नीचे अन्तःप्रद्रव्यी जालिका के कार्य दिये गये हैं :
I. लिपिड संश्लेषण II. स्टेरॉइड संश्लेषण III. प्रोटीन संश्लेषण IV. निराविषीकरण V. ग्लाइकोजीनोलाइसिस
चिकनी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका से सम्बन्धित सही कार्यों का चयन कीजिए :
(A)
केवल I, II, III और V
(B)
केवल I, II, IV और V
(C)
केवल I, II और V
(D)
केवल I, II और IV
Q.102
प्रकृति में रेस्ट्रिक्शन एन्डोन्यूक्लिएज उपस्थित होते हैं
(A)
जीवाणुभोजी में
(B)
जीवाणु में
(C)
विषाणु में
(D)
सभी सूक्ष्मजीवों में
Q.103
किसी कक्षा के 20% विद्यार्थियों का रुधिर समूह A, 40% का B, 30% का AB तथा 10% का O है, तो पाई चित्र में AB रुधिर समूह का कोण क्या होगा ?
(A)
72° (बहत्तर डिग्री)
(B)
144° (एक सौ चौवालीस डिग्री)
(C)
108° (एक सौ आठ डिग्री)
(D)
36° (छत्तीस डिग्री)
Q.104
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है ?
(A)
बीकानेर
(B)
जोधपुर
(C)
कोटा
(D)
बारां
Q.105
कथन - I : सभी कशेरुकी कॉर्डेट होते हैं लेकिन सभी कॉर्डेट कशेरुकी नहीं होते हैं। कथन - II : केवल कशेरुकियों में ही नोटोकॉर्ड को अस्थिल या उपास्थिल कशेरुक दण्ड द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।
(A)
दोनों कथन सही हैं।
(B)
कथन - I सही है व कथन - II गलत है।
(C)
कथन - I गलत है व कथन - II सही है।
(D)
दोनों कथन गलत हैं।
Q.106
असत्य कथन का चुनाव कीजिए :
(A)
वनस्पति उद्यान, वन्य जीव सफारी उद्यान, प्राणी उद्यान, बीज बैंक व क्रायोप्रिजर्वेशन बहिस्थाने संरक्षण की विधियाँ हैं।
(B)
जैव-विविधता तप्त-स्थल वे क्षेत्र होते हैं जिनमें बहुत ही उच्च स्तर की जाति बाहुल्यता एवं उच्च स्तर के एण्डेमिज्म होते हैं।
(C)
विश्व में 36 जैव-विविधता तप्त-स्थल (हॉट-स्पॉट) हैं।
(D)
पद ‘जैव-विविधता’ में जाति विविधता ही सम्मिलित होती है, किन्तु आनुवंशिक विविधता व पारितन्त्र विविधता सम्मिलित नहीं होती हैं।
Q.107
अभिकथन (A) : व्हिटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण में विषाणु व विषाणुभ जैसे जीवों का कोई उल्लेख नहीं है । कारण (R) : विषाणु व विषाणुभ अकोशिकीय जीव हैं ।
उपरोक्त कथनों पर विचार कर, सही उत्तर का चयन कीजिए ।
(A)
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं व कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है ।
(B)
अभिकथन व कारण दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C)
अभिकथन सत्य है, किन्तु कारण गलत है ।
(D)
अभिकथन व कारण दोनों गलत हैं ।
Q.108
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा असत्य है ?
(A)
जाइगोमॉर्फिक पुष्प को केन्द्र से गुजरने वाले किसी भी अरीय तल से दो बराबर हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है।
(B)
ससीमाक्षी पुष्पक्रम में प्रमुख अक्ष के शीर्ष पर पुष्प लगता है, इसीलिए इसमें सीमित वृद्धि होती है।
(C)
असीमाक्षी पुष्पक्रम में प्रमुख अक्ष में सतत वृद्धि होती रहती है व पुष्प पार्श्व में अग्राभिसारी क्रम में लगे रहते हैं।
(D)
फल परिपक्व या पका हुआ अंडाशय है जो निषेचन के बाद विकसित होता है।
Q.109
कथन - I : माइलिनआच्छदयुक्त तन्त्रिका तन्तु मेरु व कपाली तन्त्रिकाओं में पाये जाते हैं । कथन - II : माइलिनआच्छदविहीन तन्त्रिका तन्तु स्वायत्त व दैहिक तन्त्रिका तन्त्र में पाये जाते हैं ।
(A)
दोनों कथन सही हैं ।
(B)
कथन - I सही है व कथन - II गलत है ।
(C)
कथन - I गलत है व कथन - II सही है ।
(D)
दोनों कथन गलत हैं ।
Q.110
कथन - I : जक्स्टा-ग्लोमेरुलर उपकरण (जे जी ए) एक संवेदनशील क्षेत्र है जो समीपस्थ कुण्डलित नलिका व अभिवाही धमनिका में उनके सम्पर्क स्थल पर कोशिकीय रूपान्तरण से निर्मित होता है।
कथन - II : ग्लोमेरुलर छनन दर (जी एफ आर) में गिरावट जक्स्टा-ग्लोमेरुलर (जे.जी.) कोशिकाओं को रेनिन स्रावित करने के लिए सक्रिय करती है।
(A)
दोनों कथन सही हैं।
(B)
कथन - I सही है, लेकिन कथन - II गलत है।
(C)
कथन - I गलत है, लेकिन कथन - II सही है।
(D)
दोनों कथन गलत हैं।
Q.111
कच्चे (अपरिष्कृत) कपास के रेशे प्राथमिक रूप से बने होते हैं
(A)
सेल्यूलोज के
(B)
स्टार्च के
(C)
लिग्निन के
(D)
पेक्टिन एवं मोम के
Q.112
शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए सॉफ्टवेयर निर्माण में निम्नलिखित में से किसकी आवश्यकता नहीं है ?
