Testline

RPSC स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) पेपर II हिंदी 2024

150 सवाल · पेज 1/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.1

“जगत जनायो जिहि सकल, सो हरि जान्यो नाहिं ।
ज्यों आँखिन सब देखिए, आँखि न देखी जाहिं ।।”
उक्त पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

Q.2

‘रौद्र’ रस के संचारी भाव हैं

Q.3

“आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं । उन्हें चढ़ा कर जैसे कुछ लोगों ने ‘गीत गोविन्द’ के पदों को आध्यात्मिक संकेत बताया है, वैसे ही विद्यापति के इन पदों को भी ।”
उपर्युक्त कथन किसका है ?

Q.4

समाचार-लेखन की ‘उल्टा पिरामिड – शैली’ के संबंध में असंगत है

Q.5

अभिधा शब्द शक्ति का उदाहरण है

Q.6

“हिंदी साहित्य का अतीत” के लेखक हैं?

Q.7

“इस रूप में इस कहानी का पूर्वार्द्ध तो बिल्कुल कल्पित है और उत्तरार्द्ध ऐतिहासिक आधार पर है।” ‘पद्मावत’ के संबंध में उक्त कथन किसका है ?

Q.8

निम्नलिखित में असंगत विकल्प है :

Q.9

निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है :

Q.10

‘परि’ उपसर्ग से निर्मित नहीं है

Q.11

अपठित गद्यांश
हिन्दुस्तान में कुछ फूल बड़े ही दबंग और अक्खड़ प्रकृति के हैं, जैसे धतूरा और जवाकुसुम मानो दिनकर की कविता हों। चम्पा तपोरता उमा की तरह है, जिसके पास भ्रमर फटकने का साहस भी नहीं कर सकता। सफेद कचनार ‘अज्ञेय’ जी के बुद्धिवादी प्यार का प्रतीक है। पारिजात सुमित्रानन्दन पन्त की कविता है और रसाल-मंजरी प्रसादजी का सौंदर्य-बोध। निराला की रसदृष्टि पीली सरसों का मुक्त विस्तार है। इसे अभिजात फूलों में सर्वथा अपांक्तेय रखा गया है, पर स्नेह का स्रोत, जिससे प्रकाश का जन्म होता है और प्राणों का पोषण होता है, और धरती का श्रृंगार यही है। शोभा और श्रृंगार के विविध मापदण्डों के प्रतीक इन पुष्पों के रहते हुए भी मैं नीम के पुष्प-गुच्छ का तिरस्कार नहीं कर पाता हूँ। यह अत्यन्त लघुकाय होता है। सफेद, बीच में पीली बिन्दी।

दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
लेखक ने किस फूल को तपस्या में रत पार्वती के समान बताया है ?

Q.12

निम्नलिखित में से किसे मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को प्रारम्भ करने का श्रेय दिया जाता है ?

Q.13

किस मनोवैज्ञानिक ने अपने सामाजिक-सांस्कृतिक विकास सिद्धान्त के अन्तर्गत भाषा को महत्त्व दिया है ?

Q.14

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिंदी गद्य को एकसाथ आगे बढ़ाने वाले विद्वानों में इनमें से किसे स्थान नहीं दिया है ?

Q.15

रीतिकाल में नायक-नायिका भेद के ग्रंथ लिखने वाले रीति ग्रंथकार कवियों ने प्रधानतः किस ग्रंथ से प्रेरणा प्राप्त की है ?

Q.16

“ढाई साल से मैं स्वयं भ्रम में थी और तुम्हें भी भ्रम में डाले रखा था, पर आज भ्रम के, छलना के सारे जाले छिन्न-भिन्न हो गए हैं।” कथा नायिका (यही सच है) यह बात किससे कह रही है?

Q.17

किस विकल्प में समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का अर्थभेद सुसंगत नहीं है ?

Q.18

निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षण प्रतिमान (Teaching Model) इन्फोर्मेशन प्रोसेसिंग परिवार (Information Processing) में सम्मिलित नहीं है ?

Q.19

“शिक्षा मनोविज्ञान विद्यालय अधिगम तथा उसके समस्त पहलुओं का अध्ययन है” - यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई है ?

Q.20

“आगे के सुकवि रीझिहैं, तो कबिताई, न तौ राधिका कन्हाई सुमिरन को बहानो है ॥”
उक्त काव्यांश के माध्यम से रीतिकालीन श्रृंगारिक रचनाओं के प्रति असंतोष प्रकट करने वाले कवि हैं

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें