नदी के पानी में जैविक ऑक्सीजन की माँग (BOD) के संदर्भ में सही कथन का चयन कीजिए :
(A)
पानी में साल्मोनेला की मात्रा का प्रत्यक्ष माप देता है ।
(B)
पानी में ऑक्सीजन की सांद्रता से इसका कोई संबंध नहीं है ।
(C)
पानी में वाहित मल मिलने पर यह बढ़ जाती है ।
(D)
शैवाल प्रस्फुटन होने पर अपरिवर्तित रहता है ।
Q.122
निम्न में से कौन सी क्रोमेटोग्राफी ऑर्गेनोफॉस्फोरस कीटनाशकों के विश्लेषण हेतु प्रयोग में ली जाती है ?
नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
A. पेपर क्रोमेटोग्राफी
B. गैस-लिक्विड क्रोमेटोग्राफी
C. कॉलम क्रोमेटोग्राफी
D. पतली परत क्रोमेटोग्राफी
(A)
केवल B एवं C
(B)
A, B, C एवं D
(C)
केवल B
(D)
केवल C
Q.123
सम्प्रेषण बाधाओं को पार करने के उपायों के प्रकार का निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
(A)
मनोवैज्ञानिक - नियमित पृष्ठपोषण प्रक्रिया
(B)
पृष्ठभूमि - श्रव्य विकर्षण न्यूनतम करना
(C)
भौतिक - श्रव्यता सुनिश्चित करना
(D)
भाषा - प्रतीकों और ग्राफ से स्पष्ट करना
Q.124
एक विमीय चित्र का उदाहरण है
(A)
वर्ग चित्र
(B)
आयतचित्र
(C)
दण्ड चित्र
(D)
वृत्त चित्र
Q.125
किसी लेंस की विभेदन क्षमता (रिसॉल्विंग पॉवर) को दर्शाया जाता है :
(A)
$R.P. = \frac{0.06 \lambda}{n \sin \alpha}$
(B)
$R.P. = \frac{0.6 \lambda}{n \sin \alpha}$
(C)
$R.P. = \frac{0.71 \lambda}{n \sin \alpha}$
(D)
$R.P. = \frac{\text{उपकरण से देखी गई रेटिना छवि का आकार}}{\text{बिना सहायता के, सामान्य आँख से देखी गई रेटिना की छवि का आकार}}$
Q.126
पृष्ठ आधारीय पर्ण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
I. मीसोफिल पैलिसेड व स्पोन्जीपैरेन्काइमा में विभेदित नहीं होता है। II. मीसोफिल क्लोरोप्लास्टयुक्त होता है व प्रकाश-संश्लेषण करता है एवं पैरेन्काइमा से बना होता है। III. एडेक्सियल (ऊपरी सतह) पर एबेक्सियल (निचली सतह) की तुलना में अधिक रन्ध्र होते हैं।
(A)
I व II दोनों
(B)
केवल II
(C)
I व III दोनों
(D)
I, II एवं III
Q.127
डार्विन के अनुसार ऑस्ट्रेलियन मार्सुपियल में विविधता किसका उदाहरण है ?
(A)
अभिसारी विकास
(B)
अनुकूली विकिरण
(C)
समानांतर विकास
(D)
सहविकास
Q.128
नामकरण के विषय में कौन सा कथन असत्य है ?
(A)
वैज्ञानिक नाम इटेलिक में मुद्रित किया जाना चाहिए ।
(B)
वंशीय नाम हमेशा बड़े अक्षर से शुरू होता है जबकि जातीय नाम छोटे अक्षर से शुरू होता है ।
(C)
वैज्ञानिक नाम टाइप या हस्तलिखित होने पर रेखांकित किया जाना चाहिए ।
(D)
द्विनाम पद्धति में पुनर्पदनाम अनुमत है ।
Q.129
निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम धतूरा इनोक्सिया से पराग संवर्धन द्वारा अगुणित भ्रूण प्राप्त किया ?
