Q.41
संवहनी पूलों की ‘वलय’ व्यवस्था निम्नलिखित में से किसमें पायी जाती है ?
- (A)
एकबीजपत्री जड़
- (B)
एकबीजपत्री तना
- (C)
द्विबीजपत्री जड़
- (D)
द्विबीजपत्री तना
150 सवाल · पेज 3/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.41
संवहनी पूलों की ‘वलय’ व्यवस्था निम्नलिखित में से किसमें पायी जाती है ?
एकबीजपत्री जड़
एकबीजपत्री तना
द्विबीजपत्री जड़
द्विबीजपत्री तना
Q.42
यदि मेण्डल के समय सहलग्नता की खोज हुई होती तो निम्नलिखित में से कौन सा नियम उनके द्वारा नहीं समझाया जा सकता था ?
प्रभाविता का नियम
पृथक्करण का नियम
युग्मकों की शुद्धता का नियम
स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम
Q.43
निम्नलिखित में से कौन सा ‘प्रत्यय’ पादप वर्गीकरण की ‘उपकुल’ श्रेणी के लिए प्रयुक्त किया जाता है ?
-आइडे
-ओने
-ऐसी
-ओइडी
Q.44
मानव इन्सुलिन के सन्दर्भ में सही कथन का चुनाव कीजिए :
A. परिपक्व इन्सुलिन में C-पेप्टाइड उपस्थित नहीं होता है ।
B. r-DNA तकनीक से निर्मित इन्सुलिन में C-पेप्टाइड उपस्थित होता है ।
C. प्रोइन्सुलिन में C-पेप्टाइड होता है ।
D. इन्सुलिन के A-पेप्टाइड व B-पेप्टाइड, डाइसल्फाइड बन्ध द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं ।
केवल A व D
केवल B व D
केवल B व C
केवल A, C व D
Q.45
कथन - I : गैसीय प्रकार के खनिज चक्र जैसे नाइट्रोजन व कार्बन का भण्डार पृथ्वी की पपर्टी (क्रस्ट) में पाया जाता है ।
कथन - II : अवसादी चक्र के फॉस्फोरस तत्त्वों का भण्डार वायुमण्डल में स्थित है ।
दोनों कथन सही हैं ।
कथन - I सही है व कथन - II गलत है ।
कथन - I गलत है व कथन - II सही है ।
दोनों कथन गलत हैं ।
Q.46
प्रसव के समय
एस्ट्रोजन कम हो जाता है, प्रोजेस्टेरॉन बढ़ जाता है ।
एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरॉन दोनों बढ़ जाते हैं ।
एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरॉन दोनों कम हो जाते हैं ।
एस्ट्रोजन बढ़ जाता है व प्रोजेस्टेरॉन कम हो जाता है ।
Q.47
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कर सही संयोजन वाले विकल्प का चयन कीजिए :
| कॉलम-I (जीवन चक्र का प्रारूप) | कॉलम-II (पादप समूह) |
|---|---|
| हेप्लोन्टिक जीवन चक्र | टेरिडोफाइट्स व ब्रायोफाइट्स |
| डिप्लोन्टिक जीवन चक्र | जिम्नोस्पर्म व एन्जियोस्पर्म |
| हेप्लो-डिप्लोन्टिक जीवन चक्र | अनेक हरित शैवाल व क्लेमाइडोमोनास की कुछ जातियाँ |
A-ii, B-i, C-iii
A-iii, B-ii, C-i
A-i, B-ii, C-iii
A-iii, B-i, C-ii
Q.48
कॉलम-I में दिये गये विवरण को कॉलम-II में दी गई कोशिका विभाजन प्रावस्था से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए :
| कॉलम-I | कॉलम-II |
|---|---|
| A. समजातीय गुणसूत्रों के मध्य युग्मन | i. पैकीटीन |
| B. समजातीय गुणसूत्रों के नॉन-सिस्टर क्रोमेटिड के मध्य क्रॉसिंग-ओवर | ii. जाइगोटीन |
| C. गुणसूत्रबिन्दु विखंडित होते हैं व क्रोमेटिड अलग होते हैं । | iii. मेटाफेज |
| D. गुणसूत्र तर्कुमध्य की ओर गति करते हैं । | iv. एनाफेज |
A-i, B-ii, C-iii, D-iv
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
A-iv, B-iii, C-ii, D-i
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
Q.49
निम्न कथनों पर विचार कर इनमें से सही कथनों का चयन कीजिए :
A. इनुलिन फ्रक्टोज का बहुलक है।
B. राइबोजाइम उत्प्रेरक क्षमता वाले न्यूक्लिक अम्ल हैं।
C. प्रोटीन सदा ही अमीनो अम्ल से बने समबहुलक होते हैं।
D. पॉलीसैकेराइड में मोनोसैकेराइड फास्फोडाइएस्टर बन्ध द्वारा जुड़े रहते हैं।
E. कोलेजन पूरे जीवमण्डल में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है।
A, B व D
C, D व E
B व C
A व B
Q.50
निम्नलिखित में से किस पौधे के समूह का वर्णन दिये गये कथनों द्वारा किया जा रहा है ?
