Testline

RPSC स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) पेपर II राजनीति विज्ञान 2024

150 सवाल · पेज 4/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

‘ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:\n\n(I) आतंकवाद के विरुद्ध विश्वव्यापी युद्ध के अंग के रूप में अमेरिका ने वर्ष 2003 से ‘ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम’ चलाया ।\n(II) इस अभियान में मुख्य निशाना अलकायदा और अफ़गानिस्तान के तालिबान शासन को बनाया गया ।\n\nसही विकल्प चुनिए :

Q.62

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए रचनावादी उपागम की विशेषताएँ निम्नलिखित में से कौन सी हैं ?

(a) ध्यान सिखाने पर नहीं बल्कि सीखने पर होता है।
(b) विद्यार्थी अपने पूर्व-ज्ञान एवं अनुभव से अर्थ निकालते हैं।
(c) गतिविधियाँ परस्पर संवादात्मक एवं छात्र केन्द्रित हैं।

नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Q.63

निम्नलिखित में से किस विद्वान ने अपने लेख ‘पॉलिटिकल साइंस इन दि यूनाइटेड स्टेट्स’ में मनोविज्ञान में तकनीकी प्रौढ़ता लाने और नए राजनीति विज्ञान में मनोविज्ञान के प्रयोग का श्रेय ए.एल. लॉवेल को दिया?

Q.64

मंत्री-परिषद के सामूहिक उत्तरदायित्व का सिद्धान्त भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संहिताबद्ध है ?

Q.65

केनेथ वाल्ट्ज़ के नवयथार्थवादी सिद्धांत के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही ढंग से मेल नहीं खाता है ? अंतर्राष्ट्रीय संरचना (राज्य इकाइयाँ और संबंध) अंतर्राष्ट्रीय परिणाम (राज्य प्रतिस्पर्धा के प्रभाव)   :— :—

Q.66

सूची-I का सूची-II के साथ सुमेलन करें :

सूची-I (पियाजे के सम्प्रत्यय) सूची-II (विवरण)
A. संरक्षण (i) यह धारणा कि उसके सोचने का ढंग एक मात्र संभावना है।
B. केन्द्रण (ii) यह सिद्धान्त कि मात्राएँ स्थिर रहती है भले ही उनके प्रकटन में भिन्न परिवर्तन हो।
C. विलोमता (iii) किसी कार्य अथवा प्रक्रम को उलट करने की योग्यता
D. अहंकेंद्रण (iv) परिस्थिति के केवल एक पहलू पर ध्यान देना

निम्नलिखित में से सही कूट का चयन कीजिए :

Q.67

निम्नांकित में से कौन सा के.सी. व्हीयर द्वारा वर्णित शक्तिशाली केन्द्रीय सरकार के उभार के लिए उत्तरदायी कारकों में सम्मिलित नहीं है ?

Q.68

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में मनोविज्ञान विद्यार्थियों के लिए कहाँ उपयोगी प्रतीत नहीं होता ?

Q.69

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
(i) मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा चयन समिति की सिफारिश पर की जायेगी, जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सम्मिलित होंगे।
(ii) एक खोज समिति, चयन समिति के विचार के लिए पाँच व्यक्तियों का एक पैनल तैयार करेगी।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

Q.70

निम्नांकित में से किस विचारक ने यह तर्क दिया है कि ‘मैक्वर्ल्ड का उदय’ जिहादी आतंकवाद के उदय से सहजीवी रूप से जुड़ा हुआ है ?

Q.71

अम्बेडकर के आर्थिक विचारों के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

Q.72

कौनसा कथन उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए योग्यता के सम्बन्ध में सही नहीं है?

Q.73

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किन अनुच्छेदों में दिए गए मूल अधिकार केवल नागरिकों के लिए हैं ?
(A) अनुच्छेद 15
(B) अनुच्छेद 19
(C) अनुच्छेद 20
(D) अनुच्छेद 28

Q.74

सार्क के शिखर सम्मेलनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?

सम्मेलन की दिनांक स्थान
2-4 नवम्बर, 1987 काठमाण्डु
16-17 नवम्बर, 1986 बैंगलुरु (बैंगलोर)
2-3 दिसम्बर, 1988 कोलम्बो
12-14 मई, 1997 माले

Q.75

निम्नलिखित में से कौन सा प्रत्यक्षीकरण संगठन नियम से सम्बन्धित नहीं है ?

Q.76

भारत की संसद में “दो समुद्रों का संगम” भाषण निम्नलिखित में से किस प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति द्वारा दिया गया था ?

Q.77

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आईसीटी (ICT) को एकीकृत करने का निम्नलिखित में से कौन सा लाभ नहीं है ?

Q.78

अजय बंगा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) वे विश्व बैंक समूह के 15वें अध्यक्ष हैं ।
(ii) उन्होंने 2 जून, 2023 को विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष के रूप में अपना चार वर्षीय कार्यकाल प्रारंभ किया ।
(iii) उन्हें 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था ।
ऊपर दिये गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

Q.79

भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में विद्यमान विधि के अधीन फेडरल न्यायालय की अधिकारिता और शक्तियों का उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रयोक्तव्य होना शब्दावली का उल्लेख किया गया है।

Q.80

सकारात्मक स्वतंत्रता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) स्वतंत्रता की सकारात्मक धारणा स्वतंत्रता को समाज, अधिकार, समानता व न्याय के साथ जोड़ती है ।
(ii) स्वतंत्रता की सकारात्मक धारणा का जन्म प्रारम्भिक उदारवाद से हुआ है ।
(iii) सी.बी. मैकफरसन व जॉन रॉल्स सकारात्मक स्वतंत्रता के समर्थक हैं ।
‘सही उत्तर चुनिए :

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें