नीचे कॉलम-I में सम्भावित समुच्चय दिये गये हैं, जिसमें 0 (कोई विशिष्ट अन्तर्क्रिया नहीं), + (लाभदायक) तथा - (हानिकारक) को दर्शाता है तथा कॉलम-II में दो जातियों के मध्य अन्योन्य क्रियाओं के प्रकारों को दर्शाया गया है।
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कोड का प्रयोग करके सही विकल्प चुनिये :
कॉलम-I
कॉलम-II
A. + 0
i. परभक्षण
B. + -
ii. प्रतिस्पर्धा
C. - -
iii. सहभोजिता
D. - 0
iv. असहभोजिता
(A)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
(B)
A-iii, B-i, C-ii, D-iv
(C)
A-i, B-ii, C-iii, D-iv
(D)
A-iii, B-ii, C-iv, D-i
Q.62
मानक विचलन के सन्दर्भ में असत्य कथन का चुनाव कीजिए ।
(A)
इसका उपयोग परिक्षेपण (डिस्पर्शन) के अध्ययन मापन के लिए किया जाता है ।
(B)
यह समान्तर माध्य से विचलनों के वर्गों के समान्तर माध्य के वर्गमूल के रूप में परिभाषित किया जाता है ।
(C)
इसका उपयोग मानक त्रुटि की गणना करने व किसी वैध निष्कर्ष के लिए नमूने के उपयुक्त आकार को पता करने के लिए किया जाता है ।
(D)
इसका उपयोग मानक त्रुटि की गणना करने के लिए नहीं किया जा सकता है ।
Q.63
सूची-I में दिये गये अभयारण्य के नाम को सूची-II में दिये गये उनमें पाये जाने वाले महत्वपूर्ण वन्य जीव से सुमेलित कर नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I
सूची-II
A. काजीरंगा
i. भारतीय शेर
B. गिर
ii. एक सींग वाला गैंडा
C. दाचीगाम
iii. बाघ
D. रणथम्भौर
iv. हंगुल
कूट :
(A)
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
(B)
A-i, B-iv, C-iii, D-ii
(C)
A-iii, B-ii, C-iv, D-i
(D)
A-iv, B-iii, C-ii, D-i
Q.64
कॉलम-I में दिए गये जन्तु समूहों को कॉलम-II में दी गई उनकी विशेषताओं से सुमेलित कर नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कॉलम-I (जन्तु समूह)
कॉलम-II (विशेषताएँ)
A. एवीज
i. उपास्थिल अन्तःकंकाल
B. साइक्लोस्टोमेटा
ii. त्रिवेश्मी हृदय
C. एम्फीबिया
iii. न्यूमेटिक अस्थियाँ
D. इलास्मोब्रेन्काइ
iv. जबड़ा-विहीन कशेरुकी
(A)
A-iv, B-iii, C-ii, D-i
(B)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
(C)
A-iv, B-i, C-iii, D-ii
(D)
A-iii, B-iv, C-ii, D-i
Q.65
कथन - I : माइटोकोण्ड्रियल मैट्रिक्स में प्रवेश करने के बाद पाइरुवेट, पाइरुवेट डिहाइड्रोजिनेज द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रियाओं के एक जटिल समुच्चय द्वारा ऑक्सीकारी विकार्बोक्सीलीकरण से गुजरता है। कथन - II : इस प्रक्रिया के दौरान पाइरुविक अम्ल के 2 अणुओं के उपापचय से NADPH के दो अणुओं का उत्पादन होता है।
(A)
दोनों कथन सत्य हैं।
(B)
कथन - I सत्य, लेकिन कथन - II असत्य है।
(C)
कथन - I असत्य, लेकिन कथन - II सत्य है।
(D)
दोनों कथन असत्य हैं।
Q.66
दो प्राणी जो समान जगत किन्तु विभिन्न वर्गों से सम्बन्धित हैं, वर्गीकृत किए जाते हैं, समान
(A)
संघ में
(B)
गण में
(C)
जाति में
(D)
कुल में
Q.67
नारियल के फल का कौन सा भाग रेशेदार होता है ?
(A)
बाह्यफलभित्ति
(B)
मध्यफलभित्ति
(C)
अन्तःफलभित्ति
(D)
भ्रूणपोष
Q.68
ट्रान्समिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप के विषय में गलत कथन को चयनित कीजिए :
(A)
अणुओं के विन्यास को देखने के लिए यह सर्वाधिक अनुकूलित है।
(B)
सम्पूर्ण दृश्य क्षेत्र को एक साथ प्रदीप्त करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लेन्स द्वारा इलेक्ट्रॉन किरण को फोकस किया जाता है।
(C)
इलेक्ट्रॉनों को एक महीन-किरण के रूप में त्वरित कर प्रतिदर्श को स्केन किया जाता है।
(D)
इसमें प्रतिदर्श से परावर्तित होकर आये इलेक्ट्रॉनों द्वारा प्रतिबिम्ब का निर्माण होता है।
Q.69
निम्नलिखित में से कौन सी परिस्थितियाँ ऑक्सीहीमोग्लोबिन के वियोजन को प्रेरित करती हैं ?
