कॉकरोच (पेरीप्लेनेटा) के बारे में कौन सा कथन असत्य है ?
(A)
नर कॉकरोच के 6वें-7वें उदरीय खण्ड में एक मशरूम के आकार की ग्रन्थि मौजूद होती है।
(B)
ये कम संवेदनशीलता व अधिक विपर्यास युक्त मोजेक दृष्टि प्रदर्शित करते हैं।
(C)
मादा कॉकरोच के प्रत्येक अंडाशय में 8 ओवेरियोल (डिम्बकोश) पाये जाते हैं।
(D)
एलेरी पेशियाँ रक्त परिसंचरण से सम्बन्धित होती हैं।
Q.2
नीचे दिये गये कथनों पर विचार करिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
कथन - I : गॉल्जी सम्मिश्र की सिस्टर्नी ध्रुवीय संरचना है जिसमें सिस तथा ट्रांस फलक होते हैं । कथन - II : सिस फलक निर्माणकारी फलक है तथा ट्रांस फलक परिपक्वन फलक है ।
(A)
कथन - I तथा II दोनों सत्य हैं ।
(B)
कथन - I सत्य है, लेकिन कथन - II असत्य है ।
(C)
कथन - I असत्य है, लेकिन कथन - II सत्य है ।
(D)
कथन - I तथा II दोनों असत्य हैं ।
Q.3
कॉलम-I में दिये गये पदों को कॉलम-II में दिये गये उनके स्पष्टीकरण से मिलान कर नीचे दिये गये सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम-I (पद)
कॉलम-II (स्पष्टीकरण)
A. टर्मिनलाइजेशन
i. समजातीय गुणसूत्रों का युग्मन
B. सिनेप्सिस
ii. क्रॉसिंग-ओवर के पश्चात् समजात गुणसूत्रों के बीच जुड़ाव का बिन्दु
C. किऐज्मेटा
iii. केन्द्रकीय प्रोटीनी संकुल जो समजातीय गुणसूत्रों के सम्पर्क/जुड़ाव में मदद करता है
D. सिनेप्टोनेमल कॉम्प्लेक्स
iv. किऐज्मेटा का बाहर की ओर द्विसंयोजी के सिरों की ओर स्थानान्तरण
(A)
A-iv, B-i, C-ii, D-iii
(B)
A-ii, B-iii, C-iv, D-i
(C)
A-ii, B-iv, C-iii, D-i
(D)
A-iv, B-i, C-iii, D-ii
Q.4
सिलैजिनेला के 13-कोशिकीय नर-युग्मकोद्भिद में होती है
(A)
7 एन्थेरिडियम कोशिकाएँ + 6 प्रोथैलस कोशिकाएँ
(B)
8 एन्थेरिडियम कोशिकाएँ + 5 प्रोथैलस कोशिकाएँ
(C)
11 एन्थेरिडियम कोशिकाएँ + 2 प्रोथैलस कोशिकाएँ
(D)
12 एन्थेरिडियम कोशिकाएँ + 1 प्रोथैलस कोशिका
Q.5
अभिकथन (A) : उत्पादक व उसके बाद के पोषक स्तरों में ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय होता है।
कारण (R) : प्रत्येक पोषक स्तर पर ऊर्जा के ऊष्मा के रूप में क्षति होने के कारण प्रथम पोषक स्तर से उत्तरोत्तर पोषक स्तरों में ऊर्जा का स्तर घटता जाता है।
(A)
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं व कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण करता है।
(B)
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C)
अभिकथन सत्य है व कारण गलत है
(D)
अभिकथन गलत है व कारण सत्य है
Q.6
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिये गये कोड की सहायता से सही विकल्प चुनिये :
कॉलम-I
कॉलम-II
A. मोनोस्पोरिक 8 केन्द्रक भ्रूण-कोष
i. ओइनोथेरा प्रकार
B. बाइस्पोरिक भ्रूण-कोष
ii. एलियम् प्रकार
C. टेट्रास्पोरिक भ्रूण-कोष
iii. पोलिगोनियम प्रकार
D. मोनोस्पोरिक 4 केन्द्रक भ्रूण-कोष
iv. एडोक्सा प्रकार
कोड :
(A)
A-iii, B-ii, C-i, D-iv
(B)
A-ii, B-iv, C-i, D-iii
(C)
A-iii, B-ii, C-iv, D-i
(D)
A-iv, B-ii, C-i, D-iii
Q.7
निम्नलिखित में से कौन सा पादप समूह दिये गये कथनों से वर्णित किया जा सकता है ?