(A)
स्कूग एवं मिलर
(B)
स्टीवार्ड
(C)
गुहा व माहेश्वरी
(D)
वासिल एवं हिल्डब्रैंड
Q.130
कथन - I : यदि प्रतिकूल (तनावग्रस्त) बाह्य परिस्थितियाँ स्थानिक हों अथवा कुछ समय तक ही रहती हैं तो जीव के पास प्रवास व निलंबन जैसे दो विकल्प होते हैं । कथन - II : जीव अस्थायी रूप से प्रतिकूल आवास से अधिक आरामदायक (अनुकूल) क्षेत्र की ओर जा सकता है तथा प्रतिकूल समय समाप्त होने पर पुनः लौट आता है ।
(A)
दोनों कथन सही हैं ।
(B)
कथन - I सही है व कथन - II गलत है ।
(C)
कथन - I गलत है व कथन - II सही है ।
(D)
दोनों कथन गलत हैं ।
Q.131
प्राइमेट्स में पाया जाने वाला प्लेसेंटा (अपरा) का प्रकार है
(A)
हीमोएंडोथिलियल
(B)
एण्डोथिलियोकोरल
(C)
हीमोकोरियल
(D)
सिनडेस्मोकोरियल
Q.132
भूरे शैवालों के मुख्य प्रकाश-संश्लेषी वर्णक होते हैं
(A)
क्लोरोफिल a, b और फ्यूकोजैन्थिन
(B)
क्लोरोफिल a, c और फ्यूकोजैन्थिन
(C)
क्लोरोफिल a, d और फ्यूकोजैन्थिन
(D)
क्लोरोफिल a, e और फाइकोइरिथ्रिन
Q.133
जब अमीबा किसी सक्रिय शिकार जैसे एक कशाभिक या पक्ष्माभी जीव को निगलता है तो अन्तर्ग्रहण की यह विधि कहलाती है :
(A)
आयात
(B)
परिप्रवाह
(C)
परिभित्तिकायन
(D)
कोशिकापायन
Q.134
यदि किसी मक्का के पौधे की मूलाग्र में गुणसूत्रों की संख्या $36$ है तो इसके भ्रूणपोष में गुणसूत्रों की संख्या क्या होगी ?
(A)
36
(B)
54
(C)
72
(D)
108
Q.135
एडीनोसीन डिएमीनेज (ADA) न्यूनता की जीन चिकित्सा में रोगी को समय-समय पर आनुवंशिक रूप से अभियांत्रित लिम्फोसाइट्स की आवश्यकता होती है, क्योंकि
(A)
मज्जा कोशिकाओं से अलग किये गये ADA उत्पन्न करने वाले जीन को भ्रूणीय कोशिकाओं में प्रवेश कराया जाता है ।
(B)
आनुवंशिक रूप से अभियांत्रित लिम्फोसाइट्स अमर नहीं होते हैं ।
(C)
रोगी के रक्त के लिम्फोसाइट्स शरीर में उत्परिवर्तित हो जाते हैं ।
(D)
प्रवेशित रेट्रोवाइरल वाहक लिम्फोसाइट्स को निष्क्रिय कर देता है ।
Q.136
डब्ल्यू. कोहलर ने चिम्पेन्जी में किस प्रकार के अधिगम को प्रदर्शित किया ?
(A)
गुप्त अधिगम
(B)
चिरप्रतिष्ठित अधिगम
(C)
अन्तःदृष्टि अधिगम
(D)
प्रयास व त्रुटि अधिगम
Q.137
कण्डरा जो कंकाली पेशी को अस्थि से जोड़ते हैं तथा स्नायु जो अस्थि को अस्थि से जोड़ते हैं, उदाहरण हैं
(A)
सघन अनियमित संयोजी ऊतक
(B)
अन्तराली संयोजी ऊतक
(C)
सघन नियमित संयोजी ऊतक
(D)
वसीय ऊतक
Q.138
निम्नलिखित में से कौन से दो तत्व प्रकाश-संश्लेषण में जल के अपघटन तथा ऑक्सीजन की उत्पत्ति हेतु उत्तरदायी हैं ?
(A)
मैंगनीज तथा मैग्नीशियम
(B)
मैग्नीशियम तथा क्लोराइड
(C)
मैंगनीज तथा मोलिब्डेनम
(D)
मैंगनीज तथा क्लोराइड
Q.139
अभिकथन : समजातता अपसारी विकास पर आधारित है। कारण : ऑक्टोपस तथा मनुष्य की आँख समजात अंगों का उदाहरण है।
(A)
अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
(B)
अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं, किन्तु कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C)
अभिकथन सही है, किन्तु कारण गलत है।
(D)
अभिकथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
Q.140
त्रि-आयामी दृश्य सहायक उपकरण जिसका उपयोग लघु रूप में वास्तविकता को प्रदर्शित करने व दिखाने के लिए किया जाता है, कहलाता है