निम्नलिखित में से कौन सा वाद सर्वोच्च न्यायालय के राज्यपाल द्वारा सरकार के बहुमत पर निर्णय करने की शक्तियों से संबंधित है?
(A)
रामेश्वर प्रसाद बनाम भारत संघ (2006)
(B)
अनिल कुमार शर्मा बनाम भारत संघ (2005)
(C)
जगदंबिका पालेश बनाम भारत संघ (1998)
(D)
टी.आर. कपूर बनाम तमिलनाडु राज्य (2001)
Q.82
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अनुसार पंचायतों के लिए कराए जाने वाले सभी निर्वाचनों का संचालन राज्य निर्वाचन आयोग में निहित होगा ?
(A)
243-ट
(B)
243-झ
(C)
243-घ
(D)
243-छ
Q.83
निम्नलिखित में से किस विचारक ने कहा कि शक्ति ‘प्रभावी सामूहिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्धताओं या दायित्वों को जुटाने का एक सामान्यीकृत माध्यम है, संसाधन की एक सामान्यीकृत सुविधा जो वैधता के स्वीकृत रूपों पर टिकी हुई है’ ?
(A)
टैल्कोट पार्सन्स
(B)
मिशेल फोकॉल्ट
(C)
चार्ल्स ई. लिंडब्लोम
(D)
स्टीवन ल्यूक्स
Q.84
मनोविज्ञान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रभावी विद्यालय का संगठनात्मक घटक नहीं है?
(A)
स्टाफ स्थिरता
(B)
अनुदेशात्मक नेतृत्वशीलता
(C)
पाठ्यचर्या अभिव्यक्ति
(D)
आदेश और अनुशासन
Q.85
किस उद्देश्य के लिए सन् 2004 में नागरिक समाज के संगठनों ने ‘वाडा ना तोड़ो अभियान’ चलाया ?
(A)
गरीबी को समाप्त करने और मिलेनियम डेवलपमेंट गोल को प्राप्त करने के लिए सरकारी उत्तरदायित्व को बढ़ाने हेतु ।
(B)
साइलेंट वैली में बाँध निर्माण को रोकने हेतु ।
(C)
बहु प्रसारित लैंगिक उत्पीड़न की समस्या की ओर ध्यान दिलाने हेतु ।
(D)
भारतीय महिलाओं के जीवन पितृसत्तात्मक वर्चस्व का विरोध करने लिए ।
Q.86
किशोरावस्था में संज्ञानात्मक विकास के लक्षण निम्नलिखित में से कौन से हैं ? (a) कल्पना (b) चिंतन एवं तर्क (c) अमूर्त मनोभाव (d) ध्यानावधि में वृद्धि नीचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
केवल (b), (c) और (d)
(B)
केवल (a), (c) और (d)
(C)
केवल (c) और (d)
(D)
केवल (a), (b) और (d)
Q.87
निम्नलिखित में से कौन सा विद्वान राजनीतिक दर्शन में “संदर्भीय दृष्टिकोण” से सम्बद्ध नहीं है ?
(A)
जॉन जी.ए. पोकोक
(B)
जॉन डन
(C)
क्वेटिन स्कीन्नर
(D)
एच.आर.जी. ग्रीव्स
Q.88
अग्रिम संगठक प्रतिमान के संदर्भ में ‘प्रगतिशील विभेदन’ शब्द का अर्थ है -
(A)
पहले विशिष्ट विचार प्रस्तुत किये जाते हैं फिर सामान्यीकरण किया जाता है।
(B)
विषय के अधिकांश सामान्य विचार पहले प्रस्तुत किये जाते हैं, फिर विशिष्ट।
(C)
विशिष्ट उप-अवधारणाएँ पहले प्रस्तुत की जाती हैं।
(D)
सामान्य एवं विशिष्ट में कोई सह-सम्बन्ध नहीं।
Q.89
भारत शासन अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत राज्य परिषद (काउन्सिल ऑफ स्टेट) में सीटों के आबंटन के सन्दर्भ में निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(A)
भारतीय ईसाई - 2
(B)
आंग्ल-भारतीय - 3
(C)
यूरोपियन - 7
(D)
कूर्ग - 1
Q.90
संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के आम चुनाव - 2024 के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
राजनीतिक दल का नाम
जीती गयी सीटों की संख्या
समाजवादी पार्टी
37
जनता दल (यूनाइटेड)
12
राष्ट्रीय जनता दल
5
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
3
(A)
समाजवादी पार्टी - 37
(B)
जनता दल (यूनाइटेड) - 12
(C)
राष्ट्रीय जनता दल - 5
(D)
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा - 3
Q.91
भारत ने अपने किस पड़ोसी देश को सहयोग के लिए “ऑपरेशन नीर” अभियान चलाया था ?