I. पादप काय थैलसभ होता है ।
II. अलैंगिक जनन थैलस के विखण्डन अथवा विशिष्ट संरचनाएँ गेमा, के निर्माण द्वारा होता है ।
III. बीजाणु-उद्भिद पाद, सीटा व कैप्सूल में विभेदित होता है ।
IV. ये प्राय: नमी व छायादार स्थानों पर उगते हैं ।
(A)
लिवरवर्ट
(B)
मॉस
(C)
फर्न
(D)
जिम्नोस्पर्म
Q.8
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम-I
कॉलम-II
A. संकुचनशील रिक्तिका
i. फेरेटिमा
B. मेटाजेनेसिस
ii. ऐस्केरिस
C. लैंगिक द्विरूपता
iii. अमीबा
D. प्रोटोनेफ्रीडिया
iv. ओबीलिया
E. मेटामेरिज्म
v. टीनिया
(A)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv, E-v
(B)
A-i, B-iv, C-ii, D-v, E-iii
(C)
A-iii, B-iv, C-ii, D-i, E-v
(D)
A-iii, B-iv, C-ii, D-v, E-i
Q.9
निम्न में से गलत कथन का चयन कीजिए :
ऊर्जा का पिरामिड (स्तूप) हमेशा सीधा रहता है।
प्रथम पोषी स्तर पर सदा उत्पादक ही रहते हैं।
खाद्य श्रृंखलाओं के अंत:संबंध को खाद्य जाल कहा जाता है।
सकल प्राथमिक उत्पादकता का अर्थ है प्रकाश स्वांगीकरण की कुल दर।
(A)
ऊर्जा का पिरामिड (स्तूप) हमेशा सीधा रहता है।
(B)
प्रथम पोषी स्तर पर सदा उत्पादक ही रहते हैं।
(C)
खाद्य श्रृंखलाओं के अंत:संबंध को खाद्य जाल कहा जाता है।
(D)
सकल प्राथमिक उत्पादकता का अर्थ है प्रकाश स्वांगीकरण की कुल दर।
Q.10
प्रजनन काल में मोरनी को देखकर मोर नाचने लगते हैं। यह उदाहरण है
(A)
स्वाभाविकीकरण का
(B)
क्रियाप्रसूत अनुबन्धन का
(C)
अध्यंकन का
(D)
नियत क्रिया प्रतिमान (फिक्स्ड एक्शन पैटर्न) का
Q.11
थॉम्पसन गजेल अपने अधिकार-क्षेत्र को ग्रन्थियों से स्रावित गंधित पदार्थ द्वारा अंकित करते हैं, ये ग्रन्थियाँ स्थित होती हैं
(A)
नेत्रों के नीचे
(B)
गर्दन पर
(C)
गुदीय क्षेत्र में
(D)
पश्च पादांगुलि के मध्य
Q.12
मलेरिया के विषय में कौन सा कथन असत्य है ?