(A)
विषयवस्तु का ज्ञान
(B)
अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) विज्ञान की समझ
(C)
निर्माण प्रविधियाँ
(D)
सम्प्रेषण व्यूहरचनाएँ
Q.113
कथन - I : एलिसा एड्स के लिए व्यापक रूप से प्रयुक्त नैदानिक परीक्षण है । कथन - II : कैंसर कोशिकाएँ सम्पर्क संदमन का गुण दर्शाती हैं ।
(A)
दोनों कथन सही हैं ।
(B)
कथन - I सही है व कथन - II गलत है ।
(C)
कथन - I गलत है व कथन - II सही है ।
(D)
दोनों कथन गलत हैं ।
Q.114
एब्सिसिक अम्ल निम्न में से किसके विपरीत कार्य करता है (विरोधी है) ?
(A)
जिबेरेलिक अम्ल
(B)
इथाइलीन
(C)
साइटोकाइनिन
(D)
इण्डोल-3-एसीटिक अम्ल
Q.115
निम्न में से हृदय चक्र की कौन सी घटना को सामान्य इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम में सही तरह से समझाया गया है ?
(A)
QRS सम्मिश्र निलयों के विध्रुवीकरण को दर्शाता है ।
(B)
QRS सम्मिश्र आलिन्दों के विध्रुवीकरण को दर्शाता है ।
(C)
P-तरंग आलिन्दों के पुनःध्रुवीकरण को दर्शाती है ।
(D)
P-तरंग निलय संकुचन के प्रारम्भ को दर्शाती है ।
Q.116
एपोमिक्सिस (असंगजनन) है
(A)
बिना निषेचन के बीज का निर्माण
(B)
पादप जनन पर निम्न तापक्रम का प्रभाव
(C)
पुष्पन हेतु उद्दीपन ग्रहण करने में अक्षमता
(D)
बिना निषेचन के बीजरहित फल का निर्माण
Q.117
स्पेक्ट्रोफोटोमीटरी में अवशोषणांक पारगम्यतांक से किस प्रकार संबंधित है ?
(A)
अवशोषणांक पारगम्यतांक का गुणक है।
(B)
अवशोषणांक पारगम्यतांक का ऋणात्मक लघुगणक है।
(C)
अवशोषणांक पारगम्यतांक का धनात्मक लघुगणक है।
(D)
पारगम्यतांक अवशोषणांक का ऋणात्मक लघुगणक है।
Q.118
किसी प्रजाति के विशिष्ट भ्रूणीय विदलन का प्रारूप दो प्रमुख मापदण्डों द्वारा निर्धारित होता है : कथन-A : अण्ड कोशिकाद्रव्य में वे कारक जो समसूत्री तर्कु के कोण व इसके निर्माण के समय को प्रभावित करते हैं । कथन-B : कोशिकाद्रव्य के भीतर पीतक प्रोटीन की मात्रा व वितरण ।
उपरोक्त कथनों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
(A)
समपीतकी अंडे वाली प्रजातियाँ अंशभंजी विदलन दर्शाती हैं ।
(B)
केन्द्रपीतकी अंडे वाली प्रजातियाँ पूर्णभंजी विदलन दर्शाती हैं ।
(C)
समपीतकी अंडे वाली प्रजातियाँ समान पूर्णभंजी विदलन दर्शाती हैं ।
(D)
गोलार्द्धपीतकी अंडे वाली प्रजातियाँ समान पूर्णभंजी विदलन दर्शाती हैं ।
Q.119
निम्नलिखित में से कौन सा नियम यह बताता है कि दिए गए प्रतिदर्श द्वारा अवशोषित आपतित विकिरण का अनुपात आपतित विकिरण की तीव्रता से स्वतन्त्र होता है ?
(A)
फिक का नियम
(B)
लेम्बर्ट का नियम
(C)
स्नेल का नियम
(D)
रमन का नियम
Q.120
प्रणाली उपागम का एक पद जिसमें प्रणाली के वर्तमान स्तर का वर्णन किया जाता है, प्रणाली घटकों और प्रतिबंधों को पहचानना कहलाता है