I. वे विषमबीजाणुक होते हैं व अगुणित लघुबीजाणु व गुरुबीजाणु उत्पन्न करते हैं।
II. जड़ें सामान्यतः मूसला जड़ें होती हैं।
III. बीजाण्ड अंडाशयी भित्ति से घिरे नहीं होते हैं तथा निषेचन से पूर्व व बाद में भी अनावृत (उजागर) रहते हैं।
IV. विशाल रेडवुड वृक्ष सिकुआ इस समूह की सबसे ऊँची वृक्ष प्रजातियों में से एक है।
शैवाल
जिम्नोस्पर्म
ब्रायोफाइट्स
टेरिडोफाइट्स
Q.51
निम्नलिखित में से कौन सा कोर प्रभाव - कोर प्रजाति के लिए सत्य है ?
A. दो आवासों की सीमा (इकोटोन) पर किसी समष्टि या समुदाय की संरचना में परिवर्तनों को कोर-प्रभाव कहते हैं।
B. कभी-कभी इकोटोन में कुछ प्रजातियों की संख्या व उनमें से कुछ प्रजातियों का जनसंख्या घनत्व किसी भी समुदाय की तुलना में अधिक होता है इसे कोर-प्रभाव कहते हैं।
A व B दोनों
केवल B
केवल A
A व B दोनों नहीं
Q.52
‘उबिश बॉडी’ निम्नलिखित में से किसके विकास में सम्मिलित होते हैं ?
भ्रूण के
भ्रूण-कोष के
भ्रूणपोष (एण्डोस्पर्म) के
पराग कणों के
Q.53
निम्नलिखित में से कौन से ग्रैमिनी के पुष्पक्रम से सम्बन्धित हैं ?
लोडिक्यूल्स, कैरन्कल, स्पेथ
लैमा, टेपल, एरिल
पेलिया, हरको, नेक्टर ग्रन्थि
लोडिक्यूल्स, लैमा, पेलिया
Q.54
मेंढक में शिरा कोटर का निर्माण किसके योजन से होता है ?
1 अग्रमहाशिरा तथा 1 पश्चमहाशिरा
1 अग्रमहाशिरा तथा 2 पश्चमहाशिरा
2 अग्रमहाशिरा तथा 1 पश्चमहाशिरा
2 अग्रमहाशिरा तथा 2 पश्चमहाशिरा
Q.55
जनसंख्याओं के बीच संबंध का प्रकार जिसमें दोनों को लाभ होता है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं होता है, कहलाता है
अमनसेलिज़्म (संदमनी सहसम्बन्ध)
पेरासिटिज़्म (परजीविता)
प्रोटोकोऑपरेशन (सहपकारिता)
कमन्सिलिज़्म (सहभोजिता)
Q.56
असत्य कथन का चयन कीजिए :
नियत क्रिया प्रतिमान नैसर्गिक व्यवहार होते हैं जिनमें स्थिरता या रूढ़िबद्धता, मोचन हेतु सूचक उद्दीपन की आवश्यकता व जातिवृत्तीय परिवर्तन हेतु प्रतिरोधकता का गुण पाया जाता है।
लोरेन्ज द्वारा सूचक उद्दीपन, अन्तर्जात मोचक क्रियाविधि, कार्य विशिष्ट ऊर्जा व नियत क्रिया प्रतिमान में सहसंबंध को समझाने के लिए मनो-द्रवचालित मॉडल दिया गया था।
अधिगम, स्वाभाविकीकरण की तरह प्रत्यास्थ या अध्यंकन की तरह सीमित हो सकता है।
तन्त्रिका-संवेदी प्रणाली जो विशिष्ट चिह्न उद्दीपन की प्रतिक्रिया में व्यवहार दर्शाती है, अध्यंकन कहलाती है।
Q.57
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्यांश नैसर्गिक व्यवहार को अच्छी तरह से वर्णित करता है ?
प्रायः अधिगम से आने वाले, प्रत्यास्थ व संचित होते हैं ।
प्रारूपिक रूप से जन्मजात व तुलनात्मक रूप से अप्रत्यास्थ होते हैं ।
सामान्यतः ये पहली बार गलत तरीके से प्रदर्शित किए जाते हैं ।
इसमें स्वाभाविकीकरण, अध्यंकन व नियत क्रिया प्रतिमान आते हैं ।
Q.58
अभिकथन (A) : DDT पक्षी समष्टि की संख्या में कमी का कारण होता है।
कारण (R) : DDT की उच्च सान्द्रता पक्षियों में कैल्सियम उपापचय को प्रभावित करती है जिससे अण्ड कवच पतला होकर समय से पहले ही टूट जाता है।
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं व कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण करता है।
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
अभिकथन सत्य है व कारण गलत है।
अभिकथन व कारण दोनों गलत हैं।
Q.59
निम्न में से कौन सा संयोजन बेमेल है ?
ग्लाइकोकेलिक्स - सम्पुट या स्लाइम परत हो सकती है।
पिली व फिम्ब्री - श्वसन हेतु उपस्थित सतही संरचनाएँ
तारककेन्द्र - झिल्लीविहीन कोशिकांग जो कोशिका विभाजन में सहायक होते हैं।
मीसोसोम - जीवाणु में प्लाज्मा झिल्ली से निर्मित विशिष्ट संरचना
Q.60
RNA अन्तरक्षेप के विषय में असत्य कथन का चुनाव कीजिए :
यह एक प्राकृतिक रूप से होने वाली कोशिकीय प्रक्रिया है जो जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करती है ।
सेन्स व एन्टीसेन्स RNA एक दूसरे के सम्पूरक होते जो द्विसूत्री आर एन ए का निर्माण करते हैं ।
आर एन ए अन्तरक्षेप में RISC जीन शमन का कारण बनता है ।
आर एन ए अन्तरक्षेप तकनीक का उपयोग Bt-कपास को विकसित करने में किया गया है ।