(A)
मेलिग्नेन्ट मलेरिया प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम द्वारा होने वाला सबसे गंभीर मलेरिया है, जो घातक भी हो सकता है।
(B)
युग्मकजनक प्रावस्था (गेमीटोसाइट) प्लाज्मोडियम का संक्रामक रूप है, जो संक्रमित मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से स्वस्थ मनुष्य के शरीर में प्रवेश करती है।
(C)
टूटी हुई RBC से मुक्त हीमोजोइन ठंड व तीव्र ज्वर के लिये उत्तरदायी होता है, ज्वर की 3 से 4 दिनों में पुनरावृत्ति होती है।
(D)
प्लाज्मोडियम अपना अलैंगिक चक्र मनुष्य में व लैंगिक चक्र मच्छर में पूर्ण करता है।
Q.13
निम्न कथनों पर विचार कर दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. अन्तःझिल्ली तन्त्र में हरितलवक, माइटोकोण्ड्रिया व परॉक्सीसोम सम्मिलित हैं। B. खुरदरी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका प्रोटीन संश्लेषण में सक्रिय रूप से शामिल होती है। C. चिकनी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका लिपिड के संश्लेषण के लिए प्रमुख स्थल है। D. पॉलीसोम के राइबोसोम m-आर एन ए को प्रोटीन में ट्रांसलेट करते हैं।
(A)
A, B व C
(B)
B व C
(C)
B, C व D
(D)
A, B, C व D
Q.14
निम्नलिखित में से कौन सा ट्रांसजेनिक जीव का उदाहरण नहीं है ?
(A)
ग्लोफिश
(B)
पॉली
(C)
डॉली
(D)
फ्लेवर सेवर
Q.15
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
(A)
स्थलीय पारिस्थितिकी तन्त्र में अपरद खाद्य श्रृंखला की तुलना में चारण खाद्य श्रृंखला द्वारा कहीं अधिक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
(B)
एक विशिष्ट समय पर प्रत्येक पोषण स्तर की जीवित पदार्थ की कुछ खास मात्रा होती है जिसे “खड़ी अवस्था” कहा जाता है।
(C)
“खड़ी फसल” को जीवित जैविकों की मात्रा या इकाई क्षेत्र में संख्या से मापा जाता है।
(D)
जलीय पारितन्त्र में अपरद खाद्य श्रृंखला ऊर्जा प्रवाह का महत्वपूर्ण साधन है।
Q.16
60 जीवों की समष्टि में सभी के अन्दर हीमोग्लोबिन का स्तर समान है, जो कि $14 \text{ g/dL}$ है; चूँकि कोई भिन्नता नहीं है तब मानक विचलन होगा
(A)
0, 1
(B)
+2
(C)
1, -1
(D)
0
Q.17
भारत में जैव-विविधता हॉट-स्पॉट (तप्त क्षेत्र) की संख्या है
(A)
2
(B)
10
(C)
4
(D)
6
Q.18
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कॉलम-I
कॉलम-II
A. एसिलोमेटा (अदेहगुहीय)
i. ऐस्केरिस
B. स्यूडोसिलोमेटा (कूटदेहगुहीय)
ii. पाइला
C. लोफोफोरेट सिलोमेटा
iii. फैसिओला
D. साइजोसिलस सिलोमेटा
iv. लिंगुला
(A)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
(B)
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
(C)
A-ii, B-iii, C-ii, D-iv
(D)
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
Q.19
प्रजातियाँ जो किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित होती हैं तथा अन्य कहीं नहीं पायी जाती हैं, कहलाती हैं
(A)
पेण्डेमिक
(B)
एण्डेमिक
(C)
एपिडेमिक
(D)
पॉलीडेमिक
Q.20
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
हर्बेरियम एक ऐसा भण्डारगृह है जिसमें सूखे, दबाए गये व संरक्षित पादप प्रतिदर्श को शीट पर परिरक्षित किया जाता है ।
(B)
कुंजी एक ऐसा टेक्सोनोमिक साधन है जो समानताओं व असमानताओं के आधार पर प्रतिदर्श की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है ।
(C)
एक संग्रहालय में जीवित पादप व जन्तु प्रतिदर्शों को अध्ययन व सन्दर्भ के लिए इकट्ठा किया जाता है ।
(D)
वनस्पति उद्यान में सन्दर्भ के लिए जीवित पादपों का संग्रह होता है ।