(A)
श्रीलंका
(B)
मालदीव
(C)
बांग्लादेश
(D)
नेपाल
Q.92
“वयस्कों के लिए लोकतंत्र वैसा ही है जैसा बच्चों के लिए चॉकलेट; अन्तहीन रूप से लुभावना; थोड़ी मात्रा में हानि रहित; अधिक मात्रा में बीमार करने वाला।” डी. मार्कण्ड का यह कथन लोकतन्त्र के निम्नलिखित में से किस दृष्टिकोण को दर्शाता है ?
(A)
मार्क्सवादी दृष्टिकोण
(B)
बहुलवादी दृष्टिकोण
(C)
कॉर्पोरेटवादी दृष्टिकोण
(D)
नव दक्षिणपंथी दृष्टिकोण
Q.93
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ? (राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व — अनुच्छेद)
(A)
काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं का तथा प्रसूति सहायता का उपबन्ध — अनुच्छेद 41
(B)
सहकारी सोसाइटियों का संवर्धन — अनुच्छेद 43-ख
(C)
कृषि और पशुपालन का संगठन — अनुच्छेद 48
(D)
कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण — अनुच्छेद 50
Q.94
भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्य की संरक्षा करना राष्ट्रपति का कर्तव्य है ।
(ii) आपात के दौरान भाग III द्वारा प्रदत्त सभी अधिकारों के प्रवर्तन का निलम्बन राष्ट्रपति आदेश द्वारा कर सकता है ।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A)
केवल (i) सही है ।
(B)
केवल (ii) सही है ।
(C)
(i) तथा (ii) दोनों सही हैं ।
(D)
(i) तथा (ii) दोनों गलत हैं ।
Q.95
निम्नलिखित में से कौन से राजनीतिक दलों के मुख्य कार्य हैं ?
(i) अभिजात वर्ग का गठन और भर्ती
(ii) हित अभिव्यक्ति और एकत्रीकरण
(iii) समाजीकरण और लामबंदी
(iv) लक्ष्य निर्माण
सही विकल्प चुनें :
(A)
केवल (i) और (ii)
(B)
केवल (i), (ii) और (iii)
(C)
केवल (ii), (iii) और (iv)
(D)
(i), (ii), (iii) और (iv)
Q.96
‘राजनीतिक संस्कृति’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) आमंड ने 1950 में ‘राजनीतिक संस्कृति’ शब्द गढ़ा और स्वीकार किया कि राजनीतिक संस्कृति की उनकी अवधारणा वेबर और पार्सन्स की सामाजिक सिद्धांत की परंपराओं से प्रेरित थी।
(ii) नागरिक संस्कृति की अवधारणा 1960 में आमंड और वर्बा द्वारा तैयार की गई थी जो पाँच देशों - अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, ब्राजील और मैक्सिको के तुलनात्मक अध्ययन के बाद सामने आई।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(A)
केवल (i)
(B)
केवल (ii)
(C)
(i) और (ii) दोनों
(D)
न तो (i) और न ही (ii)
Q.97
सर्वोदय की गांधीवादी अवधारणा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें : (i) इसकी जड़ें अस्तित्व की आध्यात्मिक एकता की वेदांतिक अवधारणा और सर्वभूतहित या सभी जीवों की भलाई की गीता-बौद्ध अवधारणा में है। (ii) इसका व्यापक आदर्शवाद लॉक के बहुसंख्यकवाद और बेंथम के ‘अधिकतम संख्या का अधिकतम सुख’ के सूत्र का समर्थन करता है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(A)
केवल (i)
(B)
केवल (ii)
(C)
(i) और (ii) दोनों
(D)
न तो (i) और न ही (ii)
Q.98
रूसो के अनुसार सामूहिक अवस्था में जीवन के आगमन के साथ एक नए प्रेरक सिद्धांत - ‘अमोर-प्रोप्रे’ (amour-propre) का विकास होता है, यह नया सिद्धांत क्या था ?
(A)
दया
(B)
दूसरों के साथ तुलना की ओर प्रवृत्त होना
(C)
आत्म-संरक्षण की ओर अग्रसर
(D)
कुलीन-जंगली बनने की प्रेरणा
Q.99
ब्रूनर के रचनावादी सिद्धांत के अनुसार, अधिगमकर्त्ता द्वारा स्वयं के प्रयासों से स्वतंत्र रूप में अपने वातावरण के साथ अंतः क्रिया करके ज्ञान की रचना करना कहलाता हैं-
(A)
निर्देशित अधिगम
(B)
संप्रत्ययात्मक अधिगम
(C)
अन्वेषण अधिगम
(D)
अभिक्रमित अधिगम
Q.100
सितम्बर 2024 में ‘ऑपरेशन सद्भाव’ के अंतर्गत भारत के निम्नांकित में से किस देश को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की आपातकालीन बाढ़ राहत सहायता भेजी है ?