समास है?
(A)
कर्म तत्पुरुष
(B)
करण तत्पुरुष
(C)
सम्प्रदान तत्पुरुष
(D)
अपादान तत्पुरुष
Q.15
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में ‘अनु’ उपसर्ग नहीं है?
(A)
अनुदात्त, अनुर्वर
(B)
अन्वय, अनुशासन
(C)
अन्वेषण, अनुभव
(D)
अनुराग, अनुचर
Q.16
निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘कृत’ प्रत्यय नहीं है?
(A)
मारक
(B)
दानव
(C)
लड़ाकू
(D)
करणीय
Q.17
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी पर्यायवाची शब्द नही है-
(A)
दुकूल, वसन
(B)
कच, कुंतल
(C)
गगन, शून्य
(D)
तट, मंदार
Q.18
किस विकल्प में सभी शब्द ‘सरस्वती’ के पर्यायवाची नहीं हैं?
(A)
गिरा, हंसवाहिनी
(B)
वागीश्वरी, वाङ्मयी
(C)
सुरभि, वीणापाणि
(D)
शारदा, भारती
Q.19
इनमें से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(A)
ईप्सित-अभीप्सित
(B)
उर्वर-अनुर्वर
(C)
भीरु-निर्भीक
(D)
श्वेत-श्याम
Q.20
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?