(A)
निम्न $pO_2$, निम्न $pCO_2$ और निम्न $H^+$
(B)
निम्न $pO_2$, उच्च $pCO_2$ और उच्च $H^+$
(C)
उच्च $pO_2$, उच्च $pCO_2$ और निम्न $H^+$
(D)
उच्च $pO_2$, निम्न $pCO_2$ और निम्न $H^+$
Q.70
विसरण दाब न्यूनता (D.P.D.) होता है
(A)
चूषण दाब के व्युत्क्रमानुपाती
(B)
भित्ति दाब के अनुक्रमानुपाती
(C)
चूषण दाब के समानार्थी
(D)
परासरण दाब के समानार्थी
Q.71
यदि एक वर्णान्ध पुरुष का विवाह एक सामान्य दृष्टि की संयुग्मजी महिला से होता है, तो उनसे उत्पन्न सन्तानों के वर्णान्ध होने की प्रतिशतता होगी :
(A)
$0\%$
(B)
$25\%$
(C)
$50\%$
(D)
$100\%$
Q.72
शिक्षण अधिगम में हार्डवेयर से सम्बन्धित दो कथन हैं : A. हार्डवेयर तकनीकी ज्ञान पर परिचालित होते हैं । B. चलचित्र हार्डवेयर का एक उदाहरण है ।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(A)
A सही है, परंतु B गलत है ।
(B)
B सही है, परंतु A गलत है ।
(C)
A और B दोनों सही हैं ।
(D)
A और B दोनों गलत हैं ।
Q.73
एड्स विषाणु (एच.आई.वी.) का आनुवंशिक पदार्थ होता है
(A)
एकल रज्जुकी RNA
(B)
द्वि रज्जुकी RNA
(C)
एकल रज्जुकी DNA
(D)
द्वि रज्जुकी DNA
Q.74
क्रैब चक्र के संदर्भ में स्तम्भ-I में दिये पदों का स्तम्भ-II में दिये गये मदों से मिलान कीजिए तथा नीचे दिये गये कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
स्तम्भ-I (सबस्ट्रेट)
स्तम्भ-II (उत्पाद)
A. पाइरुवेट
i. फ्युमरेट
B. $\alpha$-कीटोग्लूटैरैट
ii. ऐसीटायल CoA
C. सक्सीनेट
iii. ऑक्सैलोएसीटेट
D. मालेट
iv. सक्सीनायल CoA
कोड :
(A)
A-ii, B-iv, C-i, D-iii
(B)
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
(C)
A-iii, B-i, C-ii, D-iv
(D)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
Q.75
कॉलम-I दिए गए विकार तथा कॉलम-II में दिए गए उनके कारक/लक्षण को सुमेलित करके नीचे दिये गये कोड की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कॉलम-I (विकार)
कॉलम-II (कारण/लक्षण)
A. मिस्थेनिया ग्रेविस
i. थाइरॉइड हार्मोन का अल्पस्रवण
B. गाँउट
ii. पैराथारमोन का अल्पस्रवण
C. टिटैनी
iii. स्व-प्रतिरक्षा रोग
D. क्रेटिनिज्म
iv. जोड़ों में यूरिक अम्ल का संचयन
(A)
A-iii, B-iv, C-i, D-ii
(B)
A-iii, B-iv, C-ii, D-i
(C)
A-ii, B-iv, C-i, D-iii
(D)
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
Q.76
जीटोनोगेमी में सम्मिलित है
(A)
किसी दूसरी समष्टि से सम्बन्धित किसी अन्य पौधे के पुष्प के परागकण द्वारा पुष्प का निषेचन
(B)
एक पुष्प का उसी पौधे के अन्य पुष्प के पराग द्वारा निषेचन
(C)
एक पुष्प का उसी पुष्प के पराग द्वारा निषेचन
(D)
एक ही समष्टि में अन्य पौधे के पुष्प के परागकण द्वारा पुष्प का निषेचन
Q.77
एस डी एस-पी ए जी ई (SDS – PAGE) में एस डी एस (SDS) की क्या भूमिका है ?
(A)
प्रोटीन का अकुण्डलन व उन्हें शुद्ध धनात्मक आवेश प्रदान करना ।
(B)
प्रोटीन का विकृतिकरण व उन्हें शुद्ध ऋणात्मक आवेश प्रदान करना ।
(C)
सभी प्रोटीनों को समान द्रव्यमान प्रदान करना ।
(D)
प्रोटीन को समान द्रव्यमान प्रदान कर उन्हें शुद्ध धनात्मक आवेश प्रदान करना ।
Q.78
निम्न में से कौन सा अवरोध एण्डोथिलियो-कोरियल प्लेसेन्टा (अपरा) में माता व भ्रूण रुधिर के मध्य ह्रासित हो जाता है ?
(A)
गर्भाशयी रुधिर वाहिकाओं की अन्तःस्तरीय भित्ति
(B)
भ्रूणीय रुधिर वाहिकाओं की अन्तःस्तरीय भित्ति
(C)
गर्भाशयी उपकला
(D)
कोरियोनिक उपकला
Q.79
एलिसा (ELISA) (एंजाइम लिंक्ड इम्यूनोसॉर्बेन्ट परख) के बारे में निम्नलिखित चरणों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए : A. प्रतिरक्षी-एंजाइम संकुल के साथ ऊष्मायित करें जो कि प्राथमिक प्रतिरक्षी से बन्धित होती है । B. प्रतिजन से सतह को आवरित करें एवं गैर-विशिष्ट प्रोटीन से रिक्त स्थलों को अवरुद्ध करें । C. क्रियाधार मिलाने पर रंगीन उत्पाद बनता है जो विशिष्ट प्रतिजन की उपस्थिति को इंगित करता है । D. विशिष्ट प्रतिजन के प्रति प्राथमिक प्रतिरक्षी के साथ इनक्यूवेट करें ।
(A)
B -> D -> A -> C
(B)
A -> D -> B -> C
(C)
A -> D -> C -> B
(D)
B -> D -> C -> A
Q.80
कम्प्यूटर सहायता प्राप्त अनुदेशन के किस प्रकार में कम्प्यूटर व्यक्तिगत छात्रों के साथ अन्तःक्रिया करते हुए शिक्षक की तरह वास्तविक शिक्षण का कार्य करते हैं ?