Q.21
भारत में 1936 में प्रगतिवाद के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
- (A)
सज्जाद जहीर
- (B)
डॉ. मुल्कराज
- (C)
प्रेमचंद
- (D)
अज्ञेय
150 सवाल · पेज 2/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.21
भारत में 1936 में प्रगतिवाद के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
सज्जाद जहीर
डॉ. मुल्कराज
प्रेमचंद
अज्ञेय
Q.22
सॉफ्टवेयर उपागम का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
शैक्षिक उपकरणों का निर्माण ।
शिक्षार्थियों के लिये सीमाओं और उद्देश्यों को निर्धारित करना ।
कक्षा में अधिक छात्रों को समायोजित करना ।
इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का प्रसारण ।
Q.23
“हुआ बाल-रवि उदय कनक-नभ किरणें फूटीं ।
भरित तिमिर पर परम प्रभामय बनकर टूटीं ।
जगत जगमगा उठा विभा वसुधा में फैली ।
खुली अलौकिक ज्योति-पुंज की मंजुल थैली ।”
इस काव्यांश में प्रयुक्त छंद है
चौपाई
गीतिका
रोला
उल्लाला
Q.24
रस को “अखंड, चिन्मय, स्वयंप्रकाशमान, आनंदस्वरूप, वेदांतरस्पर्शशून्य, ब्रह्मास्वादसहोदर, लोकोत्तर चमत्कारप्राण, स्वाकारवत्, अभिन्न और आस्वादरूप” मानने वाले आचार्य हैं
मम्मट
कुन्तक
महिमभट्ट
विश्वनाथ
Q.25
सिद्धों के चर्यापद देश के किस क्षेत्र में अधिक रचे गए और प्रचलित रहे ?
पूर्वी
उत्तरी
पश्चिमी
दक्षिणी
Q.26
इंटरनेट पत्रकारिता के संबंध में असंगत है
खबरों के संप्रेषण के लिए इंटरनेट का उपयोग ।
समाचारों के संकलन, सत्यापन और पुष्टीकरण में आसानी ।
अश्लीलता, दुष्प्रचार और अफवाहों का सर्वथा अभाव ।
समाचारों के बैक-ग्राउंडर तैयार करने में तीव्रता ।
Q.27
निम्नलिखित में से लक्षणा में होता है :
सामान्य अर्थ
मुख्यार्थ में बाधा
अकथित अर्थ का प्रकाशन
व्यंग्यार्थ का प्रकाशन
Q.28
रचना और रचनाकार की दृष्टि से सुमेलित नहीं है
हिन्दी साहित्य : उद्भव और विकास - हजारीप्रसाद द्विवेदी
हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास - रामस्वरूप चतुर्वेदी
हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास - बच्चन सिंह
हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास - नंददुलारे वाजपेयी
Q.29
दादूदयाल की रचनाओं को ‘अंगवधू’ शीर्षक कृति में किसने संकलित किया ?
सुंदरदास
रज्जब
संतदास
जगन्नाथदास
Q.30
निम्नलिखित में मनोविश्लेषणवादी उपन्यासकार नहीं हैं :
जैनेंद्र
मन्मथनाथ गुप्त
इलाचंद्र जोशी
डॉ. देवराज
Q.31
इनमें से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।
थोड़ी देर बाद वे वापस लौट आए।
प्रधानाध्यापक लड़के चुनेंगे।
मेरे लिए ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।
Q.32
‘अक्षौहिणी’ शब्द का सही विच्छेद है
अक्ष + उहिणी
अक्ष + ओहिनी
अक्ष + ओहिणी
अक्ष + ऊहिनी
Q.33
लेखक के मतानुसार अत्यंत उपयोगी होते हुए भी किस फूल को उचित महत्त्व नहीं दिया गया ?
धतूरे के फूल को
पारिजात के फूल को
सरसों के फूल को
सफेद कचनार को
Q.34
निम्नलिखित में से कौन सा संवेगात्मक बुद्धि का घटक है -
(a) संवेगों का प्रत्यक्षीकरण
(b) संवेगों का उपयोग
(c) संवेगों का अवबोधन
(d) संवेगों का प्रबन्धन
सही कूट का चयन करें-
(b) एवं (c)
(a), (c) एवं (d)
(a), (b), (c) एवं (d)
(a) एवं (b)
Q.35
निम्नलिखित में से ‘उत्तम लड़का - अच्छी लड़की उन्मुखता’ को लॉरेंस कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के किस स्तर के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाता है ?
प्राक् रूढ़िगत नैतिकता
उत्तर रूढ़िगत नैतिकता
रूढ़िगत नैतिकता
मध्य रूढ़िगत नैतिकता
Q.36
प्रसाद के नाटकों की विशेषता नहीं है
इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ तत्त्वों की अभिव्यक्ति हुई है।
इनमें राष्ट्रीय चेतना सर्वत्र दिखाई देती है।
इनमें काव्यत्व की प्रवृत्ति व्याप्त है।
अभिनय की दृष्टि से ये पूर्णतः सफल हैं।
Q.37
“अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा लीन। अधम व्यंजना रस विरस, उलटी कहत नवीन।।” ‘शब्द शक्ति’ के विषय में उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि द्वारा रचित हैं ?
भिखारीदास
देव
केशवदास
मतिराम
Q.38
“औरै-ओप कनीनिकनु गनी घनी-सिरताज। मनी धनी के नेह की बनीं छनीं पट लांज।।” उपर्युक्त दोहे में ‘कनीनिकनु’ का क्या अर्थ है?
आच्छादित
प्रभु
आँख की पुतली
पट
Q.39
‘असंभव कार्य करना’ वाक्यांश के लिए उचित मुहावरा होगा
आग से खेलना
आकाश के तारे तोड़ना
आग लगने पर कुआँ खोदना
आसमान से बातें करना
Q.40
निम्नलिखित में से शिक्षण-सहायक सामग्री किस हेतु उपयोगी नहीं है ?
शिक्षण की प्रभावशीलता हेतु
पाठ्यवस्तु के स्पष्टीकरण हेतु
सार्थक अनुभव देने हेतु
रटन्त अधिगम में वृद्धि हेतु